Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»यमन में हूती और सरकारी बलों की भीषण भिड़ंत, 81 लड़ाकों की मौत; बढ़ा तनाव
    विदेश

    यमन में हूती और सरकारी बलों की भीषण भिड़ंत, 81 लड़ाकों की मौत; बढ़ा तनाव

    News DeskBy News DeskSeptember 4, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यमन में हूती और सरकारी बलों की भीषण भिड़ंत, 81 लड़ाकों की मौत; बढ़ा तनाव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सना 
    यमन में हूती विद्रोहियों और सरकारी बलों के बीच जारी संघर्ष ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया है. गुरुवार से शुरू हुई झड़पों में दोनों तरफ से अब तक कम से कम 81 लड़ाके मारे जा चुके हैं. मौतों का यह आंकड़ा सैन्य अधिकारियों और चिकित्सा सूत्रों के हवाले से सामने आया है। 

    मृतकों में सरकारी बलों के 39 जवान और हूती समूह के कम से कम 42 लड़ाके शामिल हैं. दोनों पक्षों के बीच संघर्ष के चलते हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, देश के अलग-अलग इलाकों में हुई लड़ाई में दोनों पक्षों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। 

    रेड सी तट पर सरकारी बलों को पहुंचा नुकसान
    रेड सी यानी लाल सागर के तट पर तैनात एक सैन्य अधिकारी के मुताबिक, वहां हुई झड़पों में सरकारी बलों के 24 जवान मारे गए. यह इलाका संघर्ष के लिहाज से अहम माना जा रहा है। 

    यहां दोनों पक्षों के बीच लगातार टकराव की स्थिति बनी हुई है. ताइज शहर में तैनात एक दूसरे आर्मी ऑफिसर ने बताया कि वहां 15 जवान मारे गए हैं. इस तरह रेड सी तट और ताइज में सरकारी बलों के कुल 39 लड़ाके मारे गए हैं। 

    हूती पक्ष को भी भारी नुकसान
    हूती नियंत्रण वाले इलाकों से मिली चिकित्सा जानकारी के अनुसार, संघर्ष में कम से कम 42 हूती लड़ाके भी मारे गए हैं. इससे साफ है कि गुरुवार से जारी लड़ाई में दोनों पक्षों को बड़ा नुकसान हुआ है। 

    हालांकि, अभी तक संघर्ष में घायल हुए लोगों या नागरिकों के हताहत होने की संख्या की जानकारी नहीं दी गई है. इसी तरह झड़पों की वजह और आगे की स्थिति को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

    ईरान का दावा- 105 बच्चों और महिलाओं पर हमला

    दोनों देशों ने एक-दूसरे के अहम ठिकानों पर हमले किए हैं. इसमें 105 बच्चों और महिलाओं के जख्मी होने का आरोप ईरान की ओर की ओर से लगाया गया है. हाल के हफ्तों में दोनों के बीच सबसे भीषण सैन्य टकराव देखने को मिला है. दक्षिणी ईरान में एक शादी समारोह पर अमेरिकी हमले का आरोप इस तनाव का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने रात में ईरान के कई ठिकानों पर बहुत भारी हमला किया. उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका जब चाहे, इस तरह की एक और कार्रवाई कर सकता है. ट्रंप ने कुछ समय के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य का नाम बदलकर ट्रंप स्ट्रेट रखने की बात भी कही. हालांकि ये ट्रंप का अपना काम करने का स्टाइल है लेकिन उन्हें इससे पीछे भी हटना पड़ा। 

    ताइज में यमनी सेना की बड़ी कार्रवाई, हूती विद्रोहियों के 3 ड्रोन मार गिराए
    यमनी सेना ने ताइज प्रांत के जबल हबाशी जिले में एक बड़ा सैन्य ऑपरेशन चलाते हुए हूती विद्रोहियों के तीन ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया है. देश की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हवाई हमले को नाकाम करने के साथ-साथ यमनी सेना और हूती लड़ाकों के बीच ताइज़ शहर के पश्चिम में स्थित अल-बराह मोर्चे पर भी भारी झड़प हुई है. सीमावर्ती इलाकों में हूती लड़ाकों की बढ़ती गतिविधियों के बीच सेना की इस त्वरित कार्रवाई ने विद्रोहियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया है, हालांकि इस भीषण गोलाबारी और जंग के बाद इलाके में स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है। 

     होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए तेहरान की मंजूरी जरूरी, ईरान ने दी सख्त चेतावनी

    ईरान के सुरक्षा अधिकारी इब्राहिम अजीजी ने साफ कर दिया है कि तेहरान की इजाजत के बिना होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से नहीं खोला जा सकता है. उन्होंने दावा किया कि ईरान की सख्त सैन्य रणनीति के आगे उसके विरोधी 500 मील पीछे हटने पर मजबूर हो गए हैं. अधिकारी के अनुसार, हाल ही में किए गए सैन्य हमलों ने दुनिया के सामने ये साबित कर दिया है कि ईरान अपनी चेतावनियों को अमलीजामा पहनाने और अपनी धमकियों को पूरा करने की पूरी क्षमता रखता है. इस बयान के बाद रणनीतिक रूप से बेहद अहम इस समुद्री मार्ग को लेकर वैश्विक स्तर पर तनाव और ज्यादा गहरा गया है। 

     दक्षिण लेबनान के अल-मंसूरी गांव पर इसराइली तोपों का जोरदार हमला
    दक्षिणी लेबनान में एक बार फिर भारी तनाव देखने को मिला है, जहां इसराइली तोपखाने ने अल-मंसूरी शहर को निशाना बनाते हुए भीषण गोलाबारी की है. लेबनान की आधिकारिक नेशनल न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इसराइली सेना ने सीमा पार से अल-मंसूरी इलाके में तोपों से कई गोले दागे हैं. इस अचानक हुए हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है और सुरक्षा को लेकर काफी चिंताएं बढ़ गई हैं. सीमावर्ती इलाकों में लगातार हो रही इस तरह की सैन्य कार्रवाइयों से दोनों देशों के बीच पहले से बने संवेदनशील हालात और भी ज्यादा गंभीर रूप ले रहे हैं। 

    News Desk

    Related Posts

    BLA के दोहरे हमले से थर्राया बलूचिस्तान, 25 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए; हथियार भी लूटे

    September 4, 2026

    नेपाल में तबाही के 9 दिन बाद सुरंग से आई आवाज, रेस्क्यू टीम ने 2 लोगों को जिंदा निकाला

    September 4, 2026

    नेपाल आपदा: 600 विदेशी नागरिक अब भी लापता, 1,222 शव बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी

    September 3, 2026

    Pattaya में 5000 US सैनिकों को मिलेगा आराम, लेकिन इन कामों पर लगी रोक; जानें पूरी लिस्ट

    September 3, 2026

    Saudi Arabia पर बढ़ा कर्ज का बोझ? क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने मांगा ₹75,876 करोड़ का लोन

    September 3, 2026

    होर्मुज में जंग का असर, स्वेज पर चीन की नजर! Xi Jinping के मिस्र दौरे से बदल रहा मिडिल ईस्ट का पावर मैप

    September 2, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    यमन में हूती और सरकारी बलों की भीषण भिड़ंत, 81 लड़ाकों की मौत; बढ़ा तनाव

    September 4, 2026

    उम्र में फर्जीवाड़ा पड़ा भारी, BCCI ने अंडर-19 खिलाड़ी रोहित यादव पर लगाया 2 साल का बैन

    September 4, 2026

    पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय परशुराम गुप्ता….

    September 4, 2026

    रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण….

    September 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.