Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»राजनांदगांव : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का किया निरीक्षण
    छत्तीसगढ़

    राजनांदगांव : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का किया निरीक्षण

    By May 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राजनांदगांव/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 4 जून 2024 को होने वाले मतगणना के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन कृषि उपज मंडी बसंतपुर राजनांदगांव के स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया।     इस दौरान अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग उपस्थित थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विधानसभावार मतगणना कक्ष, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व एजेंट की बैठक व्यवस्था, प्रवेश पास, सीसीटीवी कैमरा मॉनिटरिंग, सुरक्षा व्यवस्था, उद्घोषक कक्ष एवं मीडिया सेंटर का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सूचना एवं टेक्नोलाजी का प्रयोग करते हुए राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अन्य जिलों के विधानसभा क्षेत्र की जानकारी गूगल लिंक के माध्यम से डेटा अपडेट होगा। उन्होंने राजनांदगांव संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के समस्त मतदान केन्द्रों के मतदान का परिणाम समेकित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिले में मतगणना के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मतगणना हाल में मोबाईल फोन, आईपेड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेगा। लेकिन मीडियाकर्मी मीडिया सेंटर तक मोबाईल ले जा सकते हैं। उन्होंने पासधारी अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं मतगणना अभिकर्ताओं के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतगणना कक्ष में कम्प्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट सहित आवश्यक अधोसंरचना उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने पोस्टल बैलेट एवं ईटीबीपीएस के मतों की गणना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आने जाने के लिए प्रवेश मार्ग का भी अवलोकन किया।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, अधिक कीमत पर खाद बेचने वाले विक्रय केंद्र पर छापा, 3219 बोरी उर्वरक जब्त, केंद्र सील…..

    June 25, 2026

    सुशासन तिहार में कृषि विभाग ने किया शत-प्रतिशत आवेदनों का निराकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं किसान समृद्धि योजना से जुड़ी समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान….

    June 25, 2026

    सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप….

    June 25, 2026

    खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री राजेश अग्रवाल…..

    June 25, 2026

    नाफेड ने शुरू की किसान हितैषी नई पहल, छत्तीसगढ़ के शशिकांत द्विवेदी ने लिया हिस्सा…

    June 25, 2026

    भावी पीढ़ी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपनाना होगा जैविक खेती: कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..

    June 25, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, अधिक कीमत पर खाद बेचने वाले विक्रय केंद्र पर छापा, 3219 बोरी उर्वरक जब्त, केंद्र सील…..

    June 25, 2026

    सुशासन तिहार में कृषि विभाग ने किया शत-प्रतिशत आवेदनों का निराकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं किसान समृद्धि योजना से जुड़ी समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान….

    June 25, 2026

    सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप….

    June 25, 2026

    खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री राजेश अग्रवाल…..

    June 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.