Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»जो रूट ने रचा नया इतिहास, घर में बने सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज; पोंटिंग का महारिकॉर्ड टूटा
    खेल

    जो रूट ने रचा नया इतिहास, घर में बने सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज; पोंटिंग का महारिकॉर्ड टूटा

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जो रूट ने रचा नया इतिहास, घर में बने सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज; पोंटिंग का महारिकॉर्ड टूटा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

       लंदन

    इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने अपने शानदार करियर में एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है. रूट अब घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया। 

    जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्डस टेस्ट मैच में इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में 24 रन बनाए और उन्हें मोहम्मद अली ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. हालांकि ये 24 रन ही उन्हें रिकॉर्ड बुक में सबसे ऊपर पहुंचाने के लिए काफी थे. अब इंग्लैंड में रूट के नाम 7594 टेस्ट रन हो गए हैं, जबकि पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया में 7578 रन बनाए थे. भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 7216 रनों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। 

    जो रूट ने इंग्लैंड में अब तक 89 टेस्ट की 156 पारियों में 7594 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 53.85 रहा है. घरेलू मैदान पर उन्होंने 24 शतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 254 रन रहा है. वहीं रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया में 92 टेस्ट की 154 पारियों में 7578 रन बनाए. उनका औसत 56.97 रहा और उन्होंने 23 शतक के अलावा 38 अर्धशतक लगाए. घरेलू टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 257 रन रहा. इस सूची में सचिन तेंदुलकर के बाद श्रीलंका के महेला जयवर्धने और साउथ अफ्रीका के जैक्स कैलिस का नंबर आता है। 

    सचिन के रिकॉर्ड पर रूट की निगाहें
    जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के सचिन तेंदुलकर के ऑलटाइम रिकॉर्ड के भी करीब पहुंचते जा रहे हैं. रूट के नाम पर अब तक 168 टेस्ट मैचों में 14208 रन दर्ज हैं. वहीं 'क्रिकेट के भगवान' तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में 15921 रन बनाए थे. यानी रूट उनसे 1713 रन पीछे हैं। 

    जो रूट का रिकॉर्ड उस समय आया जब इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी स्थिति मजबूत कर रखी है. बारिश और खराब रोशनी के कारण तीसरे दिन (29 अगस्त) सिर्फ 24.5 ओवरों का खेल हो सका. दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 177 रन बना लिए थे और उसकी कुल बढ़त 357 रनों की हो चुकी थी। 

    डैन लॉरेंस 50 और ओली रॉबिन्सन 2 रनों पर नॉटआउट हैं. इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 110 रनों पर सिमट गई थी. इंग्लैंड ने सीरीज के पहले टेस्ट में भी पारी और 103 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी। 

    News Desk

    Related Posts

    कोलंबो टेस्ट ड्रॉ पर मोहम्मद कैफ का बड़ा खुलासा, बताया टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी

    August 30, 2026

    टीम से बाहर किए जाने पर पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, ‘डेढ़ महीने तक घर पर यही सोचता रहा’

    August 29, 2026

    नीरज चोपड़ा एशियाई खेलों से बाहर! टखने की चोट ने खत्म किया 2026 सीजन

    August 29, 2026

    एशियाई खेलों से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, टखने में लिगामेंट टीयर के चलते सीजन खत्म

    August 29, 2026

    41 की उम्र में भी नहीं थम रहे रोनाल्डो! 978वां गोल दागकर टीम को दिलाई धमाकेदार जीत

    August 29, 2026

    एशियन गेम्स की सुविधाओं से नाराज BCCI, भारत की ‘B’ टीम भेजने पर कर रहा विचार

    August 28, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा लौटाएगी बंगाल सरकार, 33 हजार फैंस को मिलेगा रिफंड

    August 30, 2026

    ‘उड़े जब-जब जुल्फें तेरी’ पर उज्बेक बच्चों का धमाकेदार डांस, PM मोदी ने शेयर किया वीडियो

    August 30, 2026

    जो रूट ने रचा नया इतिहास, घर में बने सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज; पोंटिंग का महारिकॉर्ड टूटा

    August 30, 2026

    चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पोस्ट में छलका दर्द

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.