Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»Bigg Boss 20: कौन हैं नीतीश राजपूत? 8 मिलियन फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर की घर में एंट्री की चर्चा
    मनोरंजन

    Bigg Boss 20: कौन हैं नीतीश राजपूत? 8 मिलियन फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर की घर में एंट्री की चर्चा

    News DeskBy News DeskSeptember 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Bigg Boss 20: कौन हैं नीतीश राजपूत? 8 मिलियन फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर की घर में एंट्री की चर्चा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट को लेकर फैंस में उत्सुकता पीक पर है. इसी बीच यूट्यूबर और एजुकेटर नीतीश राजपूत का नाम सामने आया है, जो अपने रिसर्च-बेस्ड वीडियो और विवादों के कारण पहले से ही सुर्खियों में हैं. यूट्यूबर का विवादों से गहरा नाता रहा है. आइए शो शुरू हो उससे पहले उन्हें थोड़ा करीब से जानते हैं.

    कौन हैं नीतीश राजपूत?
    नीतीश राजपूत एक पॉपुलर डिजिटल क्रिएटर हैं, जिनके यूट्यूब चैनल पर 8 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. वो सोशल-पॉलिटिकल मुद्दों, गवर्नेंस, करंट अफेयर्स और एजुकेशन सिस्टम जैसे टॉपिक्स पर लंबे और एनालिटिकल वीडियो बनाते हैं, जो आम भाषा में जटिल मुद्दों को समझाते हैं. उनके कई वीडियो 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज पा चुके हैं, जिनमें आर्यन खान केस, ओडिशा ट्रेन हादसा, जैकलीन फर्नांडीज केस और भारतीय शिक्षा प्रणाली जैसे मुद्दे शामिल हैं.

    पाकिस्तान में हुए बैन
    नीतीश राजपूत का नाम मई 2025 में तब सुर्खियों में आया, जब उन्होंने खुद बताया कि पाकिस्तान सरकार ने उनके यूट्यूब चैनल को वहां ब्लॉक कर दिया है. वजह थी बलूचिस्तान पर बनाया गया उनका एक वीडियो, जिसमें उन्होंने उस वक्त के भारत-पाक तनाव के बीच स्थिति का विश्लेषण किया था. नीतीश ने सोशल मीडिया पर यूट्यूब नोटिस के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा था कि पाकिस्तान सरकार ने उनके खिलाफ कानूनी शिकायत की है और वीडियो को वहां बैन कर दिया गया है. उन्होंने इसे अपने लिए “बैज ऑफ ऑनर” बताते हुए कहा था कि इस बैन के बाद उनके चैनल ने कुछ ही घंटों में 7 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया.

    आईटी इंजीनियर से यूट्यूब स्टार तक
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में जन्मे नीतीश ने रुद्रपुर से स्कूली पढ़ाई पूरी की और गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री ली. 2013 में उन्होंने एक आईटी कंपनी में नौकरी शुरू की, लेकिन 2020 में नौकरी छोड़कर फुल-टाइम यूट्यूबर बन गए.

    अब ‘बिग बॉस 20’ में उनकी संभावित एंट्री को लेकर फैंस में कयास लग रहे हैं कि क्या वे घर के अंदर भी वैसे ही तूफान ला पाएंगे जैसे वे अपने वीडियो में मुद्दों को उठाते हैं. हालांकि, शो की मेकर्स या नीतीश की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है.

     

    News Desk

    Related Posts

    Mirzapur The Movie Review: गुड्डू-मुन्ना की भिड़ंत ने मचाया भौकाल, दमदार डायलॉग्स और एक्शन की तारीफ

    September 4, 2026

    ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ रिव्यू: भक्ति, एडवेंचर और अहंकार की लड़ाई, बच्चों के लिए फैमिली एंटरटेनमेंट

    September 4, 2026

    Radhika Madan का बोल्ड बीच लुक वायरल, ब्लू बिकिनी में दिखीं बेहद ग्लैमरस

    September 3, 2026

    लंदन शो में हाई हील्स नहीं पहनेंगी Ariana Grande, एक्ट्रेस ने बताई इसकी खास वजह

    September 2, 2026

    Taapsee Pannu ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

    September 2, 2026

    मंदाना करीमी का बड़ा दावा, 6 साल से झेल रहीं साइबर बुलिंग और स्टॉकिंग

    September 2, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चाइना मास्टर्स में किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, ली चियुक ईयु से सीधे गेम में मिली हार

    September 4, 2026

    ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन रिबाकिना की नजर US Open खिताब पर, बोलीं- उम्मीदों ने दबाव नहीं बढ़ाया

    September 4, 2026

    Mirzapur The Movie Review: गुड्डू-मुन्ना की भिड़ंत ने मचाया भौकाल, दमदार डायलॉग्स और एक्शन की तारीफ

    September 4, 2026

    सोनिया गांधी की किताब को मिला नया प्रकाशक, भारत में HarperCollins छापेगा; Penguin ने किया था इनकार

    September 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.