Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती»नितिन की टीम ‘नवीन’ हुई तो मोदी कैबिनेट में बदलाव की आहट, क्या जल्द होगा बड़ा फेरबदल?
    राजनीती

    नितिन की टीम ‘नवीन’ हुई तो मोदी कैबिनेट में बदलाव की आहट, क्या जल्द होगा बड़ा फेरबदल?

    News DeskBy News DeskAugust 29, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नितिन की टीम ‘नवीन’ हुई तो मोदी कैबिनेट में बदलाव की आहट, क्या जल्द होगा बड़ा फेरबदल?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल होने की बात कही जा रही है. सियासी गलियारों में इसकी चर्चा शुरू हो चुकी है और कई नेताओं की निगाहें अब उस फोन कॉल पर टिकी हैं, जो उन्हें सरकार में नई जिम्मेदारी मिलने का संकेत दे सकती है. माना जा रहा है कि अगर कैबिनेट में बदलाव होता है तो यह महज सामान्य विस्तार नहीं होगा, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर मोदी सरकार की टीम का बड़ा रीसेट हो सकता है। 

    बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की नई संगठनात्मक टीम सामने आने के बाद अब निगाहें सरकार पर हैं. पार्टी संगठन में बड़े बदलाव के बाद सवाल है कि क्या अगला नंबर 'टीम मोदी' का है? संभावित कैबिनेट फेरबदल का फॉर्मूला परफॉर्मेंस + युवा + महिला + क्षेत्रीय संतुलन + सहयोगी दल + चुनावी समीकरण हो सकता है। 

    अभी केंद्रीय मंत्रि परिषद में 69 सदस्य हैं, जबकि संविधान के अनुच्छेद 75 (1A) के तहत अधिकतम 81 मंत्री बनाए जा सकते हैं. यानी सरकार के पास नए चेहरों को शामिल करने की गुंजाइश है. हालांकि संभावित फेरबदल केवल खाली जगह भरने तक सीमित रहने की संभावना नहीं है. इसमें मंत्रियों का प्रदर्शन, राज्यों का प्रतिनिधित्व, एनडीए सहयोगियों की मांग और कई मंत्रियों के पास मौजूद अतिरिक्त मंत्रालयों का बंटवारा भी अहम हो सकता है। 

    कैबिनेट फेरबदल की चर्चाओं को बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम के ऐलान के बाद और हवा मिली है. नितिन नबीन ने 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम बनाई है, जिसमें 51 नए चेहरे शामिल किए गए हैं. नई टीम में स्मृति ईरानी की राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर वापसी हुई है, जबकि आरएसएस के पूर्व पदाधिकारी राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. वसुंधरा राजे, तीरथ सिंह रावत और बैजयंत पांडा जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां मिली हैं. वहीं गोयल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। 

    बीजेपी ने अपने डिजिटल तंत्र में भी बदलाव किया है. अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है और उनके साथ चार सह-संयोजक नियुक्त किए गए हैं। 

    संगठन में हुए इन बदलावों का संदेश साफ माना जा रहा है—नए चेहरे, मजबूत जमीनी संगठन और चुनाव के लिए तैयार पार्टी मशीनरी. बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में युवा और महिलाओं के साथ सामाजिक तथा क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व पर भी जोर दिखाई देता है. यही फॉर्मूला संभावित कैबिनेट फेरबदल में भी नजर आ सकता है। 

    सहयोगी दलों को मिल सकती है ज्यादा हिस्सेदारी
    संभावित फेरबदल में एनडीए के सहयोगी दलों का समीकरण भी महत्वपूर्ण हो सकता है. सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि बीजेपी खासकर महाराष्ट्र और पंजाब के राजनीतिक समीकरणों को संतुलित करने पर विचार कर रही है। 

    महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की शिवसेना के पास अब लोकसभा में 13 सांसद हैं. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट के छह सांसदों के शिंदे खेमे में आने के बाद केंद्र सरकार में शिवसेना को अतिरिक्त प्रतिनिधित्व मिलने की अटकलें तेज हुई हैं. श्रीकांत शिंदे का नाम संभावित कैबिनेट चेहरों में चर्चा में है, हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। 

    पंजाब भी बीजेपी की रणनीति में अहम है. इस साल राघव चड्ढा और संदीप पाठक समेत आम आदमी पार्टी के सात पूर्व राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल हुए हैं. संदीप पाठक को बाद में बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई। 

