Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए रोजर फेडरर, भावुक भाषण के दौरान छलके आंसू
    खेल

    हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए रोजर फेडरर, भावुक भाषण के दौरान छलके आंसू

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए रोजर फेडरर, भावुक भाषण के दौरान छलके आंसू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

      न्यूयॉर्क
    महान स्विस टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर शनिवार को अमेरिका के रोड आइलैंड स्थित न्यूपोर्ट में इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाएंगे। अपने शानदार करियर को याद करते हुए 45 वर्षीय फेडरर ने कहा कि टेनिस की दुनिया में बिताए 25 साल उनके लिए बेहद खास रहे और उन्होंने इस दौरान सिर्फ मैच और खिताब ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में कई दोस्त भी बनाए। फेडरर ने कहा कि संन्यास लेने के बाद उन्हें यह एहसास हुआ कि किसी खिलाड़ी की विरासत सिर्फ उसके जीते हुए मैचों और ट्रॉफियों से तय नहीं होती। कोर्ट के बाहर उसका व्यवहार, लोगों से उसका जुड़ाव और खेल के प्रति उसका रवैया भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है।

    'सिर्फ जीत और ट्रॉफियां ही सब कुछ नहीं'
    फेडरर ने कहा कि जब वह खेलते थे, तब उन्हें लगता था कि उनकी पहचान उनके फोरहैंड, बैकहैंड, ब्रेक प्वाइंट बचाने और जीत हासिल करने से है। लेकिन संन्यास के बाद उन्हें समझ आया कि लोग उन्हें उनके व्यवहार के लिए भी याद करते हैं। उन्होंने कहा, 'जब आप संन्यास लेते हैं तो आपको एहसास होता है कि लोग आपको सिर्फ आपके खेल के लिए याद नहीं रखते। वे यह भी याद रखते हैं कि आपने लॉकर रूम, मीडिया, टूर्नामेंट अधिकारियों और बॉल बॉयज के साथ कैसा व्यवहार किया।'

    पत्नी मिर्का के भाषण के बाद भावुक हुए फेडरर
    मिर्का के स्वागत-परिचय भाषण के बाद फेडरर को मंच पर बुलाया गया। उन्होंने माहौल को हल्का करने की कोशिश करते हुए मजाक में कहा कि उन्हें इस समय रूमाल और धूप के चश्मे की जरूरत है, लेकिन इसके बावजूद वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहे थे।

    45 वर्षीय फेडरर ने मंच पर पहुंचते ही कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद खास है और इसके बाद बोलना आसान नहीं होगा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में पत्नी मिर्का से पूछा कि कहीं उन्होंने इस समारोह की तैयारी चुपके से तो नहीं की थी।

    बचपन के आदर्श और कोच को किया याद
    भावुक भाषण के दौरान फेडरर ने अपने बचपन के आदर्श स्टीफन एडबर्ग और लंबे समय तक उनके कोच रहे सेवेरिन लुथी को भी याद किया। उन्होंने टेनिस के इतिहास में खुद को इस प्रतिष्ठित सूची का हिस्सा बनाए जाने को अपने लिए बेहद खास बताया। 'स्विस मैस्ट्रो' के नाम से मशहूर फेडरर ने कहा कि टेनिस की समृद्ध विरासत का हिस्सा बनना उनके लिए बहुत मायने रखता है।

    ऐसा रहा फेडरर का शानदार करियर
    फेडरर ने अपने शानदार करियर में 20 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीते। इनमें रिकॉर्ड आठ विंबलडन, छह ऑस्ट्रेलियन ओपन और एक फ्रेंच ओपन खिताब शामिल है। वह लगातार 237 सप्ताह तक एटीपी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी रहे। फेडरर करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले केवल आठ पुरुष खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने 2004 से 2008 तक लगातार पांच यूएस ओपन खिताब जीते और लगातार 10 ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह बनाई, जिसमें से आठ में उन्हें जीत मिली।

    हॉल ऑफ फेम के 272वें सदस्य बने फेडरर
    फेडरर इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 272वें सदस्य बने। इस समारोह में उनके साथ पूर्व खिलाड़ी और प्रसारक मैरी कैरिलो को भी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। पहले से हॉल ऑफ फेम का हिस्सा रहीं महान खिलाड़ी बिली जीन किंग ने कैरिलो का परिचय कराया। किंग ने 69 वर्षीय कैरिलो की खेल पत्रकारिता में उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी खास जगह बनाई है। कैरिलो ने सम्मान मिलने पर कहा कि हॉल ऑफ फेम के दिग्गजों के बीच खड़ा होना उनके सपने से भी बढ़कर है।

    पहली बार न्यूपोर्ट पहुंचेंगे फेडरर
    फेडरर ने बताया कि उन्होंने अपने करीब 25 साल लंबे करियर में दुनिया के कई हिस्सों की यात्रा की, लेकिन वह अभी तक न्यूपोर्ट नहीं गए थे। अब शनिवार को उन्हें इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ पूर्व खिलाड़ी और मशहूर ब्रॉडकास्टर मैरी कैरिलो को भी सम्मानित किया जाएगा।

    फेडरर के करियर में न्यूयॉर्क, लंदन और पेरिस जैसे बड़े टेनिस शहरों के अलावा कई ऐसे स्थान भी शामिल रहे, जहां उन्होंने प्रदर्शनी मुकाबले खेले। दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में राफेल नडाल के खिलाफ उनके प्रदर्शनी मुकाबले को करीब 52 हजार दर्शकों ने देखा था। वहीं मेक्सिको सिटी में अलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ मुकाबले में 42 हजार से अधिक दर्शक पहुंचे थे।

     

    News Desk

    Related Posts

    न रुतबा, न VIP ट्रीटमेंट… मेट्रो में खड़े जवागल श्रीनाथ की सादगी ने जीता दिल

    August 30, 2026

    जो रूट ने रचा नया इतिहास, घर में बने सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज; पोंटिंग का महारिकॉर्ड टूटा

    August 30, 2026

    कोलंबो टेस्ट ड्रॉ पर मोहम्मद कैफ का बड़ा खुलासा, बताया टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी

    August 30, 2026

    टीम से बाहर किए जाने पर पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, ‘डेढ़ महीने तक घर पर यही सोचता रहा’

    August 29, 2026

    नीरज चोपड़ा एशियाई खेलों से बाहर! टखने की चोट ने खत्म किया 2026 सीजन

    August 29, 2026

    एशियाई खेलों से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, टखने में लिगामेंट टीयर के चलते सीजन खत्म

    August 29, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अमेरिका से संघ प्रमुख मोहन भागवत का दुनिया को संदेश, भाषण की 10 बड़ी बातें

    August 30, 2026

    भोटेकोशी नदी में फिर बढ़ा जलस्तर, नेपाल में नई आपदा की आहट; कई इलाकों में अलर्ट

    August 30, 2026

    हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए रोजर फेडरर, भावुक भाषण के दौरान छलके आंसू

    August 30, 2026

    न रुतबा, न VIP ट्रीटमेंट… मेट्रो में खड़े जवागल श्रीनाथ की सादगी ने जीता दिल

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.