Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»लोकसभा चुनाव के नतीजों पर दुनिया ने क्या कहा…
    देश

    लोकसभा चुनाव के नतीजों पर दुनिया ने क्या कहा…

    By June 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लोकसभा चुनाव के नतीजों पर दुनिया ने क्या कहा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी बीजेपी के लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीतने पर पूरी दुनिया से प्रतिक्रियाएं आई हैं।

    अमेरिका ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जीत बताया।

    अमेरिका ने दुनिया के सबसे विशाल चुनाव पूरे हो जाने पर भारत को बधाई दी है। व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के प्रवक्ता जॉन कर्बी ने कहा कि भारत के लोगों ने अपनी इच्छाएं जाहिर कर दी हैं।

    पश्चिमी देशों से लेकर भारत के पड़ोसियों तक कई नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनने जाने पर बधाई दी।

    बधाई देने वालों में नेपाल, मॉरिशस और भूटान से लेकर मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइजू तक शामिल हैं जिनके सत्ता में आने के बाद से भारत और मालदीव के रिश्तों में कुछ तनाव रहा है।

    सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए आम चुनाव जीतने पर बधाई। मैं दोनों देशों की साझा स्थिरता और उन्नति के लिए मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हूं।

    श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भी बधाई संदेश भेजा।

    जापान सरकार के प्रवक्ता योशीमासा हायाशी ने भारत जैसे महत्वपूर्ण साझीदार का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा,हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले सत्ताधारी गठबंधन की जीत पर उन्हें बधाई देते हैं।

    पश्चिम से बधाई इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर बधाई दी और भारत व इटली के बीच संबंधों को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करने की इच्छा जताई।

    उन्होंने लिखा, “चुनावों में जीत पर नरेंद्र मोदी को बधाई। भविष्य के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं. मुझे पूरा यकीन है कि हम भारत और इटली के बीच दोस्ती को मजबूत बनाने के लिए सहयोग जारी रखेंगे।

    अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने भारत और उसके मतदाताओं की विशाल चुनावी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करने के लिए तारीफ की।

    उन्होंने कहा, “हम भारतीयों के इतनी विशाल चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेने और उसे पूरी करने के लिए भारत सरकार और उसके मतदाताओं की तारीफ करते हैं। मिलर ने कहा, मुझे उम्मीद है कि भारत और अमेरिका के बीच करीबी सहयोग जारी रहेगा. यह एक महत्वपूर्ण साझीदारी है, सरकार के स्तर पर भी और लोगों के स्तर पर भी।

    और मुझे पूरी उम्मीद है कि यह जारी रहेगी। इसके अलावा लोकसभा चुनाव में जीत पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने नरेंद्र मोदी को बधाई पत्र भेजा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंटोनियो गुटेरेश ने भी भारत में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सफलता पर बधाई दी है. उन्होंने कहा, “भारत के लोगों को लोकतंत्र के इस विशाल अभ्यास पर बधाई।

    क्या बोले नरेंद्र मोदी? तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह विकसित भारत बनाने के लिए' सभी राज्यों के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं, चाहे वहां किसी की भी सरकार हो।

    चुनाव के नतीजे आने के बाद मंगलवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बननी तय है।

    इसके लिए मैं देशवासियों का ऋणी हूं। यह विकसित भारत की जीत है” उन्होंने कहा कि 1962 के बाद यह पहली बार है कि कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी है।

    विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया को लेकर मोदी ने कहा, “पूरा गठबंधन, सारे विरोधी मिलकर उतनी सीटें नहीं जीत पाए, जितनी बीजेपी ने जीती।

    NDA के तीसरे कार्यकाल में देश कई बड़े फैसलों का नया अध्याय लिखेगा” नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज की यह विजय, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। यह भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। यह विकसित भारत के प्रण की जीत है. यह सबका साथ-सबका विकास, इस मंत्र की जीत है। ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है”।

    The post लोकसभा चुनाव के नतीजों पर दुनिया ने क्या कहा… appeared first on .

    Related Posts

    NEET-UG 2026 पेपर लीक,सीबीआई जांच में बड़े नेटवर्क का खुलासा

    May 17, 2026

    जमीयत उलेमा-ए-हिंद का केंद्र सरकार पर हमला, वंदे मातरम फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने की चेतावनी

    May 17, 2026

    कांडला पोर्ट पर सुरक्षित पहुंचा 20 हजार टन LPG जहाज ‘सिमी’, ऊर्जा आपूर्ति पर नजरें

    May 17, 2026

    हैदराबाद एयरपोर्ट पर तीसरी बम धमकी, एम्सटर्डम फ्लाइट सुरक्षित लैंड हुई

    May 17, 2026

    पश्चिम बंगाल में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान, हावड़ा में आधी रात चला बुलडोजर

    May 17, 2026

    धार भोजशाला में शुरू हुई पूजा-अर्चना, मां वाग्देवी की तस्वीर लेकर पहुंचे श्रद्धालु

    May 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    CSK vs SRH: चेपॉक में भिड़ंत, पिछली हार का बदला लेना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स

    May 17, 2026

    NEET-UG 2026 पेपर लीक,सीबीआई जांच में बड़े नेटवर्क का खुलासा

    May 17, 2026

    रूस पर यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन अटैक, 500 से ज्यादा हमलों से दहला देश; 4 की मौत

    May 17, 2026

    राजमन नाग बने मिसाल: ‘पीएम सूर्य घर योजना’ से घर की छत पर उगाई बिजली….

    May 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.