Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»हरित ऊर्जा का नया मॉडल बनेगा उत्तराखंड, लागू हुई पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट नीति
    राज्य

    हरित ऊर्जा का नया मॉडल बनेगा उत्तराखंड, लागू हुई पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट नीति

    News DeskBy News DeskSeptember 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हरित ऊर्जा का नया मॉडल बनेगा उत्तराखंड, लागू हुई पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट नीति
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उत्तराखंड सरकार ने राज्य की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को टिकाऊ तरीके से पूरा करने और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए उत्तराखंड पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट (पीएसपी) नीति लागू कर दी है। इस नीति के तहत प्रदेश में पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं के विकास, आवंटन और संचालन के लिए पारदर्शी व्यवस्था तय की गई है।
    पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं के माध्यम से सौर और पवन ऊर्जा जैसी अनिश्चित प्रकृति वाली नवीकरणीय ऊर्जा को बेहतर तरीके से पावर ग्रिड से जोड़ा जा सकेगा। इसके साथ ही प्रदेश में उपलब्ध जल संसाधनों और स्टोरेज क्षमता के अधिकतम उपयोग पर भी जोर दिया गया है।
    दो श्रेणियों में विकसित होंगी पंप्ड स्टोरेज परियोजनाएं
    नीति के तहत पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं को मुख्य रूप से ऑन-स्ट्रीम और ऑफ-स्ट्रीम दो श्रेणियों में बांटा गया है।
    ऑन-स्ट्रीम परियोजनाओं में कम से कम एक जल भंडारण व्यवस्था नदी के मुख्य बहाव वाले हिस्से में होगी। राज्य की अधिकृत एजेंसी समय-समय पर ऐसी परियोजनाओं की पहचान करेगी। सरकारी कंपनियों को परियोजनाएं नामांकन के आधार पर, जबकि निजी डेवलपर्स को प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से आवंटित किया जाएगा।
    ऑफ-स्ट्रीम परियोजनाओं में जल भंडारण व्यवस्था नदी के मुख्य बहाव से अलग होगी। सरकार उपयुक्त स्थलों की पहचान कर डेवलपर्स को व्यवहार्यता और जल भंडारण क्षमता के आधार पर प्रस्ताव देने के लिए आमंत्रित करेगी। मूल्यांकन के बाद चयनित परियोजनाओं के लिए डेवलपर के साथ एमओयू किया जाएगा।
    पांच साल तक ट्रांसमिशन चार्ज में बड़ी राहत
    निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नीति में कई वित्तीय प्रोत्साहन दिए गए हैं। यदि परियोजना वित्तीय वर्ष 2033-34 के अंत से पहले चालू हो जाती है तो वाणिज्यिक संचालन शुरू होने की तारीख से पांच साल तक राज्य के भीतर लगने वाले इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन चार्ज का 50 प्रतिशत से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा।
    इसके अलावा जिन ऑफ-स्ट्रीम परियोजनाओं की बिजली राज्य सरकार स्वयं खरीदेगी, उन पर लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड लागू नहीं होगा। पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं से राज्य सरकार किसी प्रकार की मुफ्त रॉयल्टी बिजली भी नहीं लेगी।
    पेयजल और सिंचाई में भी इस्तेमाल हो सकेगा पानी
    पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं को केवल बिजली भंडारण तक सीमित नहीं रखा गया है। नीति में इनके बहुउद्देशीय उपयोग का प्रावधान भी किया गया है। आवश्यकता और संभावना के अनुसार परियोजनाओं में उपलब्ध पानी का इस्तेमाल पेयजल और सिंचाई की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जा सकेगा।
    निवेश के लिए बेहतर गंतव्य बनाने पर जोर
    सरकार का मानना है कि स्वच्छ वातावरण, अपेक्षाकृत सस्ती और भरोसेमंद बिजली, जल संसाधनों की उपलब्धता और पारदर्शी भूमि आवंटन जैसी सुविधाओं के कारण उत्तराखंड ऊर्जा एवं औद्योगिक निवेश के लिए बेहतर गंतव्य बन सकता है।
    इसके अलावा अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर के प्रभाव क्षेत्र और राज्य में मौजूद एकीकृत औद्योगिक क्षेत्रों से भी निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। पंप्ड स्टोरेज नीति को राज्य में हरित ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण और निजी निवेश को गति देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

    News Desk

    Related Posts

    नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त, 208 मुकदमे दर्ज, 237 आरोपी जेल भेजे

    September 2, 2026

    12 साल बाद पांच सितंबर से शुरू होगी नंदा देवी बड़ी जात, सजने लगे यात्रा मार्ग के गांव

    September 2, 2026

    शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने को प्रतिबद्ध सरकार : धामी

    September 2, 2026

    स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी संगठनों ने उठाई OPS बहाली समेत नौ सूत्रीय मांगें

    September 2, 2026

    करेले की उन्नत खेती से चमकी किसान नारायण प्रसाद वर्मा की किस्मत, प्रति एकड़ कमाया 1.07 लाख रुपये का शुद्ध लाभ….

    September 2, 2026

    ‘अक्टूबर में हर निर्माणाधीन स्थल पर दिखे काम, बरसात के बाद युद्धस्तर पर शुरू हो निर्माण’, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पुल-पुलियों और राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…..

    September 2, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हरित ऊर्जा का नया मॉडल बनेगा उत्तराखंड, लागू हुई पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट नीति

    September 2, 2026

    नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त, 208 मुकदमे दर्ज, 237 आरोपी जेल भेजे

    September 2, 2026

    12 साल बाद पांच सितंबर से शुरू होगी नंदा देवी बड़ी जात, सजने लगे यात्रा मार्ग के गांव

    September 2, 2026

    शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने को प्रतिबद्ध सरकार : धामी

    September 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.