Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»41 की उम्र में भी नहीं थम रहे रोनाल्डो! 978वां गोल दागकर टीम को दिलाई धमाकेदार जीत
    खेल

    41 की उम्र में भी नहीं थम रहे रोनाल्डो! 978वां गोल दागकर टीम को दिलाई धमाकेदार जीत

    News DeskBy News DeskAugust 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    41 की उम्र में भी नहीं थम रहे रोनाल्डो! 978वां गोल दागकर टीम को दिलाई धमाकेदार जीत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली
       फुटबॉल के मैदान पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जलवा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. 41 साल की उम्र में भी यह दिग्गज खिलाड़ी लगातार गोल दाग रहा है. क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बार फिर दमदार खेल से फैन्स का दिल जीत लिया है.

     सऊदी प्रो लीग के एक रोमांचक मुकाबले में रोनाल्डो ने अपने करियर का 978वां गोल दागा. इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम अल नासर को अल तआवुन के खिलाफ 2-1 से शानदार जीत दिला दी. इस जीत के साथ ही अल नासर ने लीग में लगातार अपनी चौथी जीत दर्ज की है. वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। 

    मैच की शुरुआत अल नासर के लिए अच्छी नहीं रही. खेल के 11वें मिनट में ही अल तआवुन के मोहम्मद बासम अल हुरैजी ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी और अल नासर को दबाव में ला दिया. लेकिन अल नासर ने हार नहीं मानी. पहले हाफ के इंजरी टाइम (45+5 मिनट) में सामु कोस्टा ने एक बेहतरीन गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 

    रोनाल्डो का 978वां गोल
    दूसरे हाफ की शुरुआत में ही रोनाल्डो का जादू देखने को मिला. 50वें मिनट में जोआओ फेलिक्स ने लेफ्ट साइड से एक शानदार मूव बनाया और गेंद मोहम्मद सिमाकन को पास की. सिमाकन ने बॉक्स के किनारे से गोल की तरफ एक जोरदार शॉट मारा, जिसे रोनाल्डो ने बड़ी ही चालाकी से 6 यार्ड की दूरी से हल्का सा फ्लिक करके नेट के अंदर डाल दिया। 

    यह रोनाल्डो के करियर का 978वां गोल था. रिप्ले में दिखा कि सिमाकन का शॉट सीधे गोल में ही जा रहा था, इसलिए जब रोनाल्डो ने गोल सेलिब्रेट किया तो सिमाकन भी पल भर के लिए हैरान रह गए। 

    पूरे 90 मिनट मैदान पर डटे रहे रोनाल्डो
    इससे पहले मंगलवार को अल एत्तिफाक के खिलाफ हुए पिछले मैच में अल नासर ने 2-0 से पिछड़ने के बाद आखिरी 16 मिनटों में 3 गोल दागकर 3-2 से मैच जीता था. उस मैच में रोनाल्डो को बीच में ही सब्स्टीट्यूट कर दिया गया था. लेकिन, अल तआवुन के खिलाफ इस मैच में रोनाल्डो पूरे 90 मिनट तक मैदान पर डटे रहे और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। 

    News Desk

    Related Posts

    एशियन गेम्स की सुविधाओं से नाराज BCCI, भारत की ‘B’ टीम भेजने पर कर रहा विचार

    August 28, 2026

    श्रीलंका दौरा खत्म, अब 15 दिन बाद अफगानिस्तान से भिड़ेगा भारत; जानें अगली सीरीज का शेड्यूल

    August 28, 2026

    WTC फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? 7 टेस्ट बाकी, समझें पूरा समीकरण

    August 28, 2026

    6 अंकों से पिछड़ने के बाद प्रज्ञानंदा का चमत्कार, ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय बने

    August 28, 2026

    52 साल बाद वर्ल्ड कप के टॉप-5 में भारत, जानें महिला हॉकी में क्या बदल रहा है?

    August 28, 2026

    नीरज चोपड़ा ने मारी बाजी, कम मुकाबले खेलकर भी डायमंड लीग फाइनल में बनाई जगह

    August 28, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नेपाल में एक और जलप्रलय का खतरा! लेंडे नदी पर बनी झील को लेकर चीन की बड़ी चेतावनी

    August 29, 2026

    41 की उम्र में भी नहीं थम रहे रोनाल्डो! 978वां गोल दागकर टीम को दिलाई धमाकेदार जीत

    August 29, 2026

    सोना 4118 रुपये सस्ता, चांदी के दाम भी गिरे! जानें आगे कैसी रहेगी कीमतों की चाल

    August 29, 2026

    नितिन की टीम ‘नवीन’ हुई तो मोदी कैबिनेट में बदलाव की आहट, क्या जल्द होगा बड़ा फेरबदल?

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.