Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-महासमुंद में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा, शव को दफनाने के 6 महीने बाद खुलासा
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-महासमुंद में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा, शव को दफनाने के 6 महीने बाद खुलासा

    By June 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-महासमुंद में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा, शव को दफनाने के 6 महीने बाद खुलासा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    महासमुंद.

    छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी की मदद से पति की हत्या कर दी और फिर उसकी लाश को किचन में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। पुलिस ने कॉल डिटेल्स की मदद से लगभग 6 महीने बाद इस वारदात से पर्दा उठाया। आरोपी महिला देविका चंद्राकर सरकारी स्कूल में शिक्षिका है, वहीं उसका प्रेमी मुकुंद त्रिपाठी पेशे से ज्योतिष है।

    मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कत्ल की यह वारदात पिछले साल 8 दिसंबर को हुई थी। जब नशे में धुत युपेश चंद्राकर अपनी पत्नी देविका से उसके अवैध संबंध को लेकर झगड़ रहा था। इसी दौरान देविका ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और डंडे से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद महिला ने फोन करके अपने प्रेमी मुकुंद को बुला लिया और खुद अपनी बेटी को लेने स्कूल चली गई। इसी दौरान मुकुंद ने उसके सिर पर कपड़ा लपेट दिया, जिसके चलते दम घुटने से युपेश चंद्राकर की मौत हो गई। इसके बाद मुकुंद एक दुकान से नायलॉन की रस्सी और पॉलिथिन खरीदकर लाया और शव को पॉलीथिन में अच्छे से लपेटकर दो दिन तक उसे वहीं रखा। वारदात के दो दिन बाद 10 दिसंबर को उसने एक हाथ ठेले वाले को बुलाया और शव को पेटी में डालकर अपने किराए के मकान पर ले गया। उसने ठेले वाले से कहा कि इसमें उसके ऑफिस का सामान है। उसी रात देविका अपनी बेटी को सुलाने के बाद मुकुंद के किराए के मकान पर आ गई, फिर दोनों ने मिलकर किचन में 4-5 फीट गहरा गड्ढा खोदा और उसमें नमक डालकर युपेश की बॉडी को दफना दिया। किसी को शक ना हो इसलिए दोनों ने उसके ऊपर फर्शी रखकर उसे अच्छे से सीमेंट से समतल भी कर दिया। लापता युपेश की खोजबीन के दौरान पुलिस ने जब उसके करीबियों की कॉल डिटेल खंगाली तो पता चला कि उसकी पत्नी की एक नंबर पर बहुत बात होती थी। वह नंबर मोहल्ले में ही रहने वाले मुकुंद त्रिपाठी का निकला।

    इसके बाद पुलिस को दोनों के अफेयर होने व इसे लेकर पति-पत्नी में विवाद होने का पता चल गया। इसके बाद पुलिस ने मुकुंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने महिला से अवैध संबंध और उसके पति की हत्या की बात कबूल कर ली। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं आरोपियों की मदद करने वाली महिला की मां अंजनी चंद्राकर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    Related Posts

    Uttarakhand News: हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM धामी ने रखी 235 करोड़ की परियोजनाओं की नींव….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM धामी ने रखी 235 करोड़ की परियोजनाओं की नींव….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में हेलीपैड, सड़क और सुरक्षा ढांचे के विकास के लिए 51 करोड़ रुपये मंजूर….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में हेलीपैड, सड़क और सुरक्षा ढांचे के विकास के लिए 51 करोड़ रुपये मंजूर….

    July 21, 2026

    श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा…..

    July 21, 2026

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बालोद के महेश कुमार का बिजली बिल हुआ ‘शून्य’….

    July 21, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM धामी ने रखी 235 करोड़ की परियोजनाओं की नींव….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM धामी ने रखी 235 करोड़ की परियोजनाओं की नींव….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में हेलीपैड, सड़क और सुरक्षा ढांचे के विकास के लिए 51 करोड़ रुपये मंजूर….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में हेलीपैड, सड़क और सुरक्षा ढांचे के विकास के लिए 51 करोड़ रुपये मंजूर….

    July 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.