Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»भारत के घी पर दुनिया को भरोसा! वर्ल्ड रैंकिंग के टॉप-10 में शामिल हुए दो देसी ब्रांड
    व्यापार

    भारत के घी पर दुनिया को भरोसा! वर्ल्ड रैंकिंग के टॉप-10 में शामिल हुए दो देसी ब्रांड

    News DeskBy News DeskAugust 28, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत के घी पर दुनिया को भरोसा! वर्ल्ड रैंकिंग के टॉप-10 में शामिल हुए दो देसी ब्रांड
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली

    भारत का देसी घी अब दुनिया के मशहूर डेयरी उत्पादों के बीच भी अपनी पहचान बना रहा है. फूड से जुड़ी रैंकिंग जारी करने वाले प्लेटफॉर्म टेस्टएटलस (TasteAtlas) ने दुनिया के सबसे बेहतरीन और मशहूर बटर की ​रैंकिंग जारी की है. इसमें भारत के दो घी प्रोडक्ट्स को जगह मिली है. गिरऑर्गेनिक का ए2 गिर काउ घी (GirOrganic’s A2 Gir Cow Ghee) और अमूल का प्योर घी (Amul’s Pure Ghee) इस रैंकिंग में 6ठें स्थान पर हैं। 

    टेस्टएटलस ने यह रैंकिंग सोशल मीडिया पर शेयर की है. प्लेटफॉर्म के मुताबिक, किसी बटर या घी को रैंकिंग देने और लिस्ट में शामिल करते समय उसकी गुणवत्ता, उसे बनाने का तरीका, उसकी खास पहचान, इतिहास और सांस्कृतिक महत्व जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा गया है। 

    भारत के दो घी ने बनाई जगह

    भारत की ओर से गिरऑर्गेनिक का ए2 गिर काउ घी (GirOrganic’s A2 Gir Cow Ghee) इस लिस्ट में शामिल हुआ है. यह गिर नस्ल की गाय के दूध से तैयार किए जाने वाले घी के तौर पर बाजार में पेश किया जाता है. कंपनी इसे पारंपरिक तरीके से तैयार किया गया घी बताती है। 

    दूसरा भारतीय प्रोडक्ट अमूल का प्योर घी (Amul’s Pure Ghee) है. अमूल भारत का जाना-पहचाना डेयरी ब्रांड है और इसका घी देशभर में लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता है. अमूल के खुशबूदार और दानेदार घी को पारंपरिक भारतीय घी की खासियतों से जोड़ा जाता है। 

    किस आधार पर तैयार हुई रैंकिंग?
    टेस्टएटलस के मुताबिक, इस सूची में ऐसे उत्पादों को जगह दी गई है जिन्हें गुणवत्ता, बनाने की कला और खास पहचान के लिहाज से बेहतर माना जाता है. वहीं, 'आइकॉनिक' यानी मशहूर उत्पादों के लिए उनके इतिहास, दुनिया में पहचान और सांस्कृतिक महत्व को भी देखा गया है. टेस्टएटलस ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि कुछ उत्पाद सिर्फ बेहतरीन होते हैं, जबकि कुछ बेहतरीन होने के साथ-साथ अपनी अलग पहचान भी बना लेते हैं. इसी आधार पर प्लेटफॉर्म ने दुनिया के बेहतरीन और मशहूर बटर की सूची साझा की है। 

    ऑस्ट्रेलिया और बेल्जियम के बटर भी शामिल
    टेस्टएटलस की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पेपे साया का साल्टेड कल्चर्ड बटर (Pepe Saya’s Salted Cultures Butter) और वेस्टर्न स्टार का ओरिजिनल साल्टेड बटर (Western Star’s Original Salted Butter) शामिल हैं. बेल्जियम से एलएंडएल प्लाकेट का बूर फ्ल्यूर डी सेल (L&L Plaquette’s Beurre Fleur de Sel) और कार्ल्सबर्ग का बूर द'आर्देन एओपी डू (Carlsbourg’s Beurre d’Ardenne AOP Doux) लिस्ट में हैं. डेनमार्क के आब्यब्रो मेयेरी का गामेल्डाग्स कैरनेट स्मोर (Aabybro Mejeri’s Gammeldags Kærnet Smør) और लुरपाक का स्लाइटली साल्टेड बटर (Lurpak’s Slightly Salted Butter) भी इस लिस्ट में शामिल किए गए हैं। 

