Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»महिला एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, सेमीफाइनल से पहले जीत पर टीम इंडिया की नजर
    खेल

    महिला एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, सेमीफाइनल से पहले जीत पर टीम इंडिया की नजर

    News DeskBy News DeskSeptember 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महिला एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, सेमीफाइनल से पहले जीत पर टीम इंडिया की नजर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें एक बार फिर आमने-सामने होने जा रही हैं. महिला एशिया कप 2026 में दोनों पड़ोसी देशों के बीच ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला शनिवार (5 सितंबर) को खेला जाएगा. भारत सेमीफाइनल में अपनी जगह पहले ही पक्की कर चुका है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की नजरें जीत के साथ लीग चरण खत्म करने पर होंगी l

    एशिया कप 2026 की शुरुआत दुबई में हुई थी. टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं और सभी की नजरें T20 खिताब पर हैं. टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा और ग्रुप स्टेज, सेमीफाइनल और फाइनल मिलाकर कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे l

    भारत को ग्रुप A में रखा गया है. पाकिस्तान के अलावा इस ग्रुप में थाईलैंड, हॉन्ग कॉन्ग और चीन की टीमें भी शामिल हैं. ऐसे में ग्रुप राउंड में भारत का आखिरी मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होने जा रहा है l

    टीम इंडिया ने अपने पिछले मुकाबले में हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन के बड़े अंतर से हराया था. इस जीत की सबसे बड़ी स्टार स्मृति मंधाना रहीं, जिन्होंने महज 64 गेंदों पर 124 रन की तूफानी पारी खेली l

    मंधाना की इस पारी ने भारत को बड़ी जीत दिलाने के साथ इतिहास भी रच दिया. वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं. मंधाना ने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 10,868 इंटरनेशनल रन दर्ज थे l

    कब खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच?
    भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2026 का यह आखिरी लीग मुकाबला शनिवार (5 सितंबर 2026) को खेला जाएगा l

    मैच की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे होगी. दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी l

    भारत vs पाक‍िस्तान मैच की पूरी डिटेल
        तारीख: 5 सितंबर 2026, शनिवार
        समय: रात 8:00 बजे
        वेन्यू: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई
        मुकाबला: भारत vs पाकिस्तान
        टूर्नामेंट: महिला एशिया कप 2026
        स्टेज: ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला

    कहां देख पाएंगे LIVE?
    भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network पर किया जाएगा. यानी टीवी पर मैच देखने वाले दर्शक Sony Sports के चैनलों पर मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकते हैं.वहीं, मोबाइल या लैपटॉप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर उपलब्ध होगी l

    News Desk

    Related Posts

    राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में MP के कृष्ण चंद्र ने बनाया मीट रिकॉर्ड, शिवानी पटेल ने जीता कांस्य

    September 5, 2026

    एशियन गेम्स 2026 से पहले भोपाल में भारतीय निशानेबाजी टीम का अंतिम तैयारी शिविर

    September 5, 2026

    महिला क्रिकेट के 10 हजार रन क्लब में सिर्फ 5 दिग्गज, स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास

    September 4, 2026

    एशियन गेम्स में नया क्रिकेट मैदान, 65 मीटर की बाउंड्री और हाइब्रिड पिच पर होगी भारत-पाक की जंग

    September 4, 2026

    यूएस ओपन में मोनफिल्स का ग्रैंड स्लैम सफर खत्म, हार के बाद बताया रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे

    September 4, 2026

    उम्र में फर्जीवाड़ा पड़ा भारी, BCCI ने अंडर-19 खिलाड़ी रोहित यादव पर लगाया 2 साल का बैन

    September 4, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महिला एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, सेमीफाइनल से पहले जीत पर टीम इंडिया की नजर

    September 5, 2026

    केरल के त्रिशूर में दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार; 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

    September 5, 2026

    Kia Sorento भारत में लॉन्च, ₹27.99 लाख से शुरू कीमत; दमदार हाइब्रिड इंजन के साथ उतरी SUV

    September 5, 2026

    राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में MP के कृष्ण चंद्र ने बनाया मीट रिकॉर्ड, शिवानी पटेल ने जीता कांस्य

    September 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.