Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»संवर्धन मदरसन को दोगुना मुनाफा, टाटा स्टील का 64 फीसद घटा…
    देश

    संवर्धन मदरसन को दोगुना मुनाफा, टाटा स्टील का 64 फीसद घटा…

    By May 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    संवर्धन मदरसन को दोगुना मुनाफा, टाटा स्टील का 64 फीसद घटा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड का बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट दोगुना होकर 1,444 करोड़ रुपये रहा है।

    वहीं टाटा स्टील का मुनाफा 64 प्रतिशत घटकर 554 करोड़ रुपये पर आ गया। जबकि, एसजेवीएन का मुनाफा भी दोगुना से अधिक बढ़ गया।

    मदरसन इंटरनेशनल का वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 699 करोड़ रुपये रहा था।

    संवर्धन मदरसन ने बुधवार को बयान में कहा कि मार्च तिमाही में उसकी कुल परिचालन आय 27,058 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल की समान तिमाही में 22,517 करोड़ रुपये थी।

    मार्च में समाप्त पूरे वित्त वर्ष के लिए कंपनी का शुद्ध लाभ 3,020 करोड़ रुपये रहा है, जो 2022-23 में 1,670 करोड़ रुपये था।

    पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 98,692 करोड़ रुपये रही है, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 78,788 करोड़ रुपये थी।

    80 पैसे का डिविडेंड देगी कंपनी

    मदरसन के चेयरमैन विवेक चांद सहगल ने कहा, “हमारा कारोबार 83.9 अरब डॉलर से अधिक है, जो मजबूत राजस्व संभावना प्रदान करता है।

    हमें अपने गैर-ऑटोमोटिव कारोबार क्षेत्रों, मसलन एयरोस्पेस, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, हेल्थ और चिकित्सा से भी अच्छी प्रगति की उम्मीद है।”

    कंपनी ने कहा कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बीते वित्त वर्ष के लिए एक रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर 80 पैसे का डिविडेंड मंजूर किया है।

    टाटा स्टील का मुनाफा 64 प्रतिशत घटकर 554 करोड़ रुपये पर

    टाटा स्टील का मार्च, 2024 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 64.59 प्रतिशत घटकर 554.56 करोड़ रुपये रह गया है।

    कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि प्राप्तियां कम रहने और कुछ असाधारण मदों की वजह से उसकी मुनाफा घटा है। एक साल पहले समान अवधि में कंपनी ने 1,566.24 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

    जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय 63,131.08 करोड़ रुपये से घटकर 58,863.22 करोड़ रुपये रह गई।

    कंपनी का खर्च एक साल पहले के 59,918.15 करोड़ रुपये के मुकाबले 56,496.88 करोड़ रुपये रहा। कम प्राप्तियों के कारण इसके राजस्व में छह प्रतिशत की कमी आई, जिसकी आंशिक भरपाई भारत में अधिक मात्रा से हुई।

    कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए एक रुपये फेस वैल्यू के हर इक्विटी शेयर पर 3.60 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

    बोर्ड ने निजी नियोजन के आधार पर गैर परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के माध्यम से 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए एक या अधिक किस्तों में अतिरिक्त ऋण प्रतिभूतियों को जारी करने को भी मंजूरी दी है।

    एसजेवीएन का मुनाफा भी दोगुना से अधिक बढ़ा

    सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एसजेवीएन का मार्च में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट दोगुना से अधिक बढ़कर 61.08 करोड़ रुपये हो गया है।

    असाधारण आय की वजह से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी। कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 17.21 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था। 

    कंपनी के वित्तीय परिणामों में तिमाही के दौरान 103.84 करोड़ रुपये का असाधारण लाभ दिखाया है। हालांकि, कंपनी की कुल आय एक साल पहले की समान अवधि के 582.78 करोड़ रुपये से घटकर 573.23 करोड़ रुपये रह गई।

    पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध मुनाफा एक साल पहले के 1,359.30 करोड़ रुपये से घटकर 911.44 करोड़ रुपये रह गया। वित्त वर्ष में कुल आय भी 2022-23 के 3,282.50 करोड़ रुपये से घटकर 2,876.96 करोड़ रुपये रह गई।

    65 पैसे प्रति शेयर मिलेगा डिविडेंड

    कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 2023-24 के लिए 65 पैसे प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड को भी मंजूरी दी, जो आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

    अंतिम लाभांश फरवरी, 2024 में घोषित वित्त वर्ष 2024 के लिए 1.15 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड के अतिरिक्त है।

    The post संवर्धन मदरसन को दोगुना मुनाफा, टाटा स्टील का 64 फीसद घटा… appeared first on .

    Related Posts

    पीएम मोदी का सेशेल्स दौरा: 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारत की अहम भागीदारी

    June 29, 2026

    AMCA पर इंजन संकट! अमेरिकी कंपनी ने बढ़ाए दाम, भारत के ड्रीम फाइटर प्रोजेक्ट पर असर

    June 29, 2026

    सेशेल्स में पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान: ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’

    June 29, 2026

    म्यांमार बना दुनिया का सबसे बड़ा अवैध अफीम उत्पादक, NCB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    June 29, 2026

    लोहगढ़ किले मर्डर केस: आरोपियों ने हत्या से पहले Google पर तरीका सर्च करने का खुलासा

    June 28, 2026

    तिरुपति बालाजी दर्शन: अनंत अंबानी ने मुंडन कर भगवान के चरणों में अर्पित किए बाल

    June 28, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एक ही फ्लाइट में फडणवीस-उद्धव, शिंदे के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

    June 29, 2026

    अगले हफ्ते शेयर बाजार की चाल तय करेंगे ये 5 बड़े फैक्टर, ट्रेड डील से लेकर कच्चे तेल तक पर रहेगी नजर

    June 29, 2026

    तमिलनाडु में नया सियासी विवाद: फिल्म प्रोड्यूसर को दिल्ली में विशेष प्रतिनिधि बनाया गया

    June 29, 2026

    पीएम मोदी का सेशेल्स दौरा: 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारत की अहम भागीदारी

    June 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.