Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती»NDA के ‘किंग मेकर्स’ के साथ PM Modi ने की बैठक
    राजनीती

    NDA के ‘किंग मेकर्स’ के साथ PM Modi ने की बैठक

    By June 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    NDA के ‘किंग मेकर्स’ के साथ PM Modi ने की बैठक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली।  नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे से पहले आखिरी मंत्री परिषद की बैठक में चुनावी नतीजों पर उन्होंने कहा कि हार-जीत राजनीति का हिस्सा है, नंबर गेम चलता रहता है. 2024 के नतीजे घोषित होने के बाद मोदी ने पीएम पद से अपना इस्तीफा दिया है और अगले कार्यकाल के लिए वह 8 जून तक फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.  उन्होंने मंत्री परिषद के सहयोगियों संग बैठक में यह भी कहा कि हमने दस साल अच्छा काम किया और आगे भी करेंगे.
    नरेंद्र मोदी ने कहा कि सत्ता संगठन हर जगह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे हैं और आगे भी उतरेंगे. उन्होंने कहा कि आप सभी ने अच्छे से काम किया, बहुत मेहनत की. मोदी ने मुस्कुराते हुए सभी का मनोबल बढ़ाया और सब को धन्यवाद दिया. मंत्रियों के साथ बैठक के बाद मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे थे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा.
    लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद  दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी जोरों पर है। इस बीच, भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेताओं ने बुधवार को यहां सरकार गठन को लेकर विचार-विमर्श किया।

     

    पीएम मोदी के नेतृत्व में हुई बैठक

    पीएम मोदी के नेतृत्व में हुई बैठक में टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू, जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और एलजेपी (रामविलास) नेता चिराग पासवान भी मौजूद रहे। बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।

     

    किंग मेकर बनीं ये पार्टियां

    चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, टीडीपी, जदयू, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और एलजेपी (रामविलास) ने क्रमशः  16, 12, सात और पांच सीटें जीती हैं। वहीं, सरकार के गठन के बाद ये पार्टियां अहम भूमिका निभाएंगी। मालूम हो कि यह बैठक सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के एक दिन बाद हुई है। लोकसभा के इस परिणाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए तीसरे कार्यकाल का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। 

     

    पीएम मोदी के नेतृत्व में बनेगी एनडीए की सरकार- सीएम शिंदे

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एनडीए के नेताओं से उम्मीद की जा रही है कि वे औपचारिक रूप से मोदी के नेतृत्व में अपना विश्वास जताएंगे और गठबंधन के घटक दलों के सांसद उन्हें अपना नेता चुनने के लिए कुछ दिनों में बैठक कर सकते हैं।
    इधर,  दिल्ली पहुंचने के बाद हवाई अड्डे पर सीएम शिंदे ने कहा कि मैं यहां कुछ मांगने नहीं आया हूं। मैं यहां पीएम मोदी को सरकार बनाने में समर्थन देने आया हूं। प्रधानमंत्री को को बहुमत मिला है और उनके नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाएगी।

     

    Related Posts

    मोदी कैबिनेट में जाएंगे देवेंद्र फडणवीस? BJP मंत्री पंकजा मुंडे के बयान से बढ़ी हलचल

    September 5, 2026

    अजित पवार की मौत पर सियासत न करने की सुनेत्रा की अपील, बोलीं- मेरा दर्द कोई नहीं समझ सकता

    September 4, 2026

    BJP का Gen Z तक पहुंचने का प्लान, इंफ्लूएंसर्स बनाएंगे रील; 17 सितंबर से शुरू होगा डिजिटल कैंपेन

    September 4, 2026

    तेलंगाना में बड़ा एक्शन! बेटी की टिप्पणी पर मंत्री कोंडा सुरेखा कैबिनेट से बाहर, CM रेवंत रेड्डी ने लिया फैसला

    September 3, 2026

    BJP SC मोर्चा की नई कार्यसमिति घोषित, 56 नेताओं को मिली जिम्मेदारी; छात्रावास प्रभारियों की भी नियुक्ति

    September 3, 2026

    Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, वैष्णव का प्रमोशन और गडकरी के विभाग में बदलाव की अटकलें

    September 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड में निकाह के नियम होंगे सख्त, पहली पत्नी के रहते दूसरा विवाह नहीं; रजिस्टर्ड मौलवी ही कराएंगे निकाह

    September 7, 2026

    मोटापा-तनाव बढ़ा रहे कैंसर का खतरा! पुरुषों में ओरल तो महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़े

    September 7, 2026

    Bank Holidays 2026: 7 से 13 सितंबर तक 2 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

    September 7, 2026

    PM Kisan 24वीं किस्त का इंतजार, लैंड सीडिंग में चूक हुई तो अटक सकता है ₹2,000

    September 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.