Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती»2019 की तुलना में 2024 में क्षेत्रवार कैसे रहे नतीजे, किस पार्टी को कहां फायदा और कहां हुआ नुकसान?
    राजनीती

    2019 की तुलना में 2024 में क्षेत्रवार कैसे रहे नतीजे, किस पार्टी को कहां फायदा और कहां हुआ नुकसान?

    By June 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    2019 की तुलना में 2024 में क्षेत्रवार कैसे रहे नतीजे, किस पार्टी को कहां फायदा और कहां हुआ नुकसान?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। 4 जून के परिणामों में लोगों की नजरें क्षेत्रवार नतीजों पर भी हैं। तमाम दलों ने क्षेत्र के हिसाब से अपनी रणनीतियां बनाईं और इसके तहत चुनाव प्रचार किया है। नतीजे बताएंगे कि किसकी मेहनत कितनी रंग लाई। 

    उत्तर भारत में भाजपा को बड़ा झटका

    इस क्षेत्र में लोकसभा की कुल 205 सीटें आती हैं। ये सीटें जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड को मिलाते हुए कुल 12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की हैं। इस लोकसभा चुनाव में 205 में से 90 सीटें भाजपा के खाते में गईं। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के 32 सांसद जीते। वहीं 83 सीटों पर अन्य को जीत मिली। पिछले लोकसभा चुनाव में 205 में से 146 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं। कांग्रेस के महज 11 सांसद ही जीत सुनिश्चित कर पाए थे। वहीं 48 सीटों पर अन्य को जीत मिली थी।

     

    दक्षिण भारत में भाजपा-कांग्रेस से आगे क्षेत्रीय दल

    इस क्षेत्र से कुल 132 सांसद चुनकर आते हैं। दक्षिण भारत की ये सीटें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार जैसे कुल आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आती हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में 132 में से कांग्रेस ने 42 सीटों पर जीत हासिल की। भाजपा ने 30 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं इन दलों से काफी आगे क्षेत्रीय पार्टियों के 60 सांसद चुने गए हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में 132 में से कांग्रेस और भाजपा दोनों ने 29-29 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं क्षेत्रीय पार्टियों के 74 सांसद चुनकर लोकसभा पहुंचे थे। 

     

    पश्चिम भारत में भाजपा को नुकसान तो कांग्रेस को फायदा

    इस क्षेत्र से लोकसभा की कुल 78 सीटें आती हैं। ये सांसद गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दादरा नगर हवेली, दमन-दीव से चुनकर संसद पहुंचते हैं। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 78 में से 36 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस के केवल 15 उम्मीदवार लोकसभा संसद चुने गए। वहीं अन्य दलों के 27 सांसद जीते हैं। बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 78 में से 51 सीटों पर अपना परचम लहराया था। वहीं देश की सबसे पुरानी पार्टी के केवल दो उम्मीदवार लोकसभा संसद चुने गए थे। वहीं अन्य दलों के 25 सांसद जीतकर संसद पहुंचे थे। 

    पूर्वी भारत में अन्य दलों और भाजपा की टक्कर 

    देश के इस हिस्से से कुल 88 सीटें आती हैं। ये सांसद पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम और नगालैंड जैसे 10 राज्यों से चुने जाते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में 88 में से 45 सीटों पर भाजपा ने सफलता हासिल की। दूसरी ओर कांग्रेस के केवल नौ सांसद लोकसभा तक पहुंचेगे। इसके अलावा 35 सांसद अन्य दलों के जीतकर आए।  पिछले लोकसभा चुनाव में 88 में से 40 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस के महज सात सांसद संसद के निचले सदन तक पहुंचे थे। इसके अलावा 41 सांसद अन्य दलों के जीतकर आए थे। 

    मध्य भारत में एक सीट पर सिमटी कांग्रेस 

    इस क्षेत्र में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं। जहां मध्य प्रदेश से लोकसभा के 29 सांसद चुने जाते हैं तो छत्तीसगढ़ में 11 सीटें हैं। इस चुनाव में 40 में से 39 सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। वहीं कांग्रेस के खाते में मात्र एक सीट ही आई। पिछले चुनाव में 40 में से 37 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं कांग्रेस के खाते में मात्र तीन सीटें ही आई थीं।

    Related Posts

    मोदी कैबिनेट में जाएंगे देवेंद्र फडणवीस? BJP मंत्री पंकजा मुंडे के बयान से बढ़ी हलचल

    September 5, 2026

    अजित पवार की मौत पर सियासत न करने की सुनेत्रा की अपील, बोलीं- मेरा दर्द कोई नहीं समझ सकता

    September 4, 2026

    BJP का Gen Z तक पहुंचने का प्लान, इंफ्लूएंसर्स बनाएंगे रील; 17 सितंबर से शुरू होगा डिजिटल कैंपेन

    September 4, 2026

    तेलंगाना में बड़ा एक्शन! बेटी की टिप्पणी पर मंत्री कोंडा सुरेखा कैबिनेट से बाहर, CM रेवंत रेड्डी ने लिया फैसला

    September 3, 2026

    BJP SC मोर्चा की नई कार्यसमिति घोषित, 56 नेताओं को मिली जिम्मेदारी; छात्रावास प्रभारियों की भी नियुक्ति

    September 3, 2026

    Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, वैष्णव का प्रमोशन और गडकरी के विभाग में बदलाव की अटकलें

    September 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड में निकाह के नियम होंगे सख्त, पहली पत्नी के रहते दूसरा विवाह नहीं; रजिस्टर्ड मौलवी ही कराएंगे निकाह

    September 7, 2026

    मोटापा-तनाव बढ़ा रहे कैंसर का खतरा! पुरुषों में ओरल तो महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़े

    September 7, 2026

    Bank Holidays 2026: 7 से 13 सितंबर तक 2 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

    September 7, 2026

    PM Kisan 24वीं किस्त का इंतजार, लैंड सीडिंग में चूक हुई तो अटक सकता है ₹2,000

    September 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.