Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»Skoda Octavia RS की भारत में दमदार वापसी, लॉन्च से पहले ही बिक गई थीं सभी कारें
    व्यापार

    Skoda Octavia RS की भारत में दमदार वापसी, लॉन्च से पहले ही बिक गई थीं सभी कारें

    News DeskBy News DeskSeptember 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Skoda Octavia RS की भारत में दमदार वापसी, लॉन्च से पहले ही बिक गई थीं सभी कारें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली

    स्कोडा ने भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम सेडान के सेकंड बैच को लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं स्कोडा ऑक्टेविया आरएस (Skoda Octavia RS) की. कंपनी इसका सेकंड बैच लेकर आई है. पहले बैच में कंपनी सिर्फ 100 यूनिट्स लेकर आई थी, जो कार के लॉन्च होने से पहले ही बिक गई थीं। 

    अब कंपनी इस कार का सेकंड बैच लेकर आई है, जिसमें सिर्फ 50 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगी. कंपनी ने सेकंड बैच में कार की कीमत को बढ़ा दिया है. आइए जानते हैं Skoda Octavia RS की नई कीमत और दूसरी खास बातें। 

    कितनी है कीमत? 
    स्कोडा ऑक्टेविया आरएस को कंपनी ने 56.69 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. पहले बैच की ऑक्टेविया आरएस की कीमत 49.99 लाख रुपये थी. यानी सेकंड बैच में कंपनी ने इस कार की कीमत को 6.69 लाख रुपये बढ़ा दिया है. कार की सिर्फ 50 यूनिट्स उपलब्ध होंगी. इसकी डिलीवरी अगले हफ्ते से शुरू होगी। 

    क्या है कार में खास? 
    ऑक्टेविया आरएस में फॉक्सवैगन ग्रुप का ईए888 (EA888) 2.0 लीटर का फोर सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो गोल्फ जीटीआई में भी आता है. ऑक्टेविया आरएस का ये इंजन 265 एचपी की पावर और 370 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसके साथ 7 स्पीड डीएसजी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलता है। 

    ये कार फ्रंट व्हील ड्राइव है. कंपनी का दावा है कि कार सिर्फ 6.4 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटे की है. कार के आरएस वेरिएंट में प्रोग्रेसिव स्टीयरिंग, स्पोर्ट्स सस्पेंशन, एडवांस चेसिस सेटअप और एक स्पोर्ट्स एग्जॉस्ट सिस्टम मिलता है। 

    कैबिन में क्या कुछ मिलेगा?
    कार ब्लैक अपहोल्स्ट्री के साथ आती है. इसमें इलेक्ट्रिक्ली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स मिलेंगी, जो मेमोरी फंक्शन के साथ आती है. इसमें हीटिंग और मसाज का फीचर भी मिलेगा. कार में एबिएंट लाइटिंग और 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। 

    कैबिन में 13 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ आता है. अन्य फीचर्स की बात करें, तो कार में थ्री जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 11 स्पीकर वाला सिस्टम मिलता है. कार में 10 एयरबैग, एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा और हेट्स अप डिस्प्ले मिलता है। 

    News Desk

    Related Posts

    NSE IPO को लेकर बड़ा अपडेट, इस तारीख को शेयर हो सकते हैं लिस्ट

    September 5, 2026

    Kia Sorento भारत में लॉन्च, ₹27.99 लाख से शुरू कीमत; दमदार हाइब्रिड इंजन के साथ उतरी SUV

    September 5, 2026

    चीनी के एक्स-मिल भाव 20% तक गिरे, दशहरा-दिवाली तक और सस्ती होने की उम्मीद

    September 5, 2026

    FLY91 का बड़ा दांव, ₹9,500 करोड़ में 40 नए विमान खरीदेगी कंपनी; 60+ फ्लीट का लक्ष्य

    September 4, 2026

    चीनी के दाम में 4% तक गिरावट, ग्राहकों को राहत; फिर भी पिछले महीने से 27% महंगी

    September 4, 2026

    Stock Market में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 600 अंक उछला; Reliance के शेयरों में भी बड़ा उछाल

    September 4, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन से भिड़ेगा साउथ जोन, वैभव-ईशान-तिलक पर नजर

    September 5, 2026

    ग्राम सकरबोगा में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, विकास कार्यों में तेजी का दिया भरोसा….

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर बलरामपुर में जिला स्तरीय समारोह- 21 उत्कृष्ट शिक्षक ज्ञानदीप और शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित, शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला नहीं, बल्कि पीढ़ी का निर्माता- मंत्री रामविचार नेताम…..

    September 5, 2026

    हुनरमंद युवा ही गढ़ेंगे स्वर्णिम भविष्य, कौशल विकास से निखरेगी नई पीढ़ी -वन मंत्री केदार कश्यप….

    September 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.