Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»कुंभ और चुनाव को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, सीएम धामी समेत वीआईपी सुरक्षा होगी मजबूत
    राज्य

    कुंभ और चुनाव को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, सीएम धामी समेत वीआईपी सुरक्षा होगी मजबूत

    News DeskBy News DeskSeptember 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कुंभ और चुनाव को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, सीएम धामी समेत वीआईपी सुरक्षा होगी मजबूत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आगामी कुंभ मेला और विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य वीआईपी की सुरक्षा को लेकर इंटेलीजेंस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीजीपी दीपम सेठ की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    बैठक में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे जिलों में संदिग्ध गतिविधियों, सीमा पार से घुसपैठ और राष्ट्रविरोधी तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने पर जोर दिया गया। इसके लिए आईटीबीपी, एसएसबी, सेना, आईबी, राज्य पुलिस और एटीएस के अधिकारियों के बीच इंटर एजेंसी को-ऑर्डिनेशन को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों की उच्चस्तरीय समन्वय बैठक आयोजित करने को भी कहा गया।
    कुंभ और धार्मिक आयोजनों के लिए बनेगी ठोस कार्ययोजना
    राज्य में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए चारधाम यात्रा समेत प्रमुख धार्मिक आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए। आगामी कुंभ मेला और अन्य बड़े धार्मिक आयोजनों के निर्बाध एवं सकुशल संचालन के लिए पहले से ठोस सुरक्षा कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया।
    सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक पुलिस बल, तकनीकी उपकरण और अन्य संसाधनों की उपलब्धता समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि बड़े आयोजनों के दौरान किसी तरह की कमी न रहे।
    विधानसभा चुनाव के दौरान वीआईपी मूवमेंट पर रहेगी नजर
    विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी के भ्रमण बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की पहले से तैयारी करने को कहा गया। चुनावी सभाओं में बड़े नेताओं और मंत्रियों के कार्यक्रमों को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    इसके अलावा राज्य स्थापना दिवस, नवरात्र, दशहरा और दीपावली समेत आगामी महत्वपूर्ण पर्वों के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।
    सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी
    डीजीपी दीपम सेठ ने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक और फर्जी खबरों को भी सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील मुद्दा बताया। उन्होंने इंटेलीजेंस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा कि कुंभ और विधानसभा चुनाव जैसे बड़े आयोजनों के दौरान भ्रामक खबरों से स्थिति प्रभावित हो सकती है।
    उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट और खबरों की लगातार निगरानी के साथ फैक्ट चेक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए, ताकि भ्रामक सूचनाओं पर समय रहते कार्रवाई की जा सके और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाई जा सके।

    News Desk

    Related Posts

    जिले में पहली बार सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों के लिए सामाजिक कल्याण शिविर,

    September 19, 2026

    अंकिता भंडारी को न्याय की मांग, गांधी पार्क से घंटाघर तक मानव श्रृंखला बनाकर दी श्रद्धांजलि

    September 18, 2026

    नेपाल में आपदा पर सीएम धामी बोले- उत्तराखंड साथ, मदद के लिए भेजी टीम 8-10 दिन रहेगी

    September 18, 2026

    उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी डिजिटल मैपिंग, बिना नेटवर्क भी रास्ता बताएगा ऐप

    September 18, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    September 18, 2026

    बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा – सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ा रहा बनोरा आश्रम…..

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिले में पहली बार सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों के लिए सामाजिक कल्याण शिविर,

    September 19, 2026

    अंकिता भंडारी को न्याय की मांग, गांधी पार्क से घंटाघर तक मानव श्रृंखला बनाकर दी श्रद्धांजलि

    September 18, 2026

    नेपाल में आपदा पर सीएम धामी बोले- उत्तराखंड साथ, मदद के लिए भेजी टीम 8-10 दिन रहेगी

    September 18, 2026

    उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी डिजिटल मैपिंग, बिना नेटवर्क भी रास्ता बताएगा ऐप

    September 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.