Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती»यशवंत सिन्हा सालों बाद मोदी सरकार से हुए खुश, थपथपाई पीठ; चीन को लेकर कही बड़ी बात
    राजनीती

    यशवंत सिन्हा सालों बाद मोदी सरकार से हुए खुश, थपथपाई पीठ; चीन को लेकर कही बड़ी बात

    News DeskBy News DeskSeptember 14, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यशवंत सिन्हा सालों बाद मोदी सरकार से हुए खुश, थपथपाई पीठ; चीन को लेकर कही बड़ी बात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हजारीबाग

    पिछले कई सालों से नरेंद्र मोदी सरकार के कट्टर आलोचक रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने लंबे समय बाद केंद्र सरकार के किसी काम की तारीफ की है। यशवंत सिन्हा ने कई वजहें गिनाते हुए दिल्ली में हुए ब्रिक्स सम्मेलन को बहुत सफल बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने चीन के सामने खुलकर अपनी बातें रखीं, जिसकी वजह से शी जिनपिंग के नाराज होने की खबरें हैं।

    गौरतलब है कि मोदी सरकार की नीतियों और कामकाज से नाराज होकर पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने अप्रैल 2018 में भाजपा से नाता तोड़ लिया था। बाद में वह टीएमसी का हिस्सा बने थे। लेकिन 2021 में विपक्षी एकता के लिए काम करने की बात कहते हुए ममता बनर्जी की पार्टी से भी अलग हो गए थे। 2022 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वह विपक्षी दलों की ओर से उम्मीदवार बनाए गए थे, हालांकि जीत हासिल नहीं कर सके। आईएएस रहने के बाद राजनीति में आए सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में ताकतवर मंत्री रहे। वह देश के वित्त मंत्रालय के साथ विदेश मंत्रालय भी संभाल चुके हैं।

    सफलता की तीन वजहें क्या गिनाईं
    अब लंबे समय बाद उन्हें मोदी सरकार के नेतृत्व में हुए किसी काम की तारीफ करते हुए देखा गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान सिन्हा ने ब्रिक्स सम्मेलन को सफल बताते हुए भारत की भूमिका की तारीफ की। उन्होंने तीन वजहें गिनाते हुए कहा, ‘इसको सफल इसलिए माना जाएगा क्योंकि जितने राष्ट्राध्यक्षों को निमंत्रण दिया गया था, वे सभी लोग आए। रूस से पुतिन आए, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आए, जिनको लेकर आशंका रहती थी कि आएंगे या नहीं, वह आए। यह पहली सफलता इसी को मानते हैं। दूसरी सफलता यह है कि मीटिंग होने के बाद कल शाम को साझा घोषणापत्र जारी हुआ। जब मई महीने में दिल्ली में विदेश मंत्रियों की मुलाकात हुई थी तो साझा बयान नहीं हो पाया क्योंकि इतने मतभेद थे। लेकिन इस बात हमको लगता है कि पदाधिकारियों ने कड़ी मशक्कत की और सर्वसम्मति से साझा बयान जारी हुआ। तीसरा- यह कि जब इस तरह के सम्मेलन होते हैं तो द्वीपक्षीय वार्ताएं होती हैं। सब लोगों के साथ द्वपीक्षीय बैठकें हुईं. सबसे महत्वपूर्ण शी जिनपिंग के साथ हुई।’

    ईरान पर स्टैंड भी पसंद आया
    पूर्व विदेश मंत्री ने ईरान को लेकर भारत के स्टैंड को भी पसंद किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का स्टैंड बदलता हुआ दिखा था, लेकिन अब पुराने रुख पर आ गए हैं। उन्होंने कहा, ‘ब्रिक्स में ईरान के राष्ट्रपति आए। इतने महत्वपूर्ण लोगों के बीच में होने के बावजूद उनका काफी प्रभाव देखने को मिला इस सम्मेलन में जो मैं मानता हूं कि बहुत अच्छी बात है। जब इजरायल और अमेरिका का ईरान पर हमला हुआ था तो भारत थोड़ा अलग दिख रहा था। जब उनके सर्वोच्च नेता मारे गए तो भारत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई थी। उन सब बातों को देखकर मुझे लगता है कि ईरान के राष्ट्रपति का आना और बहुत भागीदारी निभाना, इसमें हम लोगों की जो परंपरागत पोजिशन रही है फिलिस्तीन और इजरायल को लेकर, वह लगा कि मोदी जी के 12 साल में उससे अलग हट रहे हैं। लेकिन इस सम्मेलन को हमें उसी स्टैंड पर लाया। इजरायल जो गाजा, लैबनान में कर रहा है उसकी आलोचना की गई है। यह संतोष का विषय है।’

    यशवंत सिन्हा बोले- चीन के साथ मजबूती से उठाए मुद्दे
    इससे पहले कई बात मोदी सरकार की विदेश नीतियों की आलोचना कर चुके यशवंत सिन्हा ने कहा है कि भारत ने चीन के सामने अपने मुद्दों को मजबूती से उठाया और इस वजह से शी जिनपिंग नाराज तक हो गए। उन्होंने कहा, ‘जहां तक द्वीपक्षीय बैठकों का मामला है, जबसे महत्वपूर्ण था जो चीन के साथ हुई। मेरा मानना है कि हम चीन पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। चीन ने बराबर भारत को परेशान किया है, खंजर खोंपा है। इसलिए बातचीत हो, पर भरोसा नहीं करना चाहिए। जो खबरें आ रही हैं द्वीपक्षीय बातचीत में भारत ने मजबूती से अपने मुद्दे उठाए। चीन के जो मुद्दे थे उनको भी उठाए। इसलिए शायद तल्खी आई, टेंशन हुआ। कुछ लोगों का मानना है कि जो रात्रिभोज में जिनपिंग नहीं आए वह इसीलिए नहीं आए, क्योंकि वह खुश नहीं थे।’

    सिन्हा ने भारत की भूमिका की तारीफ करते हुए कहा, ‘मोटामोटी मैं मानता हूं कि इसको देखने का जो नजरिया है कि कोई कह सकता है कि गिलास आधा भरा हुआ है या आधी खाली है। पूरे गिलास को देखिए। आधा भरा हुआ है और आधा खाली भी है, लेकिन भारत ने बहुत सफलता के साथ अपनी भूमिका निभाई, अध्यक्षता की। जो बहुत सारी चीजों को लेकर आशंकाएं थी, उसको इस भाषा में डाला कि सब लोग स्वीकार करें।’

    News Desk

    Related Posts

    TMC से ममता और LJP से चिराग को कैसे मिला नाम-निशान? जानें शिंदे केस का पूरा नियम

    September 18, 2026

    नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता गुट की प्रत्याशी ने वापस लिया नाम; शुभेंदु से मुलाकात के बाद फैसला

    September 18, 2026

    नंदीग्राम उपचुनाव में नया मोड़, ममता बनर्जी ने कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को दिया समर्थन

    September 18, 2026

    थलपति विजय को लेकर तमिल कांग्रेस में उठे सवाल, नेता बोले- गठबंधन की जरूरत ही क्यों?

    September 18, 2026

    नंदीग्राम में ममता बनर्जी की राह मुश्किल? BJP के दांव से बदला सियासी समीकरण

    September 17, 2026

    कारगिल, POK और सर क्रीक को पाकिस्तान को सौंपने की थी तैयारी? BJP सांसद का बड़ा दावा

    September 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.