Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»पाकिस्तान की GDP से डबल LIC की संपत्ति, 3 देश मिलकर भी नहीं कर सकते बराबरी…
    देश

    पाकिस्तान की GDP से डबल LIC की संपत्ति, 3 देश मिलकर भी नहीं कर सकते बराबरी…

    By May 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तान की GDP से डबल LIC की संपत्ति, 3 देश मिलकर भी नहीं कर सकते बराबरी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय जीवन बीमा कंपनी एलआईसी की प्रबंधन के तहत कुल संपत्ति (AUM) अब 50 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई है।

    यह रकम पड़ोसी देश पाकिस्तान की जीडीपी की साइज से लगभग डबल है।

    आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च के अंत तक एलआईसी का AUM साल-दर-साल 16.48% बढ़कर 51,21,887 करोड़ रुपये ($616 बिलियन) हो गया है। वहीं, एक साल पहले यानी वित्त वर्ष 2023 के अंत में यह 43,97,205 करोड़ रुपये था।

    कितनी है पाकिस्तान की जीडीपी

    आईएमएफ के मुताबिक, पाकिस्तान की जीडीपी केवल 338.24 बिलियन डॉलर है। इस लिहाज से देखें एलआईसी का AUM लगभग 616 बिलियन डॉलर है, जो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था से लगभग दोगुना बड़ा है।

    यह रकम तीन पड़ोसी देश- पाकिस्तान ($338 बिलियन), नेपाल ($44.18 बिलियन) और श्रीलंका ($74.85 बिलियन) की संयुक्त जीडीपी से भी बड़ा है।

    कारोबार विस्तार पर कंपनी का फोकस

    बता दें कि कंपनी अपने कारोबार को बढ़ाने पर फोकस कर रही है। एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने कहा कि हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में प्रवेश कर सकता है।

    ऐसा अवसर उपलब्ध होने पर अधिग्रहण का विकल्प तलाश सकते हैं। ऐसी उम्मीदें हैं कि बीमा अधिनियम में संशोधन करके समग्र लाइसेंस की अनुमति दी जा सकती है।

    बीमा अधिनियम 1938 और भारतीय बीमा नियामक विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के नियमों के अनुसार किसी बीमाकर्ता को एक यूनिट के तहत जीवन, सामान्य या स्वास्थ्य बीमा करने के लिए समग्र लाइसेंस की अनुमति नहीं है।

    मोहंती ने वित्त वर्ष 2023-24 के वित्तीय आंकड़े साझा करते हुए कहा कि एलआईसी अग्नि और इंजीनियरिंग जैसे सामान्य बीमा में विशेषज्ञ नहीं है, लेकिन यह स्वास्थ्य बीमा कर सकता है।

    उन्होंने कहा, ‘‘ इस पर इंटरनल तौर पर काम जारी है… हम स्वास्थ्य बीमा के लिए अधिग्रहण का विकल्प तलाश सकते हैं। ’’

    मार्च तिमाही के नतीजे

    भारतीय जीवन बीमा निगम का नेट प्रॉफिट मार्च 2024 को समाप्त चौथी तिमाही में दो प्रतिशत बढ़ा है और यह 13,763 करोड़ रुपये हो गया। मुख्य रूप से वेतन वृद्धि के प्रावधान के कारण कंपनी का लाभ मामूली बढ़ा है।

    बीमा कंपनी को इससे पूर्व वित्त वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में 13,428 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। एलआईसी की कुल आय बीते वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में बढ़कर 2,50,923 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 2,00,185 करोड़ रुपये थी।

    कंपनी की पहले साल की प्रीमियम आय भी मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही में सुधरकर 13,810 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 12,811 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में एलआईसी का शुद्ध लाभ 40,676 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 36,397 करोड़ रुपये था।

    इस दौरान कुल प्रीमियम आय मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही में 4,75,070 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 4,74,005 करोड़ रुपये थी।

    The post पाकिस्तान की GDP से डबल LIC की संपत्ति, 3 देश मिलकर भी नहीं कर सकते बराबरी… appeared first on .

    Related Posts

    UPI Payment पर लगेगा नया चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर आया बड़ा अपडेट

    September 18, 2026

    TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

    September 18, 2026

    मूडीज का बड़ा अनुमान, भारत की GDP ग्रोथ 1% बढ़कर 7% होने की उम्मीद

    September 18, 2026

    HAL आज वायुसेना को सौंपेगी LCA तेजस ट्रेनर और HTT-40, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

    September 18, 2026

    India’s First Bullet Train: सुरंग से गुजरेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, भव्य स्टेशन बनकर तैयार

    September 18, 2026

    भारत से पंगा लेने उतरा PNS हुनैन, खटारा जहाज होने का दावा; जानें कितना पुराना है पोत

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.