Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»विश्व पर्यावरण दिवस पर दपूमरे में आयोजित हुए अनेक कार्यक्रम
    छत्तीसगढ़

    विश्व पर्यावरण दिवस पर दपूमरे में आयोजित हुए अनेक कार्यक्रम

    By June 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विश्व पर्यावरण दिवस पर दपूमरे में आयोजित हुए अनेक कार्यक्रम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

    पर्यावरण दिवस की महत्ता एवं एक जागरूक संगठन की तरह पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका को जिम्मेदारी पूर्वक निभाने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण से संबंधित अनेको कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते है। इसी कड़ी में आज महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नीनू इटियेरा के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इसके अंतर्गत वृक्षारोपण सहित पर्यावरण संरक्षण जागरूकता से संबन्धित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

    विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम की कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय नवीन एनेक्स बिल्डिंग परिसर बिलासपुर में वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भविष्य की पीढियों के लिए पर्यावरण को संरक्षित और पोषित करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक इस वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व महाप्रबंधक नीनू इटियेरा ने किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया।

    वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय नवीन एनेक्स बिल्डिंग परिसर से बिलासपुर स्टेशन तक वाकथान का आयोजन किया गया, जिसमें महाप्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों सहित लगभग 400 कर्मचारी, स्काउट एंड गाइड, नागरिक सुरक्षा संगठन, स्कूल के बच्चे, सेंट जॉन एम्बुलेंस के स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिये। इस वॉकथॉन का उद्देश्य हमारे दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल आदतों को अपनाने और हमारे कार्बन फूटप्रिंट को कम करने के महत्व के बारे में जागरूकता का प्रसार करना था। इसके पश्चात स्टेशन परिसर में स्काउट एंड गाइड के स्वयंसेवकों ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए स्वास्थ्यवर्धक खाद्य प्रणाली अपनाना विषय पर नुक्कड़ नाटक एवं स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण से संबन्धित फैन्सी ड्रेस की मनमोहक प्रस्तुति दिया।

    कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में, महाप्रबंधक सुश्री नीनू इटियेरा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया और सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए ऊर्जा का संरक्षण, प्लास्टिक का कम उपयोग, अपशिष्ट को कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने जैसे स्थायी आदतों को अपनाने का आग्रह किया। सुश्री नीनू इटियेरा ने इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस का विषय, 'प्रकृति को संरक्षित करें, भविष्य को संरक्षित करेंझ् पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छ पर्यावरण बनाने की हमारी प्रतिबद्धता के लिए यह जरूरी है कि हम सभी अपने ग्रह की रक्षा करने और आने वाली पीढियों के लिए एक स्थायी भविष्य सुनिश्चित करने के लिए साथ मिलकर काम करें। सुश्री नीनू इटियेरा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का नेतृत्व करने वाली पहली महिला महाप्रबंधक हैं।

    पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत मेरी लाइफ थीम पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 28 मई से 4 जून 2024 तक पूरे सप्ताह पर्यावरण संरक्षण से संबन्धित अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न कार्यालयों, वर्कशाप एवं फील्ड यूनिट आदि में कार्यक्रम चलाये गए। स्कूली बच्चों एवं रेल कर्मियों के लिए पर्यावरण संरक्षण से संबन्धित ड्राइंग, निबंध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे पर्यावरण संरक्षण से संबन्धित अपनी जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित है और पर्यावरणीय स्थिरता और संरक्षण को बढ़ावा देने वाली पहलों का समर्थन एवं क्रियान्वयन निरंतर जारी रखेगा।

    Related Posts

    ईंधन बचत और प्रदूषण नियंत्रण पर धामी सरकार का फोकस, प्रदेश में लागू होगा ‘No Vehicle Day’ अभियान

    May 14, 2026

    Uttarakhand News- ऊर्जा बचत की दिशा में बड़ा कदम: CM धामी ने आधी की सरकारी गाड़ियां, मंत्रियों से भी की अपील…..

    May 13, 2026

    Uttarakhand News- ऊर्जा बचत की दिशा में बड़ा कदम: CM धामी ने आधी की सरकारी गाड़ियां, मंत्रियों से भी की अपील…..

    May 13, 2026

    Uttarakhand News: ऊर्जा और ईंधन बचत को लेकर उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, धामी कैबिनेट में वर्क फ्रॉम होम और नो व्हीकल डे पर बनी सहमति…..

    May 13, 2026

    Uttarakhand News: ऊर्जा और ईंधन बचत को लेकर उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, धामी कैबिनेट में वर्क फ्रॉम होम और नो व्हीकल डे पर बनी सहमति…..

    May 13, 2026

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

    May 13, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ईंधन बचत और प्रदूषण नियंत्रण पर धामी सरकार का फोकस, प्रदेश में लागू होगा ‘No Vehicle Day’ अभियान

    May 14, 2026

    विराट के विराट शतक से कांपी KKR, RCB ने छीनी नंबर-1 की कुर्सी

    May 14, 2026

    CNG हुई महंगी: आम आदमी को बड़ा झटका, मुंबई में बढ़े नए रेट जारी

    May 14, 2026

    क्या बंद हो जाएंगे WhatsApp और UPI? ईरान के एक कदम से थम सकती है डिजिटल दुनिया

    May 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.