Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी जीत बृजमोहन अग्रवाल ने दर्ज की, देश में सबसे ज्यादा अंतर से जीतने वाले टॉप 10 विजेताओं में बृजमोहन भी
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी जीत बृजमोहन अग्रवाल ने दर्ज की, देश में सबसे ज्यादा अंतर से जीतने वाले टॉप 10 विजेताओं में बृजमोहन भी

    By June 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी जीत बृजमोहन अग्रवाल ने दर्ज की, देश में सबसे ज्यादा अंतर से जीतने वाले टॉप 10 विजेताओं में बृजमोहन भी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
    छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी जीत बृजमोहन अग्रवाल ने दर्ज की है। 5 लाख 75 हजार 285 वोटों के विशाल अंतर से जीत दर्ज करने वाले बृजमोहन अग्रवाल विधानसभा चुनावों में भी अजेय रहे हैं। पहली बार लोकसभा चुनाव की टिकट मिलने के बाद से ही तय हो गया था कि मोहन भैया कम से कम पांच लाख वोटों के अंतर से जीतेंगे। पूरे प्रदेश में यही उम्मीद जताई जा रही थी। उम्मीदों पर खरे उतरे बृजमोहन।

    दरअसल, बृजमोहन कभी भी चुनावी लड़ने की नीयत से राजनीति नहीं करते। उनकी राजनीति का अंदाज ही अलग है। अंदाज ऐसा है कि विरोधी दल के कई प्रमुख नेता भी बृजमोहन अग्रवाल के लिए ही चुनाव प्रचार करते हैं। संकट के समय आम नागरिकों से लेकर राजनीतिक दलों के लोगों के काम करना और ऐसा करके अपना मुरीद बना लेना बृजमोहन अग्रवाल की सबसे बड़ी खूबी है। यही खूबी उन्हें अजेय बनाती है। यही विशिष्टता उन्हें पांच लाख 75 हजार 285 वोटों के विशाल अंतर से जीत दिलाती है।

    बृजमोहन न सिर्फ आम लोगों के संकटमोचक बनते रहे हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में भाजपा के उदय के बाद से ही सबसे सशक्त ध्वजवाहक रहे हैं। राज्य निर्माण के बाद से विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत की रणनीति तय करने से लेकर पार्टी के लिए हर चुनौती को परास्त करने में महारथ हासिल करते रहे हैं। उपचुनावों में भी जब-जब भाजपा के लिए चुनौती सामने आई, बृजमोहन अग्रवाल ने संकटमोचक की भूमिका बखूबी निभाई। राजनीतिक लिहाज से विलक्षण प्रतिभा के धनी बृजमोहन की राजनीति से उनके विरोधी घबराते हैं।  

    छत्तीसगढ़ की राजनीति में करीब पांच दशक के राजनीतिक सफर के बाद अब दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में बृजमोहन गरजेंगे। संसद में आवाज बुलंद करेंगे। उनके राजनीतिक कद, अजेय बने रहने का दमखम और राजनीतिक सूझबूझ के सभी कायल रहे हैं। देखना ये है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस दमदार और अनुभवी नेता का किस रूप में उपयोग करता है। फिलहाल, राजनीतिक गलियारों में उम्मीद जताई जा रही है कि बृजमोहन केवल एक सांसद के रूप में नहीं रहेंगे, बल्कि उनकी राजनीति एक नए मुकाम को हासिल करेगी।            

    ये हैं देश के सबसे बड़ी लीड से जीतने वाले नेता
     (अब तक मिली जानकारी के अनुसार )

    1. इंदौर – शंकर लालवानी (मध्यप्रदेश, भाजपा)

    2. धुबरी – रकीबुल हुसैन (असम, कॉंग्रेस)

    3. विदिशा – शिवराज सिंह चौहान (मध्यप्रदेश, भाजपा)

    4. नवसारी – सीआर पाटिल (गुजरात, भाजपा)

    5. गांधी नगर – अमित शाह (गुजरात, भाजपा)

    6. डाइमंड हार्बर – अभिषेक बैनर्जी (पश्चिम बंगाल, तृणमूल कॉंग्रेस)  

    7. त्रिपुरा – विपलव देब ( त्रिपुरा, भाजपा)

    8. वडोदरा – डॉ हेमंग जोशी ( गुजरात, भाजपा)

    9. रायपुर – बृजमोहन अग्रवाल ( छत्तीसगढ़, भाजपा )

    10. गौतम बुद्ध नगर – डॉ महेश शर्मा (उत्तर प्रदेश, भाजपा)

     

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026

    मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प….

    September 19, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.