Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»हेल्थ इंश्योरेंस में होने वाला है क्रांतिकारी बदलाव, बीमाधारकों के लिए बहुत हितकारी…
    देश

    हेल्थ इंश्योरेंस में होने वाला है क्रांतिकारी बदलाव, बीमाधारकों के लिए बहुत हितकारी…

    By May 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हेल्थ इंश्योरेंस में होने वाला है क्रांतिकारी बदलाव, बीमाधारकों के लिए बहुत हितकारी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    स्वास्थय बीमा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव होने जा रहा है, जिसका फायदा बीमाधारकों को होगा।

    बहुत जल्द सभी हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम को अस्पतालों और बीमा कंपनियों द्वारा एक ही विंडो नेशनल हेल्थ क्लेम एक्सचेंज (NHCX) के जरिए निपटाया जाएगा।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि नेशननल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) द्वारा विकसित एनएचसीएक्स तैयार है और इसका परीक्षण चल रहा है।अभी हेल्थ इंश्यारेंस बेचने वाली अधिकांश बीमा कंपनियों के पास क्लेम को मंजूरी देने के लिए अपने प्लैटफार्म हैं।

    अभी क्या है सिस्टम

    टीओआई से एक सूत्र ने कहा, “एनएचसीएक्स के पास बीमा कंपनियों द्वारा क्लेम को प्रोसेस करने के लिए एक स्टैंडर्ड फार्मेट होगा।” अभी जो मरीज अस्पताल में इलाज के लिए जाते हैं, वे अपनी बीमा पॉलिसी के डिटेल्स थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर (TPA) या बीमा कंपनी द्वारा जारी कार्ड देते हैं।

    इसके बाद अस्पताल कंपनी के क्लेम प्रोसेसिंग पोर्टल पोर्टल तक पहुंचता है और प्री-ऑथंटिकेशन या क्लेम प्रोसेस के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंटस अपलोड करता है। 

    इसके बाद बीमा कंपनी या टीपीए अपने इंटरनल क्लेम प्रोसेसिंग पोर्टल से फॉर्म को प्रमाणित और डिजिटलीकृत करती है। इसके बाद संबंधित टीम द्वारा दावे पर निर्णय लिया जाता है।

    इन डेटा एक्सचेंजों में अक्सर पीडीएफ या मैन्युअल कागजी कार्रवाई शामिल होती है, जिससे प्रोसेसिंग का टाइम बढ़ जाता है और गलतियों का खतरा बढ़ जाता है।

    एनएचसीएक्स का क्या है मकसद

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि एनएचसीएक्स आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना को लागू करने के लिए जिम्मेदार एनएचए और इरडा के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है।

    एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “इरडा बीमा उद्योग को विनियमित करना जारी रखेगा। हम इसमें शामिल नहीं होने जा रहे हैं। एनएचसीएक्स को डेवलप करने के पीछे स्वास्थ्य मंत्रालय का मकसद केवल स्वास्थ्य बीमा दावों के तेज और अधिक पारदर्शी प्रोसेसिंग के लिए एक फैसिलेटर के रूप में कार्य करना है।”

    क्लेम खारिज करने की भी शिकायतें

    उन्होंने कहा कि अभी प्रक्रिया इतनी जटिल है कि मरीजों को अक्सर मंजूरी पाने के लिए लंबे समय तक इंतजार करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। एक अधिकारी ने कहा कथित तौर पर अनुचित आधार पर क्लेम खारिज करने की भी शिकायतें आई हैं।

    एनएचसीएक्स पर मौजूद रिकॉर्ड का उपयोग भविष्य में ऐसे मामलों को कम करने के लिए प्लेटफॉर्म पर जोड़े जाने वाले सिस्टम को तैयार करने के लिए किया जा सकता है।

    The post हेल्थ इंश्योरेंस में होने वाला है क्रांतिकारी बदलाव, बीमाधारकों के लिए बहुत हितकारी… appeared first on .

    Related Posts

    UPI Payment पर लगेगा नया चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर आया बड़ा अपडेट

    September 18, 2026

    TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

    September 18, 2026

    मूडीज का बड़ा अनुमान, भारत की GDP ग्रोथ 1% बढ़कर 7% होने की उम्मीद

    September 18, 2026

    HAL आज वायुसेना को सौंपेगी LCA तेजस ट्रेनर और HTT-40, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

    September 18, 2026

    India’s First Bullet Train: सुरंग से गुजरेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, भव्य स्टेशन बनकर तैयार

    September 18, 2026

    भारत से पंगा लेने उतरा PNS हुनैन, खटारा जहाज होने का दावा; जानें कितना पुराना है पोत

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.