Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने की शिवम दुबे तारीफ, कहा……
    खेल

    CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने की शिवम दुबे तारीफ, कहा……

    By June 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने की शिवम दुबे तारीफ, कहा……
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 8वां मैच 5 जून को खेला जाना है. यह टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच होगा. न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे (भारतीय समय के अनुसार) खेले जाने वाले इस मैच में भारत का सामना आयरलैंड से होगा. इस मैच के लिए भारतीय टीम पूरी तरह तैयार है. ऑलराउंडर शिवम दुबे ने बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी. अब आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने शिवम दुबे की तारीफ की है.

    फ्लेमिंग ने कपिल देव से की शिवम दुबे की तुलना

    स्टीफन फ्लेमिंग ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर कहा- "अगर वह गेंदबाजी करते हैं तो मानो कपिल देव को देख रहे हों. उन्होंने काफी मेहनत की है. आईपीएल के दौरान भी उन्होंने गेंदबाजी की प्रैक्टिस जारी रखी. वहां कई खिलाड़ी थे जो ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते थे, लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर रूल की वजह से ऐसे खिलाड़ियों का कमाल देखने को नहीं मिला. यह थोड़ा निराशाजनक है."

    फ्लेमिंग ने की शिवम दुबे की तारीफ

    फ्लेमिंग ने आगे कहा, "वह अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहे हैं और उनका लोड भी बढ़ाया गया है. सही परिस्थिति में उनका सामना करना मुश्किल हो सकता है, खासकर धीमी पिचों पर. ऐसी पिचों पर उनकी कटर और धीमी गेंदें कारगर साबित हो सकती हैं. वह टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं और उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की है."

    फ्लेमिंग ने अंत में कहा, "उन्हें कैसे इस्तेमाल किया जाता है, यह काफी अहम है. इम्पैक्ट प्लेयर रूल में तो यह साफ था. उन्हें स्पिनरों पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था."

    शिवम दुबे का प्रदर्शन

    टी20 इंटरनेशनल: शिवम दुबे ने 21 इंटरनेशनल टी20 मैच खेले हैं. इन मैचों में उन्होंने 145.26 के स्ट्राइक रेट से 276 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने 21 मैचों में 36.3 ओवर गेंदबाजी भी की. शिवम ने 9.86 की इकॉनमी से 8 विकेट लिए.

    आईपीएल: शिवम दुबे ने 65 आईपीएल मैच खेले हैं. इन मैचों में उन्होंने 146.68 की स्ट्राइक रेट से 1502 रन बनाए हैं, जिसमें 9 अर्धशतक शामिल हैं. उनका बेस्ट बैटिंग स्कोर नाबाद 95 रन है. उन्होंने 65 मैचों में 18.4 ओवर भी गेंदबाजी की है. दुबे ने 9.64 की इकॉनमी से 5 विकेट लिए हैं. शिवम दुबे को आईपीएल 2024 में एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया गया था. इसलिए उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक ओवर ही गेंदबाजी की.
     

    Related Posts

    महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028: भारत-पाकिस्तान समेत 9 टीमों ने किया सीधे क्वालीफाई

    June 27, 2026

    सेरेना विलियम्स की विंबलडन में चार साल बाद वापसी, पहले दौर में ऑस्ट्रेलिया की माया जाइंट से भिड़ंत

    June 27, 2026

    मीराबाई चानू करेंगी भारतीय टीम की अगुवाई, ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में बड़ा दांव

    June 27, 2026

    FIFA World Cup में केप वर्डे का बड़ा उलटफेर, पहली बार नॉकआउट में एंट्री; दो बार की चैंपियन उरुग्वे बाहर

    June 27, 2026

    विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच से तय होगा सेमीफाइनल का टिकट

    June 27, 2026

    ए टी20 कप्तान Shreyas Iyer की अगुवाई में भारत को आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में 34 रनों से हार

    June 27, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: ‘मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार’… अंगदान संकल्प अभियान में शामिल हुए जेपी नड्डा और CM धामी, मानव सेवा का दिया संदेश….

    June 27, 2026

    Uttarakhand News: ‘मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार’… अंगदान संकल्प अभियान में शामिल हुए जेपी नड्डा और CM धामी, मानव सेवा का दिया संदेश….

    June 27, 2026

    शहादत को नमन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि….

    June 27, 2026

    पुनर्वासित युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप, गांवों के विकास में सहभागी बनने का किया आह्वान, सिंचाई व्यवस्था के दिए निर्देश….

    June 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.