Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»जज के कामकाज के घंटे नहीं, अफसरों की लेटलतीफी देखें; किस बात पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दत्ता…
    देश

    जज के कामकाज के घंटे नहीं, अफसरों की लेटलतीफी देखें; किस बात पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दत्ता…

    By May 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जज के कामकाज के घंटे नहीं, अफसरों की लेटलतीफी देखें; किस बात पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दत्ता…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता ने बुधवार को कहा कि जो लोग जजों के कामकाजी घंटों की आलोचना करते हैं, उन्हें पहले सरकारी अधिकारियों द्वारा मामले में की जाने वाली देरी को दूर करने के बारे में समुचित कदम उठाने चाहिए।

    जस्टिस दत्ता ने केंद्र सरकार के एक बड़े अधिकारी द्वारा अपने लेख में जज की छुट्टियों और कामकाजी घंटों की आलोचना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

    जस्टिस दत्ता ने यह टिप्पणी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान की। अवकाशकालीन पीठ की अगुवाई कर रहे जस्टिस दत्ता के साथ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा भी शामिल थे।

    जस्टिस दत्ता ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जज के रूप में हमारे द्वारा किए गए प्रयासों के बावजूद, हमें यह सुनना पड़ता है कि जज बहुत कम घंटे काम करते हैं।

    उन्होंने कहा कि हम यहां अवकाश के दिनों में भी क्या कर रहे हैं। जो लोग ये बात कहते हैं और यदि वह शासन का हिस्सा हैं, तो हम उम्मीद करेंगे कि वह हमें बताएं कि केंद्र या किसी अन्य राज्य सरकार द्वारा मामले में समय पर अपील दाखिल की गई हो। उन्होंने कहा कि हर मामले में अपील दाखिल करने में होने वाली देरी माफ की जाती है।

    ‘अधिकारी समय पर नहीं आते और कहते हैं कि काम करते हैं’
    जस्टिस दत्ता ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जो लोग न्यायपालिका की आलोचना करते हैं, उन्हें इन चीजों का जायजा लेना चाहिए, अधिकारी समय पर नहीं आते हैं और वे कहते हैं कि हम कम काम करते हैं? जस्टिस शर्मा ने भी छुट्टियों को लेकर उस लेख का जिक्र किया, जो पिछले सप्ताह प्रकाशित हुआ था।

    दुनिया की एकमात्र अदालत है जो इतना काम करती
    कोर्ट में मौजूद भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यह दुनिया की एकमात्र अदालत है जो इतना काम करती है।

    सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि यह दुनिया की सबसे ज्यादा काम करने वाली अदालतों में से एक है।

    अतिरिक्त सॉलिसिटर जरनल (एएसजी) एसवी राजू ने भी कहा कि अदालतें छुट्टियों की हकदार हैं क्योंकि वे वास्तव में दो पालियों में काम करती हैं।

    The post जज के कामकाज के घंटे नहीं, अफसरों की लेटलतीफी देखें; किस बात पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दत्ता… appeared first on .

    Related Posts

    30 फरवरी बना मुसीबत! हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला की भारतीय नागरिकता पर उठाए सवाल

    May 30, 2026

    F-35 को बनाने में अमेरिका को लगे 72 महीने, भारत का AMCA सिर्फ 30 माह में भर सकता है उड़ान!

    May 30, 2026

    अजीत डोभाल की कूटनीति का असर? रूस पहुंचते ही पुतिन-तालिबान के बीच हुई बड़ी डील

    May 30, 2026

    बंगाल कार्रवाई के बाद बढ़ा अलर्ट, आशंका- कहीं इस राज्य में न घुस आएं बांग्लादेशी घुसपैठिये

    May 30, 2026

    पाकिस्तान बॉर्डर पर बाड़ से बदली सुरक्षा तस्वीर, अब बांग्लादेश सीमा पर स्मार्ट फेंसिंग क्यों जरूरी?

    May 30, 2026

    सस्ते मोबाइल के चक्कर में हो रहे साइबर फ्रॉड का शिकार, Cyber Wing ने जारी किया अलर्ट

    May 30, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    क्या सच में तेल लगाने से बढ़ते हैं बाल? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

    May 30, 2026

    महाभारत काल में लंबी उम्र का रहस्य, भीष्म-द्रोणाचार्य कैसे रहते थे इतने दीर्घायु?

    May 30, 2026

    Japan Mango Ban: जापान ने भारतीय आमों पर लगाया बैन, जानिए वहां किस आम की सबसे ज्यादा डिमांड

    May 30, 2026

    गर्मियों में ग्लोइंग स्किन के लिए चंदन, गुलाब जल और खीरे के आसान उपाय

    May 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.