Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सनातन के पुनरुद्धार और पुनर्स्थापित करने का काम हम सबको करना होगा- अरूण साव
    छत्तीसगढ़

    सनातन के पुनरुद्धार और पुनर्स्थापित करने का काम हम सबको करना होगा- अरूण साव

    By May 13, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सनातन के पुनरुद्धार और पुनर्स्थापित करने का काम हम सबको करना होगा- अरूण साव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भगवान आद्य गुरु शंकराचार्य जयंती समारोह छग सनातन दशनाम गोस्वामी समाज ने धूमधाम से मनाया

    कार्यक्रम मे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरूण साव ,उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ,महामंडलेश्वर, पिठाधिश्वर दुधाधारी मठ, महंत डॉ रामसुंदर दास , , विधायक रायपुर मोतीलाल साहू , राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय गोस्वामी समाज दिल्ली डॉ महेश गिरी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष गोस्वामी महासभा दिल्ली, महंत  सच्चिदानंद गिरी जी महाराज, राजस्थान गोस्वामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल भारती जी विशेष अतिथि के रूप से उपस्थित थे

    रायपुर। दुनिया में सनातन के मान सम्मान में सबसे बड़ा योगदान आद्य गुरु शंकराचार्य जी का है । महज आठ वर्ष कीअल्प आयु में ही उन्हें सभी वेदों का ज्ञान हो गया था, और उसके बाद उन्होंने पूरे देश का भ्रमण कर चार पीठों की स्थापना की । ये वो दौर है जिसमें वास्तव में सनातन का पुनरुद्धार हुआ था । उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ये बातें रविवार को रायपुर के शहीद स्मारक में छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज द्वारा आयोजितआद्य गुरु शंकराचार्य जयंती कार्यक्रम में कही ।

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, मुगलों और अंग्रेजों की गुलामी के समय सनातन के तेज में जो कमी आई थी, वो 22 जनवरी 2024 को दूर हुई है। अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई, इसके बाद दुनिया में एक बार फिर सनातन का डंका बजा ।उन्होंने कहा कि हम सबको सनातन पर विचार करने की आवश्यकता है । आज हम आदि गुरु शंकराचार्य का अवतरण दिवस मना रहे हैं ।उन्होंने जिन उद्देश्यों को लेकर अपने जीवन को समर्पित कर पूरे देश का भ्रमण किया । आज उनके किए हुए काम को और आगे बढ़ाने की जरूरत है ।आज सनातन का जो स्वरूप होना चाहिए था ,आदि गुरु शंकराचार्य सनातन का जैसा स्वरूप चाहते थे, वह स्वरूप आज भी नहीं आया है । इसलिए उनके कामों को आगे बढ़ाने का काम हम सबको करना पड़ेगा।
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, आदि गुरु शंकराचार्य ने जो रास्ता दिखाया है, आज उस पर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने इतने कम समय में बड़ा काम किया । सनातन के पुनरुद्धार और पुनर्स्थापित करने का काम हम सबको करना पड़ेगा ।गोस्वामी समाज ने मेहनत और ताकत के दम पर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है । युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसके किए समाज के सभी लोगों को बधाई देता हूं । वहीं समाज का गौरव बढ़ाने वाले सभी प्रतिभाओं का भी सम्मान की हार्दिक बधाई।
    उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने गोस्वामी समाज की मुख्यमंत्री से सराहना करते हुए कहा कि यह समाज हमेशा से अध्यात्म का संवाहक रहा है। इसे भगवान शंकर का अंश होने का वरदान प्राप्त है। आप सभी के बीच आकर मै धन्य हो गया हूं।
    भगवान आद्य जगतगुरु शंकराचार्य जयंती उत्सव का आयोजन छत्तीसगढ़ सनातन दसनाम गोस्वामी समाज छत्तीसगढ़ रायपुर, पंजीयन क्रमांक 1657 के तत्वावधान में रायपुर के हृदय स्थल, शहीद स्मारक भवन में संपन्न हुआ।
    कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे छग के उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा , उप मुख्यमंत्री अरूण साव ,विधायक रायपुर मोतीलाल साहू ,महामंडलेश्वर, पिठाधिश्वर दुधाधारी मठ, महंत डॉ रामसुंदर दास जी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय गोस्वामी समाज दिल्ली डॉ महेश गिरी जी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष गोस्वामी महासभा दिल्ली, महंत श्री सच्चिदानंद गिरी जी महाराज, राजस्थान गोस्वामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल भारती जी विशेष रूप से उपस्थित थे।
    कार्यक्रम जगदगुरु शंकराचार्य जी के छाया चित्र में पुजा अर्चना मंत्रौचार पशचात प्रारंभ हुआ ।इस मौके पर गोस्वामी समाज की महिलाएं एवं पुरुष भगवा वस्त्र धारण कर जयंती उत्सव में शामिल हुए । बाईक से सामाज के युवाओं ने भब्य शोभा यात्रा निकाली । मातृ दिवस के अवसर पर महिलाओं का सम्मान किया गया । महंत और अतिथियों का सम्मान श्रीफल एवं भगवा गमछा से किया गया । साथ ही इस खास मौके पर समाज की विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रतिभाओं का सम्मान किया गया । विवाह योग्य युवक युवती परिचय देकर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया ।कार्यक्रम क़ो सफल बनाने महंत राजेश भारती अहिवारा हर भुषण गिरी पवनी गजानंद बन गुढियारी विनोद पुरी टिंगीपुर सुरेन्द्र पुरी सोरर चितांमणि धारा शिव विनोद पूरी देमार अखिलेश पुरी कोहडिया कुमार गिरी सिल ली आदेश गिरी पुतकी उमेश्वर पुरी पंधी राघवैन्द गिरी खरौद महेश गिरी मारो संस्थापक एवं संरक्षक गन चित्रसेन गिरी लिल्लार पुरी नंदकुमार पुरी कुबेर प्रकाश गिरी योगेंद्र पुरी जगदीश भारती नारायण गिरी ओकांर पुरी प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर बन राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र अयोध्या पुरी जिलाअधयक्ष वेद पुरी प्रदेश सचिव दिनेश पुरी प्रदेश कोषाध्यक्ष सुधिर बन जिला कोषाअधयक्ष योगेन्द्र पुरी जिला सचिव सचिन पुरी प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र भारती गोस्वामी राज गोस्वामी रुद्राक्ष गोस्वामी का सरहानीय योगदान रहा । मंच संचालन प्रांतीय उपाधयक्ष नरेन्द्र पुरी ने किया व आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष रायपुर वेदपुरी ने किया । साथ ही कार्यक्रम के आयोजक छत्तीसगढ़ के समस्त महंत गण, संस्थापक सदस्य, संरक्षक गण, प्रांतीय कार्यकारिणी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गण, छत्तीसगढ़ के समस्त जिला अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति और मार्गदर्शन में यह भव्य आयोजन सफल हुआ। समस्त जिलों से आए हुए गोस्वामी बंधुओं ने तन मन धन से कार्यक्रम को सफल बनाने में एकता परिचय दिया । समाज के समस्त भाईयों, बहनों, माताओं,युवा साथियों एवं प्यारे बच्चों आप सभी के सहयोग एवं योगदान से कार्यक्रम सफल हुआ । आयोजक मंडल सहित प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर कृष्ण बन और रायपुर जिला अध्यक्ष वेद पुरी गोस्वामी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए , भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग और एकता की अपेक्षा की है।