    फ्रांस और इंग्लैंड के मशहूर बटर भी लिस्ट में
    इंग्लैंड से फेन फार्म डेयरी का बंगाय बटर (Fen Farm Dairy’s Bungay Butter) और कंट्री लाइफ का अनसाल्टेड बटर (Country Life’s Unsalted Butter) इस लिस्ट का हिस्सा हैं. फ्रांस से मैसन बोर्डियर का ले बूर बोर्डियर साले 4 प्रतिशत (Maison Bordier’s Le Beurre Bordier Salé 4%) और एशिरे का बूर डी'एशिरे एओपी शारांत-पोइतू डेमी-सेल (Échiré’s Beurre d’Échiré AOP Charentes-Poitou Demi-Sel) शामिल हैं। 

    आयरलैंड, इटली और न्यूजीलैंड की मौजूदगी
    आयरलैंड से साल्टरॉक डेयरी का फार्महाउस कल्चर्ड बटर विद वेक्सफोर्ड सी सॉल्ट (Saltrock Dairy’s Farmhouse Cultured Butter with Wexford Sea Salt) और केरिगोल्ड का प्योर आयरिश साल्टेड बटर (Kerrygold’s Pure Irish Salted Butter) चुना गया है. इटली से बेप्पिनो ओच्चेली का बूरो ओच्चेली (Beppino Occelli’s Burro Occelli) और प्रीआल्पी का बूरो प्रीआल्पी क्लासिको (Prealpi’s Burro Prealpi Classico) लिस्ट में हैं. न्यूजीलैंड से लुईस रोड क्रीमरी का प्रीमियम सी सॉल्ट क्रिस्टल्स बटर (Lewis Road Creamery’s Premium Sea Salt Crystals Butter) और एंकर बटर (Anchor Butter) को जगह मिली है। 

    नॉर्वे, स्पेन और अमेरिकी प्रोडक्ट भी शामिल
    नॉर्वे से रोरोसमेयेरीएट का ओकोलॉजिश्क रोरोस स्मोर 2% हावसाल्ट (Rørosmeieriet’s Økologisk Røros Smør 2% Havsalt) और टीने का टीने मेयेरीस्मोर (Tine’s Tine Meierismør) सूची में शामिल हैं. स्पेन से ऐरास मोनिज का मंतेकिया चांटादा (Airas Moniz’s Mantequilla Chantada) और कादी का मंतेगा कादी डीओपी (Cadí’s Mantega Cadí DOP) को चुना गया है. अमेरिका से एनिमल फार्म क्रीमरी का कल्चर्ड बटर (Animal Farm Creamery’s Cultured Butter) और लैंड ओ’लेक्स का साल्टेड बटर (Land O’Lakes’ Salted Butter) भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 

    भारतीय घी के लिए क्यों खास है यह रैंकिंग?
    भारत में घी सिर्फ खाने की चीज नहीं, बल्कि पारंपरिक खान-पान का अहम हिस्सा रहा है. खाना बनाने से लेकर कई पारंपरिक व्यंजनों तक में इसका इस्तेमाल होता है. ऐसे में दुनिया के मशहूर बटर की सूची में दो भारतीय घी प्रोडक्ट्स का शामिल होना भारतीय डेयरी उत्पादों की वैश्विक पहचान के लिहाज से अहम माना जा सकता है। 

    News Desk

    Related Posts

    सोना 4118 रुपये सस्ता, चांदी के दाम भी गिरे! जानें आगे कैसी रहेगी कीमतों की चाल

    August 29, 2026

    Jio IPO का इंतजार खत्म! मुकेश अंबानी की कंपनी को SEBI से मिली हरी झंडी

    August 29, 2026

    29 अगस्त को लॉन्च होगा Ather का नया Konark EV स्कूटर, TVS iQube और Bajaj Chetak को देगा टक्कर

    August 29, 2026

    उठा-उठाकर पटका, खींचा और बरसाए ‘मुदगर’… आ रहा Ather का सबसे सस्ता Konarc स्कूटर

    August 28, 2026

    2016 में बनी थी दुनिया की नंबर-1 कार कंपनी, 10 साल बाद अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही Volkswagen

    August 28, 2026

    Maruti-Tata को टक्कर देने की बड़ी तैयारी, Hyundai भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी 26 नई कारें

    August 28, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सोना 4118 रुपये सस्ता, चांदी के दाम भी गिरे! जानें आगे कैसी रहेगी कीमतों की चाल

    August 29, 2026

    नितिन की टीम ‘नवीन’ हुई तो मोदी कैबिनेट में बदलाव की आहट, क्या जल्द होगा बड़ा फेरबदल?

    August 29, 2026

    Jio IPO का इंतजार खत्म! मुकेश अंबानी की कंपनी को SEBI से मिली हरी झंडी

    August 29, 2026

    वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे मंत्री बी नागेंद्र ने दिया इस्तीफा, BJP की पदयात्रा से पहले बड़ा फैसला

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.