    इसके साथ ही 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच संभावित नजदीकियों को लेकर भी अटकलें लगती रही हैं. हालांकि बीजेपी नेता सार्वजनिक रूप से संकेत दे चुके हैं कि पार्टी चुनाव अपने दम पर लड़ने की तैयारी कर रही है। 

    उम्र, परफॉर्मेंस और राज्यों का संतुलन भी अहम
    सूत्रों के मुताबिक संभावित कैबिनेट फेरबदल में मंत्रियों का प्रदर्शन और पीढ़ीगत बदलाव भी बड़ा पैमाना हो सकता है. सरकार में कई वरिष्ठ मंत्री 70 वर्ष से अधिक उम्र के हैं, जबकि बीजेपी लगातार युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है। 

    इसके अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों का प्रतिनिधित्व भी नए चेहरों के चयन को प्रभावित कर सकता है. आने वाले चुनावों को देखते हुए इन राज्यों के सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश की जा सकती है। 

    कई मंत्रियों के पास एक से ज्यादा मंत्रालय
    कैबिनेट फेरबदल के जरिए सरकार कुछ वरिष्ठ मंत्रियों पर मौजूद अतिरिक्त जिम्मेदारियों को भी कम कर सकती है. फिलहाल अमित शाह, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल, एचडी कुमारस्वामी, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और मनसुख मांडविया समेत कई मंत्री एक से अधिक विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 

    ऐसे में अगर नए मंत्रियों की एंट्री होती है तो कुछ महत्वपूर्ण विभागों का पुनर्वितरण भी संभव है। 

    तीन इस्तीफों से पहले ही बदल चुका है समीकरण
    हाल के महीनों में तीन मंत्रियों के बाहर होने से कैबिनेट में बदलाव की जमीन पहले ही तैयार हो चुकी है. पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जुलाई में परीक्षा संबंधी अनियमितताओं को लेकर हुए व्यापक युवा प्रदर्शनों के बीच इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार प्रह्लाद जोशी को दिया गया। 

    रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी 21 जून को राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद पद छोड़ दिया था. इसी तरह अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने और दोबारा नामांकन नहीं मिलने के बाद इस्तीफा दे दिया। 

    इन घटनाक्रमों के बीच बीजेपी संगठन में व्यापक बदलाव हो चुका है और अब सियासी नजरें मोदी सरकार पर टिक गई हैं. अगर कैबिनेट फेरबदल होता है तो यह केवल नए मंत्रियों की एंट्री और विभागों की अदला-बदली तक सीमित नहीं रहेगा. इसके जरिए बीजेपी 2027 के विधानसभा चुनावों से लेकर 2029 के लोकसभा चुनाव तक के लिए राजनीतिक, सामाजिक, क्षेत्रीय और गठबंधन समीकरणों को एक साथ साधने की कोशिश कर सकती है। 

    News Desk

    Related Posts

    अपने ही गढ़ में कमजोर पड़ रही भाजपा, ‘डबल इंजन’ मॉडल पर उठे सवाल

    August 28, 2026

    कैबिनेट विस्तार पर अभी और इंतजार, PM मोदी की विदेश यात्रा के बाद हो सकता है बड़ा फैसला

    August 28, 2026

    सिद्दारमैया के बयान से कर्नाटक कांग्रेस में हलचल, ‘एक डिप्टी सीएम’ पर बढ़ी सियासी अटकलें

    August 27, 2026

    सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद ओम बिरला भी एक्शन में, TMC के बागी सांसदों से 7 दिन में जवाब तलब

    August 26, 2026

    नरोत्तम मिश्रा के घर पहुंचे मंत्री एंदलसिंह कंसाना, बंद कमरे में बातचीत से बढ़ी सियासी सरगर्मी

    August 26, 2026

    क्या राजनीति से संन्यास लेंगी ममता बनर्जी? खुद बताया आगे का प्लान, पुलिस पर भी बरसीं

    August 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सोना 4118 रुपये सस्ता, चांदी के दाम भी गिरे! जानें आगे कैसी रहेगी कीमतों की चाल

    August 29, 2026

    नितिन की टीम ‘नवीन’ हुई तो मोदी कैबिनेट में बदलाव की आहट, क्या जल्द होगा बड़ा फेरबदल?

    August 29, 2026

    Jio IPO का इंतजार खत्म! मुकेश अंबानी की कंपनी को SEBI से मिली हरी झंडी

    August 29, 2026

    वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे मंत्री बी नागेंद्र ने दिया इस्तीफा, BJP की पदयात्रा से पहले बड़ा फैसला

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.