Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»8वें वेतन आयोग का इंतजार जारी, DA के नए गणित से केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है राहत
    देश

    8वें वेतन आयोग का इंतजार जारी, DA के नए गणित से केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है राहत

    News DeskBy News DeskSeptember 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    8वें वेतन आयोग का इंतजार जारी, DA के नए गणित से केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है राहत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के साथ ही साल 2026 की दूसरी छमाही के महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी का भी इंतजार है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो जुलाई से दिंसबर छमाही के दौरान का डीए सरकार अक्टूबर तक जारी कर देगी। अब सवाल है कि इस बार की छमाही में केंद्रीय कर्मचारियों को कितना डीए मिलेगा। वहीं, जनवरी 2027 की छमाही में कितना डीए बन सकता है। यहां ये भी बता दें कि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें भी अगले साल ही सरकार को मिलेंगी।

    अभी क्या है अनुमान?
    जुलाई 2026 में इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए ऑल-इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI-IW) 1.3 पॉइंट बढ़कर 153.2 हो गया। इससे यह संकेत मिलता है कि जनवरी 2027 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) किस दिशा में जा सकता है। दरअसल, श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत आने वाले लेबर ब्यूरो ने 31 अगस्त को जुलाई का CPI-IW डेटा जारी किया। जून 2026 में यह इंडेक्स 151.9 था। जुलाई में साल-दर-साल CPI-IW महंगाई दर 4.57% रही जबकि एक साल पहले यह 2.66% थी। जनवरी 2027 के लिए DA का कैलकुलेशन अभी 64% दिखा रहा है।

    क्या है गणित?
    दरअसल, जनवरी 2027 में DA में बदलाव के कैलकुलेशन के लिए अगस्त 2025 से जुलाई 2026 तक के 12 महीनों के CPI-IW औसत का इस्तेमाल किया जाता है। इस दौरान रीडिंग 147.1, 147.3, 147.7, 148.2, 148.2, 148.6, 148.5, 149.1, 149.9, 150.8, 151.9 और 153.2 थीं। इससे 12 महीनों का औसत 149.21 आता है। डीए कैल्कुलेशन के हिसाब से जनवरी 2027 का महंगाई भत्ता लगभग 64% बैठता है। हालांकि, कैलकुलेशन में अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2026 के CPI-IW रीडिंग को शामिल किया जाएगा। उन रीडिंग में बदलाव से 12 महीने का औसत बदलेगा और नतीजतन, कैलकुलेट किया गया DA भी बदल जाएगा।

    अभी कितना है डीए?
    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA फिलहाल 60% है। केंद्र सरकार ने जनवरी 2026 से DA में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी करके इसे 58% से बढ़ाकर 60% किया था। अब अगली DA समीक्षा जुलाई 2026 से प्रभावी होनी है, जिसकी औपचारिक घोषणा सरकार की ओर से की जानी बाकी है। DA साल में दो बार यानी 1 जनवरी और 1 जुलाई से संशोधित किया जाता है। जुलाई छमाही के डीए का ऐलान अक्टूबर के महीने में होने की उम्मीद है।

    जुलाई 2026 का DA और जनवरी 2027 का DA अलग
    यह समझना जरूरी है कि जुलाई 2026 में लागू होने वाला DA और जनवरी 2027 का संभावित DA अलग-अलग गणना चक्र हैं। जुलाई 2026 की बढ़ोतरी के लिए पहले के CPI-IW आंकड़े इस्तेमाल होते हैं, जबकि जनवरी 2027 की गणना में अगस्त 2025 से दिसंबर 2026 तक का डेटा शामिल होगा। इसलिए जुलाई 2026 का CPI-IW आंकड़ा मुख्य रूप से जनवरी 2027 के DA का शुरुआती संकेत देता है। अभी 64% को अंतिम DA दर मानना जल्दबाजी होगी। सरकार की औपचारिक घोषणा और बाकी CPI-IW आंकड़ों के बाद ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलने वाले वास्तविक DA की तस्वीर साफ होगी।

    News Desk

    Related Posts

    हिमाचल में घेपन झील टूटी तो 32 जगहों पर तबाही का खतरा, अब लगेगा Early Warning System

    September 2, 2026

    Flex Fuel क्या है? E20 और E100 में कितना अंतर, गाड़ी खरीदने से पहले जान लें

    September 2, 2026

    आ रहा EPFO 3.0! क्लेम होगा फटाफट सेटल, ₹5 लाख तक विड्रॉल की तैयारी

    September 2, 2026

    ट्रेन लेट हुई तो सूझा कमाल का जुगाड़, बना दिया ऐप; Google ने ₹280 करोड़ में खरीदा

    September 2, 2026

    सितंबर में भी सुस्त रहेगा मॉनसून! अगस्त की गर्मी ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड, अल नीनो का असर

    September 2, 2026

    ब्रह्मोस से 4 गुना ज्यादा रेंज, 3 गुना तेज रफ्तार… ‘प्रलय’ मिसाइल क्यों कहलाती है ब्रह्मास्त्र?

    September 1, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Share Market Crash: बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का, निफ्टी भी धड़ाम

    September 2, 2026

    नेपाल बाढ़ में सबकुछ बह गया, लेकिन 40 साल पुराना यह घर नहीं झुका; मालिक ने बताई मजबूती की कहानी

    September 2, 2026

    8वें वेतन आयोग का इंतजार जारी, DA के नए गणित से केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है राहत

    September 2, 2026

    हिमाचल में घेपन झील टूटी तो 32 जगहों पर तबाही का खतरा, अब लगेगा Early Warning System

    September 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.