Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»देश मे तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार, भाजपा के दिग्गजों नेताओं ने बिलासपुर की जनता का जताया आभार
    छत्तीसगढ़

    देश मे तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार, भाजपा के दिग्गजों नेताओं ने बिलासपुर की जनता का जताया आभार

    By June 6, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    देश मे तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार, भाजपा के दिग्गजों नेताओं ने बिलासपुर की जनता का जताया आभार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चुनाव उपरांत भाजपा नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

    बिलासपुर। बिलासपुर देश में एनडीए सरकार को बहुमत मिलने के बाद अब यह निश्चित हो गया है की तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है जिसकी खुशी भाजपा के कार्यकर्ताओं के अलावा बिलासपुर लोकसभा के सभी लोगों में आज देखने को मिली चारों तरफ खुशी और जश्न का माहौल दिखाई दिया आज के खुशी भरे माहौल में डिप्टी सीएम अरुण साव के अलावा भाजपा के स्थानीय दिग्गज नेताओं ने जनता के प्रति आभार जताते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी।

    बोले-अरुण साव डिप्टी सीएम छत्तीसगढ़ शासन
    देश की जनता ने तीसरी बार मोदी भाजपा और एन डी ए गठबंधन को लगातार सरकार चलाने के बाद जनादेश दिया है यह बड़ी बात है जिस प्रकार नरेंद्र मोदी देश की दशा और दिशा बदली इसमें जनता ने अपना मुहर लगाया है और छत्तीसगढ़ में भी जो जनादेश मिला है मोदी के दस वर्षों के कार्य और प्रदेश भाजपा सरकार के चार महीनों की उपलब्धियों पर प्रदेश की जनता ने अपना विश्वास जताया है अब छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार लोगो की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी हितग्राही मूलक योजनाओं और विकास को गति मिलेगी

    बोले-अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर
    बिलासपुर की जनता ने हमें जो समर्थन और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ। यह जीत आपकी ही है और हम इस विश्वास को बनाए रखते हुए आपके विकास और कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। आने वाले समय में भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ और बिलासपुर के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और भी सुदृढ़ करेगी और जनता के विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेगी

    बोले-धरम लाल कौशिक विधायक बिल्हा
    भाजपा को प्रदेश को जनता का आशीर्वाद मिला है ग्यारह में दस सीट जीत कर आई है कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी और जो वायदे हमने किए उसे पूरा करने में देर नहीं की ओर यही वजह की जनता ने अपना विश्वास जताते हुए भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत जताया है मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे पिछले दस वर्षों में कार्य हुए जनता ने इसका प्रतिसाद दिया है और आगे भी विकसित भारत की संकल्पना पर हम आगे बढ़ेंगे

    बोले-सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा
    जनता जनार्दन ने एनडीए को अपना आशीर्वाद दिया है बिलासपुर की जीत बिलासपुर में होने वाले भाजपा के प्रति विश्वास को और भी मजबूत किया है यहां की जनता ने मोदी विजन और विष्णुदेव साय सरकार की सुशासन पर अपना मुहर लगाया है यह बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ की दशा और दिशा को गति प्रदान करेगी

    बोले-भूपेंद्र सवन्नी प्रदेश उपाध्यक्ष
    भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में जो मोदी ने जो शानदार कार्य किए गए हैं उसके फलस्वरूप देश की जनता एन डी ए को स्पष्ट बहुमत दिया है जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं साथ ही छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय के सुशासन पर प्रदेश की जनता ने भरोसा जताते हुए ग्यारह में दस सीटों का आशीर्वाद दिया है अत: में पूरे ओर प्रदेश की जनता धन्यवाद के पात्र हैं और भारतीय जनता पार्टी उनका आभारी है

    बोले-रजनीश कुमार सिंह पूर्व विधायक बेलतरा
    एनडीए की जो शानदार जीत हुई है इसके लिए मैं देश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को अपना आशीर्वाद दिया है और यही वजह है कि आज भाजपा को दस सीटों पर जीत मिली है देश एक बार पुन: मोदी के नेतृत्व में विकास की पटरी पर आगे बढऩे को तैयार है हम विश्व की बड़ी आर्थिक सामरिक और राजनीतक शक्ति बनने अग्रसर हैं

    बोले-लखन साहू पूर्व सांसद बिलासपुर
    आज लोकसभा चुनाव में जनता ने मोदी को तीसरी बार चुना है यह उनके पिछले दस वर्षों के उपलब्धियों पर जनता की मुहर है तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का इतिहास नरेंद्र मोदी के नाम पर दर्ज होगा छत्तीसगढ़ में भी भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है अत: में प्रदेश की जनता भाजपा के प्रदेश के मुख्यमंत्री संगठन के पदाधिकारी जिले के सभी वरिष्ठ नेता सहित भाजपा कार्यकर्ता की बधाई देता हूं।

    बोले-रामदेव कुमावत जिलाध्यक्ष भाजपा
    भारतीय जनता पार्टी ने आज इतिहास रचने के काम किया है दस वर्षों से सुशासन और विकसित भारत की संकल्पना को लेकर प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास मंत्र के साथ भारत देश की गरिमा को शीर्ष पर पहुंचने का काम किया आज जनता ने उन्हें भरपूर आशीर्वाद दिया है।

    Related Posts

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल, जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश…..

    June 26, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद, कहा- अगले ढाई महीने में प्रत्येक ग्रामीण का हो बैंक खाता……

    June 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.