Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय खुद भरें प्रपोजल फॉर्म वरना क्लेम होगा खारिज…
    देश

    हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय खुद भरें प्रपोजल फॉर्म वरना क्लेम होगा खारिज…

    By May 20, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय खुद भरें प्रपोजल फॉर्म वरना क्लेम होगा खारिज…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गंभीर बीमारियों के इलाज या इमरजेंसी के खर्चों की भरपाई के लिए लोग हेल्थ इंश्योरेंस लेते हैं, लेकिन कई बार कंपनियां बीमा क्लेम को खारिज कर देती हैं।

    इसका कारण होता है कि बहुत से लोग बीमा खरीदते समय पहले से मौजूद अपनी बीमारी (PED) का खुलासा नहीं करते हैं। इसके लिए प्रपोजल फॉर्म भरना जरूरी होता है।

    यदि बीमाधारक इसके चूक जाता है तो उसका क्लेम इंश्योरेंस कंपनी खारिज कर सकती है। इसलिए बीमा लेते समय इस फॉर्म को अनिवार्य रूप से भरना चाहिए।

    इरडा ने प्रतीक्षा अ‌वधि घटाई

    भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल ही में स्वास्थ्य बीमा से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किए हैं।

    इसके तहत पहले से मौजूद बीमारी यानी पीईडी को कवर करने की समय अवधि को घटा दिया गया है। इसका सीधा फायदा स्वास्थ्य बीमा लेने वाले उपभोक्ताओम को होगा।

    अभी तक पॉलिसी के लिए आवेदन करने से चार साल पहले तक की बीमारी को पहले से मौजूद बीमारी माना जाता था। अब इस अवधि को घटाकर तीन साल कर दिया गया है।

    यानीइ अब पॉलिसी खरीदने से तीन साल से पहले तक की बीमारी पीईडी की श्रेणी में आएंगी लेकिन इसका फायदा तभी मिलेगा जब बीमाधारक ने इंश्योरेंस लेते वक्त प्रपोजल फॉर्म भरा हो।

    क्या है प्रपोजल फॉर्म

    जब भी कोई व्यक्ति स्वास्थ्य बीमा खरीदता है तो बीमा कंपनी एक प्रपोजल फॉर्म भरवाती है। इसमें आवेदक की जीवनशैली से जुड़े तमाम तरह के सवाल पूछे जाते हैं।

    साथ ही ऐसी कोई बीमारी जिससे आवेदक पीड़ित है, उसका पूरा विवरण मांगा जाता है। इरडा के नियमों के तहत स्वास्थ्य बीमा खरीदने से 36 महीने पहले तक की बीमारियां और चोटें पीईडी की श्रेणी में आएंगी। हाई ब्लड प्रेशर, अस्थमा, थायरायड और डायबिटीज जैसी बीमारियां पीईडी में शुमार होती हैं।

    कंपनी खारिज कर सकती है क्लेम

    बीमा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि स्वास्थ्य बीमा खरीदते समय पहले से मौजूद बीमारियां अहम मुद्दा है। इन्हें छिपाना नहीं चाहिए। यदि बाद में इनका पता चलता है तो बीमाधारक को बड़ा नुकसान हो सकता है।

    उदाहरण के लिए यदि किसी व्यक्ति ने स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के लिए आवेदन किया तो इरडा के नए नियमों के अनुसार उसे पॉलिसी खरीदने के तीन साल पहले तक पुरानी कोई बीमारी है या उसका इलाज चला है तो उसका खुलासा प्रपोजल फॉर्म में करना होगा।

    अगर बीमा कंपनी को प्रपोजल फॉर्म भरते समय पता चल जाए कि आवेदक या पॉलिसी में शामिल किसी सदस्य को कोई बीमारी है तो वह प्रीमियम की राशि बढ़ा सकती है, कोई शर्त जोड़ सकती है या फिर आवेदन को ही खारिज कर सकती है।

    अगर आवेदक बीमारी को छुपाकर बीमा कवर ले लेता है और कुछ महीनों बाद इलाज कराने के दौरान कंपनी को पता चल जाए कि बीमारी पुरानी है तो वह क्लेम को खारिज कर सकती है। यही नहीं पॉलिसी को भी बंद कर सकती है।

    ये सावधानियां बरतें

    1. फॉर्म को खुद भरें : इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि प्रपोजल फॉर्म खुद भरें। इसे किसी और न भरवाएं, ना ही किसी और भरने दें।

    2. कोई कॉलम खाली न छोडें : फॉर्म को पूरी तरह से और सही जानकारियों के साथ भरें। कोई भी कॉलम खाली न छोड़ें।

    3. सभी सवालों को समझें : यह सुनिश्चित करें कि फॉर्म में पूछे गए सवालों को आपने सही ढंग से समझ लिया है। फॉर्म में इस बात की घोषणा करनी पड़ेगी।

    4. कोई जानकारी न छिपाएं : बीमा खरीदते समय में किसी भी जानकारी या तथ्य को छिपाएं नहीं। ऐसा करने से बीमा क्लेम करते समय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    5. एक प्रति अपने पास रखें : हस्ताक्षर किए गए प्रपोजल फॉर्म की एक प्रति अपने पास जरूर रखनी चाहिए। यह कंपनी के साथ आपसी सहमति का पुख्ता रिकॉर्ड होगा।

    6.फोन नंबर जरूर जोड़ें : यह जरूर सुनिश्चित करें कि आपका फोन नंबर बीमा कंपनी के साथ पंजीकृत हो। दावा खारिज होने की स्थिति में संदेश आप तक पहुंच जाएगा।

    7. कवरेज जरूर जांच : यह भी सुनिश्चित करें कि पॉलिसी आपकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और गंभीर बीमारियों को कवर करती है या नहीं। यह भी देखें कि पॉलिसी में क्या शामिल है और क्या नहीं।

    Related Posts

    भगवान जगन्नाथ पर बनी एनिमेशन फिल्म पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिका खारिज

    July 29, 2026

    E20 Petrol से गाड़ियों पर कितना पड़ेगा असर? नितिन गडकरी ने बताया- क्या इंजन बदलने की पड़ेगी जरूरत

    July 29, 2026

    कोयला घोटाला केस में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मिली क्लीन चिट

    July 29, 2026

    राज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम् बिल, अपमान करने पर 3 साल तक की जेल का प्रावधान

    July 29, 2026

    Anti Paper Leak Bill लोकसभा से पास, ध्वनिमत से मिली मंजूरी; अब राज्यसभा में कब होगी चर्चा?

    July 29, 2026

    शिक्षा मंत्री विवाद पर बाबा रामदेव का बयान, बोले- ‘सड़क नहीं, संसद और PM तय करेंगे फैसला’

    July 29, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    15 अगस्त से Boycott की धमकी! बेंगलुरु में Swiggy-Zomato की बढ़ी टेंशन, शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

    July 29, 2026

    श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोपाबेड़ा शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

    July 29, 2026

    भगवान जगन्नाथ पर बनी एनिमेशन फिल्म पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिका खारिज

    July 29, 2026

    Uttarakhand News- उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: CM धामी ने सड़क, मंदिर सौंदर्यीकरण समेत कई परियोजनाओं के लिए जारी की करोड़ों की राशि….

    July 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.