Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»आज श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच भिड़ंत, जाने दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
    खेल

    आज श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच भिड़ंत, जाने दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

    By June 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच भिड़ंत, जाने दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    श्रीलंकाई टीम ने टी20 विश्व कप का एकमात्र खिताब साल 2014 में जीता था, जहां उन्होंने फाइनल में भारतीय टीम को हराकर ये ट्रॉफी उठाई थी। वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम ने अभी तक एक बार भी टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीता। दोनों टीमों को ग्रुप-डी में बांग्लादेश, नेपाल और नीदरलैंड्स के साथ रखा गया है।

    श्रीलंकाई टीम इतिहास दोहराने के इरादे के इस मेगा इवेंट में शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी, जबकि अफ्रीका की टीम अपने नाम से चोकर्स का टैग हटाना चाहेगी। दोनों टीमों में काफी शानदार और मैच विनिंग खिलाड़ी है, जो उन्हें आईसीसी का ये खिताब जिताने में मदद करेंगे। ऐसे में जानते हैं साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2024 के चौथे मैच की संभावित प्लेइंग-11 कैसी हो सकती है।

    श्रीलंका की साउथ अफ्रीका से भिड़ंत आज

    टी20 वर्ल्ड कप 2024 का चौथा मैच आज 3 जून को श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच ये मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि श्रीलंकाई टीम ने साल 2014 में टी20 विश्व कप जीता था और इसके बाद वह अपनी अगली ट्रॉफी उठाने के सबसे करीब 2015 विश्व कप क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। उस टूर्नामेंट से जिस टीम ने उसे बाहर किया था वो और कोई नहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम ही थी। वहीं, श्रीलंका ने 1996 का विश्व कप भी जीता था, लेकिन 2014 की अंडर-19 जीत दक्षिण अफ्रीका की एकमात्र जीत है।

    बता दें कि वानिंदु हसरंगा चोट से उबरकर आ रहे है और इसके बाद ही उन्हें टीम की कमान सौंपी गई। उनके गेंदबाजी आक्रमण में मथीशा पथिराना, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका और नुवान तुसारा शामिल हैं। आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले पथिराना से उम्मीद की जा रही है कि वह न्यूयॉर्क में भी अपनी लय बरकरार रखे।

    वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका के पास क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर और मार्को जानसन जैसे अनुभवी बल्लेबाज हैं। युवा ऑलराउंडर ट्रिस्टन स्टब्स, एनरिक नॉर्टजे, गेराल्ड कोएत्ज़ी और ब्योर्न फोर्टुइन ताकत जोड़ते हैं। कगिसो रबाडा और केशव महाराज उनके गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करेंगे।

    श्रीलंका और साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11

    श्रीलंका- पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलांका, वनिंडु हसरंगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका।

    दक्षिण अफ्रीका- क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, रयान रिकेल्टन, एडेन मार्कराम (कप्तान), डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी।
     

    Related Posts

    महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028: भारत-पाकिस्तान समेत 9 टीमों ने किया सीधे क्वालीफाई

    June 27, 2026

    सेरेना विलियम्स की विंबलडन में चार साल बाद वापसी, पहले दौर में ऑस्ट्रेलिया की माया जाइंट से भिड़ंत

    June 27, 2026

    मीराबाई चानू करेंगी भारतीय टीम की अगुवाई, ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में बड़ा दांव

    June 27, 2026

    FIFA World Cup में केप वर्डे का बड़ा उलटफेर, पहली बार नॉकआउट में एंट्री; दो बार की चैंपियन उरुग्वे बाहर

    June 27, 2026

    विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच से तय होगा सेमीफाइनल का टिकट

    June 27, 2026

    ए टी20 कप्तान Shreyas Iyer की अगुवाई में भारत को आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में 34 रनों से हार

    June 27, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मर्दापाल के साप्ताहिक बाजार में अचानक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्थानीय लोगों से की आत्मीय मुलाकात….

    June 27, 2026

    सुशासन तिहार के दौरान जिले मेें प्राप्त 507 आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण, ग्रामीण आजीविका को नई दिशा देने का बना प्रभावी अभियान….

    June 27, 2026

    “पंचायत” पर नीरज घायवान की टिप्पणी: गांव की कहानी में जातीय प्रतिनिधित्व पर उठाए सवाल

    June 27, 2026

    पेपर लीक के आरोपों के बाद महाराष्ट्र TET परीक्षा स्थगित, परीक्षा से पहले सवाल हुए वायरल

    June 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.