    Continue Reading

    Related Posts

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य, कार्मिक और ऊर्जा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी दी गई। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देने के साथ ही सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिली छूट जारी रखने का फैसला किया गया। लोकायुक्त खोजबीन समिति को मंजूरी उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति-2026 के गठन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को भी स्वीकृति दी गई। सीड्स निगम के कर्मचारियों का समायोजन उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जाएगा। इन कर्मचारियों को ऊधमसिंह नगर और आसपास के जिलों में भेजने का निर्णय लिया गया है। रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला क्षेत्र में बने 116 आवासों में रह रहे मलिन बस्ती के लोगों से ली जाने वाली 10 प्रतिशत राशि अब सरकार वहन करेगी। शहरी निकायों में पेयजल और सीवरेज कार्यों के लिए भी मंजूरी दी गई। ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट का प्रस्ताव मंजूर अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से ऋषिकेश में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत उत्तरांचल विश्वविद्यालय की नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन उपनल कर्मचारियों को तीन चरणों में समान कार्य-समान वेतन देने का निर्णय लिया गया है। दूसरा चरण नौ नवंबर से शुरू होगा। वर्ष 2018 तक नियुक्त कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। एक जनवरी 2016 से ब्रेक वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष काम नहीं कर रहे उपनल कर्मचारियों की स्थिति के आधार पर नए पद सृजित किए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर पर समिति गठित होगी। कर्मचारियों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नए पद सृजित नहीं होने की स्थिति में समायोजन किया जाएगा। अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ सेवा मुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। इसके लिए छह पदों का प्रस्ताव रखा गया था। अग्निवीरों से संबंधित कार्यों के लिए अलग सेल गठित की जाएगी। 1320 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएगा अडानी यूपीसीएल की ओर से 1320 मेगावाट के कोयला आधारित पावर प्लांट के लिए न्यूनतम बोलीदाता अडानी को जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक का आवंटन हो चुका है। अडानी पावर यह प्लांट स्थापित करेगा। परियोजना 25 वर्ष के लिए दी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए बजट बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए पंचायतों और निकायों को बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के बाद तुरंत काम शुरू कराया जा सके। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर नजर चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और जमाखोरी पर अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। सरकार ने अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांवों में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमाएं उनके गांवों में स्थापित की जाएंगी। सरकार ने इस संबंध में भी प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

    August 26, 2026

    मिलावट-जमाखोरी पर चला चाबुक, प्रदेशभर में जांच अभियान तेज।

    August 25, 2026

    Uttarakhand News: ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा! CM धामी ने स्वयं सहायता समूहों के स्टाल से खरीदे स्थानीय उत्पाद, प्रदेशवासियों से की खास अपील…

    August 25, 2026

    Uttarakhand News: ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा! CM धामी ने स्वयं सहायता समूहों के स्टाल से खरीदे स्थानीय उत्पाद, प्रदेशवासियों से की खास अपील…

    August 25, 2026

    Uttarakhand News: किल्लत दिखाकर ज्यादा पैसा वसूला तो खैर नहीं! CM धामी ने जमाखोरों पर कसा शिकंजा, होगी सख्त कार्रवाई…..

    August 25, 2026

    Uttarakhand News: किल्लत दिखाकर ज्यादा पैसा वसूला तो खैर नहीं! CM धामी ने जमाखोरों पर कसा शिकंजा, होगी सख्त कार्रवाई…..

    August 25, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कितना विध्वंसक है भारत का वो वेपन, जिसने PAK के किराना हिल को हिला दिया था?

    August 26, 2026

    मूंग दाल मलाई लड्डू की आसान रेसिपी, स्वाद में हलवे से भी लगेंगे लाजवाब

    August 26, 2026

    फॉलोआन के बाद श्रीलंका को पहला झटका, लाहिरू OUT; कोलंबो टेस्ट में भारत का दबदबा

    August 26, 2026

    प्रोटीन के लिए राजमा, छोले या काला चना, जानिए किसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन

    August 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.