Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»बीच उड़ान IndiGo फ्लाइट का एक इंजन फेल, गोवा में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
    देश

    बीच उड़ान IndiGo फ्लाइट का एक इंजन फेल, गोवा में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

    News DeskBy News DeskSeptember 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बीच उड़ान IndiGo फ्लाइट का एक इंजन फेल, गोवा में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    गोवा से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को इंजन में खराबी की सूचना के बाद वापस गोवा लौटना पड़ा. सूत्रों के मुताबिक, IndiGo की फ्लाइट 6E 2102 ने मंगलवार सुबह गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद विमान के एक इंजन में खराबी की सूचना मिली. इसके बाद विमान की गोवा के मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। 

    जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट 6E 2102 ने सुबह करीब 9:16 बजे गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान के एक इंजन में खराबी की जानकारी सामने आई. इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने करीब 9:30 बजे फुल इमरजेंसी घोषित कर दी। 

    सामने आया है कि IndiGo की फ्लाइट 6E 2102 (GOX-DEL) ने मंगलवार सुबह 9:16 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. इंजन में खराबी की सूचना मिलने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने करीब 9:30 बजे फुल इमरजेंसी घोषित कर दी। 

    इसके बाद विमान को वापस गोवा के मोपा एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया. फ्लाइट ने सुबह 9:51 बजे रनवे 28 पर सुरक्षित लैंडिंग की. विमान को बाद में स्टैंड नंबर 6 पर पूरी तरह पार्क कर दिया गया। 

    विमान के सुरक्षित तरीके से पार्क होने के बाद ATC ने सुबह 10:03 बजे फुल इमरजेंसी समाप्त कर दी. राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया और उन्हें एयरपोर्ट के बोर्डिंग एरिया में ठहराया गया है। 

    दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अब फ्लाइट के प्रस्थान का संशोधित समय दोपहर 3:30 बजे निर्धारित किया गया है. हालांकि, यह समय विमान को जरूरी क्लीयरेंस मिलने और ऑपरेशनल जरूरतों पर निर्भर करेगा। 

    सूत्रों के मुताबिक, इंजन में खराबी की सूचना मिलने के बाद विमान को वापस गोवा की ओर मोड़ने का फैसला लिया गया था. विमान को सुरक्षित लैंडिंग के लिए मोपा एयरपोर्ट वापस लाया गया. फिलहाल विमान में कितने यात्री सवार थे और इंजन में किस तरह की तकनीकी खराबी आई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. इंडिगो की ओर से भी घटना को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है। 

    News Desk

    Related Posts

    मुंबई में महंगाई वाला मंगलवार! दूध से गैस सिलेंडर तक महंगा, ITR पर भी लगेगा जुर्माना

    September 1, 2026

    छत्तीसगढ़-बिहार समेत 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, चित्रकूट में हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू

    August 30, 2026

    PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, यूरेनियम सप्लाई पर भी बनी अहम सहमति

    August 30, 2026

    आतंकी नेटवर्क का नया सीक्रेट चैटिंग तरीका! पोर्न वेबसाइट्स के जरिए संदेश भेज रहे हैं हैंडलर्स

    August 30, 2026

    बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया क्लर्क भर्ती का टाइपिंग टेस्ट, नई तारीखों का जल्द होगा ऐलान

    August 30, 2026

    ‘मन की बात’ में PM मोदी का बड़ा संदेश, नशामुक्ति से ‘वोकल फॉर लोकल’ तक कई अहम मुद्दों पर चर्चा

    August 30, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    टी20 टीम में होगी क्रुणाल पंड्या की वापसी? अक्षर पटेल के खराब प्रदर्शन के बाद सेलेक्टर्स ने बनाया प्लान

    September 1, 2026

    मंत्री केदार कश्यप की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वन-परिवहन से सहकारिता तक गिनाईं विभागीय उपलब्धियां….

    September 1, 2026

    बीच उड़ान IndiGo फ्लाइट का एक इंजन फेल, गोवा में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

    September 1, 2026

    हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, टीम इंडिया में वापसी पर लगा ब्रेक! CoE ट्रेनिंग के दौरान पैर में लगी चोट

    September 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.