Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»उठा-उठाकर पटका, खींचा और बरसाए ‘मुदगर’… आ रहा Ather का सबसे सस्ता Konarc स्कूटर
    व्यापार

    उठा-उठाकर पटका, खींचा और बरसाए ‘मुदगर’… आ रहा Ather का सबसे सस्ता Konarc स्कूटर

    News DeskBy News DeskAugust 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उठा-उठाकर पटका, खींचा और बरसाए ‘मुदगर’… आ रहा Ather का सबसे सस्ता Konarc स्कूटर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली
    एथर एनर्जी (Ather Energy) भारतीय बाजार में एक नया स्कूटर लॉन्च करने वाली है. 29 अगस्त को कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर कोणार्क (Konarc) लॉन्च होने वाला है. ये ब्रांड का पहला स्कूटर होगा, जो लेटेस्ट ईएल (EL) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस स्कूटर से जुड़ी कई डिटेल्स जारी कर दी है। 

    स्कूटर की नई डिटेल इसकी ड्यूरेबिलिटी से जुड़ी है. एथर ने कोणार्क स्कूटर का नया वीडियो जारी किया है, जिसमें स्कूटर की भिड़ंत पहलवानों से हो रही है. कंपनी ने पहले ही कन्फर्म कर दिया था कि ये स्कूटर मेटल बॉडी के साथ आएगा. आइए जानते हैं इस स्कूटर में क्या कुछ खास होने वाला है। 

    ड्यूरेबिलिटी टेस्ट का वीडियो जारी
    हम जानते हैं कि एथर कोणार्क कंपनी का पहला मास मार्केट स्कूटर है. वैसे तो कंपनी ने रिज्टा के जरिए सेल्स के नए आंकड़े छू लिए हैं, लेकिन कोणार्क को कंपनी बड़े यूजर बेस को टार्गेट करने के लिए तैयार कर रही है. कंपनी ने इसका एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें इसकी ड्यूरेबिलिटी को दिखाया गया है। 

    इस दौरान कंपनी इसका ड्रॉप टेस्ट, लोड टेस्ट, शेकिंग, वाइब्रेशन और 1 लाख किलोमीटर तक की राइडिंग का टेस्ट किया है. कोणार्क को हैवी रेन, पानी भरने जैसी स्थिति के लिए भी टेस्ट किया गया है. जो दिखाता है कि एथर एक ऐसा स्कूटर लेकर आ रही है, जो रोजमर्रा की सभी चुनौतियों के लिए तैयार होगा। 

    कितनी हो सकती है कीमत? 
    वैसे इस वीडियो के अलावा भी स्कूटर की बहुत सी जानकारी सामने आ चुकी है. ये कंपनी का पहला स्कूटर होगा, जिसमें मेटल बॉडी का इस्तेमाल किया जाएगा. इसमें स्टील चेसिस, स्विंगआर्म माउंटेड मोटर, 14 इंच का फ्रंट व्हील और 12 इंच का रियर व्हील मिलेगा। 

    कयास हैं कि ये स्कूटर 1 लाख रुपये के बजट में लॉन्च हो सकता है. कंपनी इसे मल्टीपल बैटरी ऑप्शन के साथ लॉन्च करेगी, जिससे अलग-अलग यूजर्स को टार्गेट किया जा सकेगा. इसके अलावा स्कूटर में कनेक्टिविटी से जुड़े फीचर्स भी मिलेंगे. फिलहाल कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर रिज्टा है, जिसकी कीमत 1.21 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है। 

    News Desk

    Related Posts

    2016 में बनी थी दुनिया की नंबर-1 कार कंपनी, 10 साल बाद अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही Volkswagen

    August 28, 2026

    Maruti-Tata को टक्कर देने की बड़ी तैयारी, Hyundai भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी 26 नई कारें

    August 28, 2026

    पहले फोन का चस्का लगाया, अब Meta की निकली हेकड़ी! देने पड़ेंगे सवा लाख करोड़ रुपये

    August 27, 2026

    एआई सुरक्षा बाजार में जबरदस्त उछाल! 2027 तक 4.8 अरब डॉलर, 2028 में 7.7 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान

    August 27, 2026

    रक्षाबंधन से पहले सोना हुआ महंगा, चांदी 2.41 लाख के पार; आखिर क्यों नहीं थम रही तेजी?

    August 27, 2026

    MG Hector Tomahawk EV लॉन्च, धांसू 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV की कीमत जानें

    August 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उठा-उठाकर पटका, खींचा और बरसाए ‘मुदगर’… आ रहा Ather का सबसे सस्ता Konarc स्कूटर

    August 28, 2026

    नेपाल बाढ़ में मौत का आंकड़ा 587 पहुंचा, डेढ़ हजार से ज्यादा लोग लापता; 93 हजार पर खतरा

    August 28, 2026

    बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया का साथ—महतारी वंदन से प्रतिभा की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी…..

    August 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण…..

    August 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.