Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»अमीरों की लिस्ट में अडानी का जलवा, दुनियाभर के अरबपतियों को पीछे छोड़ा…
    देश

    अमीरों की लिस्ट में अडानी का जलवा, दुनियाभर के अरबपतियों को पीछे छोड़ा…

    By May 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमीरों की लिस्ट में अडानी का जलवा, दुनियाभर के अरबपतियों को पीछे छोड़ा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अडानी ग्रुप के शेयरों में मंगलवार को आए उछाल से न केवल गौतम अडानी की दौलत में इजाफा हुआ बल्कि निवेशकों के चेहरे भी खिल उठे।

    इसकी वजह से दुनिया भर के अमीरों को अडानी ने मंगलवार को पीछे छोड़ दिया। कमाई के मामले में अडानी टॉप पर रहे। उन्होंने अपनी संपत्ति में 4.22 अरब डॉलर जोड़े। हालांकि, इस उछाल से उनकी पोजीशन पर कोई असर नहीं पड़ा।

    ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के ताजा अपडेट के मुताबिक गौतम अडानी की संपत्ति अब 99.1 अरब डॉलर हो गई है।

    अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 15वें स्थान पर हैं। मंगलवार की कमाई में दूसरे नंबर पर लैरी एलिसन रहे। इनके नेटवर्थ में 4.05 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। एलिसन 10वें नंबर पर हैं।

    एलन मस्क भी 4.05 अरब डॉलर जोड़कर कमाई में तीसरे स्थान पर रहे। इनकी कुल संपत्ति 190 अरब डॉलर है और यह अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। दुनिया के सबसे अमीर बर्नार्ड अर्नाल्ट की दौलत मंगलवार को 2.94 अरब डॉलर बढ़ी। अब इनकी कुल संपत्ति 222 अरब डॉलर हो गई है।

    11वें नंबर पर काबिज मुकेश अंबानी के नेटवर्थ में कल 1.58 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और अब उनके पास 109 अरब डॉलर की संपत्ति है।

    अडानी ग्रुप के शेयरों ने दिखाया दम

    अडानी पावर 5.09 फीसद ऊपर 625.20 रुपये पर बंद हुआ। अडानी एंटरप्राइजेज भी 5.40 फीसद की उछाल के साथ 3035 रुपये पर पहुंच गया।

    अडानी ग्रीन एनर्जी में 4.13 फीसद की उछाल रही और यह 1786.05 रुपये पर पहुंच गया। अडानी पोर्ट्स भी करीब दो फीसद ऊपर 1332.35 रुपये पर बंद हुआ।

    अडानी टोटल गैस में 5.70 पर्सेंट की तेजी रही और यह 911 रुपये पर पहुंच गया। अडानी एनर्जी सॉल्यूशन में भी 3.72 फीसद की तेजी रहा और 1027.95 रुपये पर जा पहुंचा। एसीसी भी 4 पर्सेंट से अधिक उछलकर 2462.50 रुपये पर पहुंचने में कामयाब रहा।

    एनडीटीवी, अंबुजा सीमेंट और अडानी विल्मर में भी बढ़त रही। अंबुजा सीमेंट में 3.88 फीसद, अडानी विल्मर में 2.45 फीसद और एनडीटीवी में 2.15 पर्सेंट की बढ़त रही।

    Related Posts

    UPI Payment पर लगेगा नया चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर आया बड़ा अपडेट

    September 18, 2026

    TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

    September 18, 2026

    मूडीज का बड़ा अनुमान, भारत की GDP ग्रोथ 1% बढ़कर 7% होने की उम्मीद

    September 18, 2026

    HAL आज वायुसेना को सौंपेगी LCA तेजस ट्रेनर और HTT-40, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

    September 18, 2026

    India’s First Bullet Train: सुरंग से गुजरेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, भव्य स्टेशन बनकर तैयार

    September 18, 2026

    भारत से पंगा लेने उतरा PNS हुनैन, खटारा जहाज होने का दावा; जानें कितना पुराना है पोत

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.