Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»बुर्के में वोट डालने को आने वाली महिलाओं की हो गहन जांच; भाजपा की इस मांग पर भड़क गए ओवैसी…
    देश

    बुर्के में वोट डालने को आने वाली महिलाओं की हो गहन जांच; भाजपा की इस मांग पर भड़क गए ओवैसी…

    By May 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बुर्के में वोट डालने को आने वाली महिलाओं की हो गहन जांच; भाजपा की इस मांग पर भड़क गए ओवैसी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने भगवा पार्टी पर मतदान प्रक्रिया के दौरान बाधाएं पैदा करने का भी आरोप लगाया है।

    उनका यह बयान दिल्ली बीजेपी के द्वारा चुनाव आयोग से कई गई उस मांग के बाद सामने आया है, जिसमें बुर्का पहनकर वोट देने के लिए पोलिंग सेंटर पर आने वाली महिलाओं के वेरिफिकेशन की बात कही गई है।

    इससे पहले दिल्ली बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से मुलाकात की थी, जिसमें 25 मई को मतदान के दौरान ‘बुर्का’ या फेस मास्क पहनने वाली महिला मतदाताओं के गहन सत्यापन का आग्रह किया गया था। महिलाओं अधिकारियों के द्वारा जांच का आह्वान किया गया था।

    ओवैसी ने कहा कि चुनाव आयोग के स्पष्ट नियम हैं कि बिना सत्यापन के किसी को भी वोट देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने भाजपा पर मुस्लिम महिलाओं के द्वारा विशेष मांग के जरिए परेशान करने का आरोप लगाया।

    ओवैसी ने कहा, “चुनाव आयोग के पास उन महिलाओं के लिए स्पष्ट नियम और कानून हैं जो पर्दा रखती हैं, चाहे वे बुर्का या घूंघट या मुखौटा में हों।

    किसी को भी सत्यापन के बिना वोट देने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद, भाजपा को ऐसी विशेष मांग क्यों करनी पड़ी? बस मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाने के लिए, उन्हें परेशान करने और मतदान में बाधाएं पैदा करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।”

    आपको बता दें कि इससे पहले ओवैसी के खिलाफ हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ रहीं माधवी लता के खिलाफ एक कथित वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया था।

    वीडियों में वह एक मतदान केंद्र पर मुस्लिम महिलाओं के मतदाता पहचान पत्र की जांच करती दिख रही हैं। 

    The post बुर्के में वोट डालने को आने वाली महिलाओं की हो गहन जांच; भाजपा की इस मांग पर भड़क गए ओवैसी… appeared first on .

    Related Posts

    लू को प्राकृतिक आपदा घोषित करने का बड़ा फैसला! अब कुल 14 आपदाएं, जानें किसे और क्या मिलेगा फायदा

    August 15, 2026

    PM-KUSUM-2 पर किसानों को बड़ी राहत, सोलर पंप से होगी सिंचाई; खाली खेत से भी होगी कमाई

    August 15, 2026

    ‘WhatsApp-ईमेल पर दे रहे तलाक’, SC में ‘Virtual Divorce’ मामले पर 27 अक्टूबर को सुनवाई

    August 15, 2026

    दुबई का भारत से था गहरा नाता, आजादी के बाद बदला खाड़ी का नक्शा

    August 15, 2026

    बाइक में 1-2 नहीं लगे थे 500 हॉर्न! पुलिस ने लिया एक्शन, Video हुआ वायरल

    August 15, 2026

    केंद्र सरकार की 1,847 बड़ी परियोजनाओं पर ₹21.97 लाख करोड़ खर्च, 709 प्रोजेक्ट्स में 80% काम पूरा

    August 15, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लू को प्राकृतिक आपदा घोषित करने का बड़ा फैसला! अब कुल 14 आपदाएं, जानें किसे और क्या मिलेगा फायदा

    August 15, 2026

    Apple Pay India Launch: सितंबर-अक्टूबर में हो सकती है एंट्री, शुरुआत में UPI सपोर्ट नहीं

    August 15, 2026

    तलाक हुआ तो जॉर्जिना को हर महीने मिलेंगे ₹1.10 करोड़! रोनाल्डो के साथ करोड़ों की डील की रिपोर्ट

    August 15, 2026

    LIC के बाद अब इन कंपनियों पर सरकार की नजर, हिस्सेदारी बिक्री से मिल सकता है कमाई का मौका

    August 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.