Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»मेरी शिकायतों की अनदेखी हुई, चुनाव आयोग पर फूटा मल्लिकार्जुन खरगे का गुस्सा…
    देश

    मेरी शिकायतों की अनदेखी हुई, चुनाव आयोग पर फूटा मल्लिकार्जुन खरगे का गुस्सा…

    By May 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मेरी शिकायतों की अनदेखी हुई, चुनाव आयोग पर फूटा मल्लिकार्जुन खरगे का गुस्सा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि निर्वाचन आयोग ने उनके शिकायतों की अनदेखी की है।

    खरने ने कहा कि आयोग ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं को लिखे गए एक पत्र का जवाब देने का तो फैसला किया, लेकिन उनके द्वारा सीधे आयोग में की गई कई अन्य शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया।

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों को संबोधित एक पत्र में उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं द्वारा दिए जा रहे घोर सांप्रदायिक और जातिवादी बयानों से निपटने में कोई तत्परता नहीं दिखा रहा है और यह हैरान करने वाला है।

    पहले दो चरणों के मतदान के आंकड़े जारी करने में निर्वाचन आयोग की देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए खरगे द्वारा इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस के नेताओं को लिखे गए पत्र के जवाब में, आयोग ने शुक्रवार को इसे स्पष्टीकरण मांगने की आड़ में पूर्वाग्रहपूर्ण विमर्श को आगे बढ़ाने का प्रयास बताया था।

    खरगे ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह स्पष्ट रूप से गठबंधन सहयोगियों को संबोधित एक खुला पत्र था, न कि आयोग को। खरगे ने शनिवार को निर्वाचन आयोग के भेजे अपने पत्र में कहा, “आश्चर्य की बात है कि भारत निर्वाचन आयोग इस पत्र का जवाब देना चाहता था, जबकि सीधे तौर पर दी गई कई अन्य शिकायतों को नजरअंदाज कर रहा है। पत्र की भाषा को लेकर मेरे मन में कुछ शंकाएं हैं, लेकिन मैं उस मुद्दे पर जोर नहीं दूंगा, क्योंकि मैं समझता हूं कि वे किस दबाव में काम कर रहे हैं।”

    उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का पत्र एक तरफ कहता है कि आयोग नागरिकों के सवाल पूछने के अधिकार का सम्मान करता है और दूसरी तरफ, नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह के रूप में धमकाता है।

    खरगे ने कहा, “मुझे खुशी है कि आयोग समझता है कि उसे संविधान के तहत निर्बाध, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने का अधिकार है। हालांकि, चुनावी प्रक्रिया को दूषित करने वाले सत्ताधारी दल के नेताओं द्वारा दिए जा रहे घोर सांप्रदायिक और जातिवादी बयानों के खिलाफ कार्रवाई करने में आयोग द्वारा दिखाई गई तत्परता की कमी हैरान करने वाली लगती है।”

    कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि वह यह लिखने की आवश्यकता से हैरान हैं कि आयोग किसी निर्वाचन क्षेत्र या राज्य के समग्र स्तर पर मतदान के आंकड़े को प्रकाशित करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य नहीं है, भले ही यह तथ्यात्मक हो।

    उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि हमारे देश के कई मतदाता भी आश्चर्यचकित होंगे। कई मतदाता जो चुनावों में गहरी रुचि रखते हैं, वे यह भी देखना चाहेंगे कि मतदान की कुल संख्या आयोग द्वारा सीधे सार्वजनिक की जाए।” निर्वाचन आयोग ने खरगे के पत्र को चुनाव संचालन की एक महत्वपूर्ण कड़ी पर हमला करार दिया था।

    Related Posts

    UPI Payment पर लगेगा नया चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर आया बड़ा अपडेट

    September 18, 2026

    TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

    September 18, 2026

    मूडीज का बड़ा अनुमान, भारत की GDP ग्रोथ 1% बढ़कर 7% होने की उम्मीद

    September 18, 2026

    HAL आज वायुसेना को सौंपेगी LCA तेजस ट्रेनर और HTT-40, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

    September 18, 2026

    India’s First Bullet Train: सुरंग से गुजरेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, भव्य स्टेशन बनकर तैयार

    September 18, 2026

    भारत से पंगा लेने उतरा PNS हुनैन, खटारा जहाज होने का दावा; जानें कितना पुराना है पोत

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.