Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»6 महीने की प्रेग्नेंसी में की शूटिंग, दूसरे बच्चे के जन्म के बाद ‘दृश्यम 3’ में लौटीं इशिता दत्ता
    मनोरंजन

    6 महीने की प्रेग्नेंसी में की शूटिंग, दूसरे बच्चे के जन्म के बाद ‘दृश्यम 3’ में लौटीं इशिता दत्ता

    News DeskBy News DeskSeptember 13, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    6 महीने की प्रेग्नेंसी में की शूटिंग, दूसरे बच्चे के जन्म के बाद ‘दृश्यम 3’ में लौटीं इशिता दत्ता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    इशिता दत्ता के लिए सितंबर और अक्टूबर का महीना बहुत ही खास होने जा रहा है. क्योंकि उनकी फिल्म घमासान 11 सितंबर को ओट प्लेटफॉर्म जी5 (ZEE5) पर रिलीज होने जा रही है. दूसरी तरफ उनकी मच अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 भी आने वाली 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बीते दिनों इस फिल्म दृश्यम 3 का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसमें फिल्म की लगभग सारी कास्ट मौजूद रही. लेकिन फिल्म की शूटिंग के चलते इशिता दत्ता ट्रेलर लॉन्च में नहीं पहुंच पाईं। 

    फिल्म दृश्यम 3 के ट्रेलर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और फिल्म के रिलीज का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं. जब से इस फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने आया था. फैंस फिल्म को देखने के लिए काफी बेताब हैं. हाल ही में फिल्म की एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने फिल्म घमासान को लेकर एनडीटीवी से बात की, जहां उन्होंने अपने किरदार और फिल्म को लेकर काफी राज खोले। 

    तिग्मांशु धूलिया के साथ
    जब एक्ट्रेस इशिता दत्ता से पूछा गया कि फिल्म घामासान में दर्शकों को क्या दिखने वाला है और आपका किरदार कैसा होगा? इस बात पर एक्ट्रेस ने कहा कि, "फिल्म घमासान बहुत ही इंटेंस प्रोजेक्ट है. इस फिल्म में बदला, लड़ाई-झगड़ा, गैंग ये सब कुछ देखने के लिए मिलेगा. फिल्म को हमने चित्रकूट में शूट किया. इसके अलावा आसपास के जंगलों में भी शूट किया है. जब हम शूट करने जाते थे तो हमको लगता था कि हम किस दुनिया में आ गए हैं. वो सब आपको स्क्रीन पर भी नजर आएगा. फिल्म में अरशद वारसी और बाकी जो डकैतों का गैंग नजर आएगा, उसको देखकर आप डर जाएंगे।

     उन्होंने आगे कहा, "मैं काफी खुश थी जब मेरे पास कॉल आया और बताया कि मुझे तिग्मांशु धूलिया के साथ काम करने के लिए मिलेगा. मुझे स्क्रिप्ट सुनने की जरूरत भी नहीं थी. मैंने इस प्रोजेक्ट को हाल ही में हां कह दिया. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि शुरुआत में एक सीन था, जिसमें मैं एक फॉरेस्ट ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाली थी. क्योंकि वह सीन फिल्म से हटा दिया था. क्योंकि जो मेरा कैरेक्टर है, वह उस किरदार से बिल्कुल भी मैच नहीं हो रहा था. फिल्म में मेरा जो थोड़ा बहुत एक्शन सीन थे, वो फिल्म में नहीं है. मैं सिर्फ एक पत्नी के किरदार में दिखूंगी। 

    पत्नी या बहन का किरदार
    जब इशिता दत्ता से पूछा गया कि आपको ज्यादातर फिल्मों में किसी की पत्नी या बहन का का केरैक्टर ही क्यों मिलता है? इस बात पर एक्ट्रेस ने कहा कि मैं भी यही जानना चाहती हूं कि मुझे ऐसे ही किरदार क्यों मिलते हैं. मैं भी कॉमेडी और एक्शन जैसे किरदार करना चाहती हूं. मैं नेगेटिव किरदार भी करना चाहती हूं. मेरे पास घमासान का एक बहुत पुराना किस्सा है। 

    फिल्म दो-तीन साल पहले शूट हुई थी. उस वक्त में गर्भवती थी. मेरा पहला बच्चा होने वाला था. जिस वक्त हम चित्रकूट में शूट कर रहे थे, उस वक्त में 6 मंथ प्रेग्नेंट थी. फिल्म की टीम काफी केयरिंग थी. उन्होंने मेरे लिए काफी कुछ चेंज किया. मेरे फिल्म के जो पोर्शन थे, वो ज्यादातर लखनऊ में शूट हुए. जिससे मैं कंफर्ट में रहूं. फिल्म की टीम ने मेरे लिए बहुत एडजस्ट किया. फिल्म में भी आपको मैं दुपट्टे में नजर आऊंगी। 

    जब मैं दृश्यम 3 की शूटिंग करने वाली थी. उस वक्त मेरे दूसरे बच्चे का जन्म हुआ. मैं उस समय काफी टेंशन में थी, क्योंकि मुझे फिल्म में बहुत ही यंग दिखाना था और मैं प्रेग्नेंट होने की वजह से काफी ओवरवेट हो गई थी. मैं इतना कह सकती हूं कि मेरे दोनों बेटे घमासान और दृश्यम 3 के शूट के समय ही इस दुनिया में आए थे। 

     

    News Desk

    Related Posts

    बिग बॉस 20 में काजी तौकीर का जलवा, सलमान खान ने कहा- तुम ही हो रॉकस्टार

    September 12, 2026

    Yash की Toxic का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 500 करोड़ के बजट वाली फिल्म पर 300 करोड़ नुकसान का दावा

    September 12, 2026

    27 की उम्र में बड़ा बदलाव, कभी स्कूल से निकाले गए उद्देश्य ने बनाया मुफ्त स्कूल; KBC में जीते 12.5 लाख

    September 12, 2026

    ‘राइज एंड फॉल 2’ के होस्ट बने वीरेंद्र सहवाग, क्रिकेट के बाद अब रियलिटी शो में लगाएंगे चौके-छक्के

    September 11, 2026

    नेशनल फिल्म अवॉर्ड गुजरात में कराने पर बोले परेश रावल, ‘क्या गुजरात भारत का हिस्सा नहीं?’

    September 11, 2026

    बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर की एंट्री, 20 साल बाद फिर चमका ‘फेम गुरुकुल’ का सितारा

    September 11, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हाफिज सईद के खिलाफ NIA को बड़ी सफलता, 2 महीने में दूसरी बार जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

    September 13, 2026

    6 महीने की प्रेग्नेंसी में की शूटिंग, दूसरे बच्चे के जन्म के बाद ‘दृश्यम 3’ में लौटीं इशिता दत्ता

    September 13, 2026

    Trump Loyalty Test पर अमेरिकी कोर्ट की रोक, सरकारी नौकरी के आवेदकों से नीतियों पर सवाल पूछने पर पाबंदी

    September 13, 2026

    VinFast की भारत के लिए खास तैयारी, दो नई कारें होंगी लॉन्च; कीमत 10 लाख से कम रहने की उम्मीद

    September 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.