Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»रेलवे की बड़ी तैयारी! अब बिछेगा 4-लेन ट्रैक, देश के इन 7 रूटों पर शुरू होगा काम
    देश

    रेलवे की बड़ी तैयारी! अब बिछेगा 4-लेन ट्रैक, देश के इन 7 रूटों पर शुरू होगा काम

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रेलवे की बड़ी तैयारी! अब बिछेगा 4-लेन ट्रैक, देश के इन 7 रूटों पर शुरू होगा काम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्‍ली

    सड़क मार्ग की तरह, अब भारतीय रेलवे सात सबसे व्‍यस्‍त मार्ग को फोर-लेन ट्रैक बनाने की तैयारी कर रहा है. रेलवे देश के कुछ सबसे व्यस्त रेलवे गलियारों में लगभग 11,000 किलोमीटर की दूरी तक ये ट्रैक बिछाएगा. फोर-लेन बनाकर भारतीय रेलवे इन मार्गों पर ट्रेन की संख्‍या बढ़ाएगा, बढ़ते यात्रियों और माल ढुलाई को आसान बनाएगा। 

    ये व्यस्त रेल मार्ग वर्तमान में देश के कुल रेलवे यातायात का लगभग 41 प्रतिशत हिस्सा हैं, जबकि ये कुल रेलवे नेटवर्क का केवल 16% हिस्सा हैं. ये गलियारे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और हावड़ा जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ते हैं, जिससे ये यात्री और मालगाड़ियों दोनों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग बन जाते हैं। 

    कौन-कौन से रेलमार्ग होंगे शामिल?

        दिल्ली-हावड़ा
        हावड़ा चेन्नई
        चेन्नई-मुंबई
        मुंबई-दिल्ली
        दिल्ली-चेन्नई
        मुंबई-हावड़ा
        दिल्ली-गुवाहाटी

    रेल मंत्री ने फोर-लेन को लेकर क्‍या कहा? 
    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इन मार्गों पर चार रेलवे लाइनें बिछाने के लिए बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है. इस विस्तार का उद्देश्य अतिरिक्त क्षमता पैदा करना और यात्री एवं माल ढुलाई यातायात की भविष्य की बढ़ोतरी को सपोर्ट करना है. रेल मंत्रालय ने रेल परिवहन के आर्थिक और पर्यावरणीय लाभों की ओर भी इशारा किया है, जिसमें परिवहन लागत में कमी और स्वच्छ परिवहन शामिल है। 

    इन रूट पर सबसे ज्‍यादा भीड़ 
    दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर सबसे व्यस्त मार्गों में से हैं. दोनों मार्गों पर एक्सप्रेस ट्रेनें 160 किमी प्रति घंटे तक की गति से चल सकती हैं. दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर हर दिन 120 से अधिक यात्री ट्रेनें और लगभग 100 मालगाड़ियां चलती हैं. यह कॉरिडोर लगभग 1,400 किलोमीटर लंबा है. दिल्ली-मुंबई मार्ग पर हर दिन 90 से ज्‍यादा यात्री ट्रेनें और लगभग 80-85 मालगाड़ियां चलती हैं. यह मार्ग लगभग 1,500 किलोमीटर लंबा है। 

    इसके बाद, हावड़ा-चेन्नई मार्ग लगभग 1,653 किमी लंबा है, जबकि दिल्ली-चेन्नई मार्ग लगभग 2,174 किमी लंबा है. चेन्नई-मुंबई मार्ग लगभग 1,289 किमी लंबा है. पूरे नेटवर्क में हर दिन लगभग 25,000 ट्रेनें चलती हैं. भारतीय रेलवे ने 2025-26 के दौरान 741 करोड़ से अधिक यात्रियों को परिवहन सेवाएं दी थीं। 

    News Desk

    Related Posts

    सितंबर की शुरुआत के साथ बदलेंगे नियम, बैंकिंग से UPI तक आपकी जेब पर होगी नजर

    August 30, 2026

    8th Pay Commission: सिर्फ एक मांग पूरी हुई तो लेवल-1 से 10 तक इतनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी

    August 29, 2026

    100 रुपये के कर्ज से सिर्फ 30 पैसे में मुक्ति! सुभाष चंद्रा की ‘कर्जमाफी’ पर विजय माल्या का तंज

    August 29, 2026

    भारत से सिंधु का पानी दिलाने की गुहार! 25 करोड़ जनता का हवाला देकर पाकिस्तान ने लगाई अपील

    August 29, 2026

    ‘तुमने 200 साल लिए, हमसे जल्दबाजी क्यों?’ लंदन में CJI सूर्यकांत ने अमीर देशों को सुनाई खरी-खरी

    August 29, 2026

    ममता बनर्जी ने नहीं मानी कलकत्ता हाईकोर्ट की बात, कोलकाता में दर्ज हुई FIR

    August 29, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रेलवे की बड़ी तैयारी! अब बिछेगा 4-लेन ट्रैक, देश के इन 7 रूटों पर शुरू होगा काम

    August 30, 2026

    सितंबर की शुरुआत के साथ बदलेंगे नियम, बैंकिंग से UPI तक आपकी जेब पर होगी नजर

    August 30, 2026

    9/11 का मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद कौन? अमेरिका में तय हुई ट्रायल की तारीख

    August 29, 2026

    8th Pay Commission: सिर्फ एक मांग पूरी हुई तो लेवल-1 से 10 तक इतनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.