Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»क्या BJP को है RSS के समर्थन की जरूरत? जेपी नड्डा बोले- अब हम अपने भरोसे…
    देश

    क्या BJP को है RSS के समर्थन की जरूरत? जेपी नड्डा बोले- अब हम अपने भरोसे…

    By May 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्या BJP को है RSS के समर्थन की जरूरत? जेपी नड्डा बोले- अब हम अपने भरोसे…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक इंटरव्यू के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को पार्टी का वैचारिक मोर्चा करार दिया है।

    अटल बिहारी वाजपेयी के युग की तुलना में भाजपा के भीतर आरएसएस की उपस्थिति कैसे बदल गई है? इस सवाल का जवाब देते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी की संरचना मजबूत हो गई है। अब भाजपा अपने भरोसे ही चलती है।

    जेपी नड्डा ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वाजपेयी के समय में पार्टी को खुद को चलाने के लिए आरएसएस की जरूरत थी क्योंकि उस समय बीजेपी कम सक्षम और छोटी पार्टी हुआ करती थी।

    उन्होंने कहा, “शुरू में हम अक्षम होंगे, थोड़ा कम होंगे, आरएसएस की जरूरत थी। आज हम बढ़ गए हैं। पहले से अधिक सक्षम हैं। बीजेपी अब अपने आप को चलाती है। यही अंतर है।”

    यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा को आरएसएस के समर्थन की जरूरत है, जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी बड़ी हो गई है और इसके नेता अपने कर्तव्य और भूमिकाएं निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस एक सांस्कृतिक और सामाजिक संगठन है, जबकि भाजपा एक राजनीतिक दल है।

    जेपी नड्डा ने कहा कि आरएसएस वैचारिक तौर पर काम करता रहा है। उन्होंने कहा, “हम अपने मामलों को अपने तरीके से संभालते हैं। और राजनीतिक दलों को यही करना चाहिए।”

    जेपी नड्डा ने आगे कहा कि भाजपा की मथुरा और वाराणसी के विवादित स्थलों पर मंदिर बनाने की तत्काल कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा, “भाजपा के पास ऐसा कोई विचार, योजना या पार्टी की इच्छा नहीं है। कोई चर्चा भी नहीं हुई है।”

    आपको बता दें कि आरएसएस की स्थापना 27 सितंबर, 1925 को हुई थी। यह भाजपा का वैचारिक गुरु रहा है। माना जाता है कि इसने पार्टी को एक उभरते हुए संगठन से एक राजनीतिक दिग्गज बनने में मदद की है।

    नभाजपा के कई वरिष्ठ नेता आरएसएस के कार्यकर्ता और सदस्य रहे हैं। मोहन भागवत संगठन का नेतृत्व करते हैं।

    Related Posts

    छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, ‘गृह मंत्री देंगे जवाब’; विपक्ष की मांग पर बनी सहमति

    August 10, 2026

    एक राज्य का बदलेगा नाम! संसद में पेश होंगे कई अहम बिल, विपक्ष की मांग पर फिर हंगामे के आसार

    August 10, 2026

    CRPF के 600 जवानों के लिए ₹4.54 करोड़ मंजूर, बर्फीले मोर्चों पर मिलेंगे खास उपकरण

    August 10, 2026

    16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा

    August 10, 2026

    250 साल में 120 किमी बदली कोसी की धारा, जानें क्यों कहलाती है बिहार का शोक

    August 10, 2026

    PM मोदी और JD वेंस की अहम बातचीत, भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

    August 9, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    होर्मुज में अमेरिका की ‘महाघेराबंदी’! 20 युद्धपोत तैनात, 55 जहाजों ने बदला रास्ता; ईरान पर बढ़ा दबाव

    August 10, 2026

    हरिद्वार में तेज बारिश से कांवड़ यात्रियों की वापसी मुश्किल, जलभराव में फंसे वाहन; एसएसपी ने संभाली कमान

    August 10, 2026

    मानसून को लेकर सीएम धामी का अलर्ट, 15 अक्तूबर तक प्रदेश की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त

    August 10, 2026

    हरकी पैड़ी से कांवड़ लेकर 22 किमी पैदल निकलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, दो संकल्पों के साथ शुरू की शिव यात्रा

    August 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.