Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»13 मई को अहम बैठक, एक मंच पर आएंगे दोनों एयरलाइन के हेड: Air India-विस्तारा मर्जर…
    देश

    13 मई को अहम बैठक, एक मंच पर आएंगे दोनों एयरलाइन के हेड: Air India-विस्तारा मर्जर…

    By May 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    13 मई को अहम बैठक, एक मंच पर आएंगे दोनों एयरलाइन के हेड: Air India-विस्तारा मर्जर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टाटा ग्रुप की एयरलाइन- एयर इंडिया और विस्तारा के प्रमुख 13 मई को दोनों एयरलाइंस के प्रस्तावित विलय पर कर्मचारियों से बातचीत करेंगे।

    कंपनी अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विलय से संबंधित मुद्दों पर बैठक ऑनलाइन और फिजिकल, दोनों तरह से होगी। इसमें एयर इंडिया और विस्तारा के कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।

    क्या कहा अधिकारी ने

    एक अधिकारी ने बताया कि बैठक को एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन और विस्तारा के सीईओ विनोद कन्नन संबोधित करेंगे।

    कन्नन प्रस्तावित विलय के मुख्य एकीकरण अधिकारी भी हैं। अधिकारी ने बताया कि बैठक में व्यापक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने तथा कर्मचारियों को विलय के बारे में समग्र तस्वीर पेश करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

    क्या है विलय प्रस्ताव

    टाटा की एयरलाइन विस्तारा का समूह की ही लीडिंग एयर इंडिया के साथ विलय होगा। इस सौदे के तहत सिंगापुर एयरलाइंस, एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

    विस्तारा, सिंगापुर एयरलाइंस और टाटा समूह के बीच एक संयुक्त उद्यम है। इस समझौते की घोषणा नवंबर, 2022 में की गई थी। एयर इंडिया में करीब 17,000 कर्मचारी हैं जबकि विस्तारा में लगभग 6,500 कर्मचारी हैं।

    एनसीएलटी की मंजूरी का इंतजार

    इस विलय को भारत में राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) की मंजूरी का इंतजार है। इस साल मार्च में सिंगापुर के प्रतिस्पर्धा नियामक सीसीसीएस ने प्रस्तावित विलय को सशर्त मंजूरी दी थी।

    सितंबर 2023 में इस सौदे को कुछ शर्तों के साथ भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से भी मंजूरी मिल चुकी है।

    एयर इंडिया की नई उड़ान

    इस बीच, एयर इंडिया ने कहा कि वह बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने परिचालन का विस्तार करेगी और एम्स्टर्डम, कोपेनहेगन एवं मिलान के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू करेगी।

    टाटा समूह के नियंत्रण वाली एयरलाइन ने कहा-एयर इंडिया 22 जून से दिल्ली से एम्स्टर्डम शिफोल और दिल्ली से मिलन मालपेंसा के लिए दैनिक सीधी उड़ानें संचालित करेगी।

    इसके अलावा एयर इंडिया दिल्ली-कोपेनहेगन मार्ग पर एक जुलाई से एक और उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइन 16 जून से ज्यूरिख के लिए दैनिक सीधी उड़ान भी शुरू करेगी।

    Related Posts

    RBI का नया नियम: किन लोगों को मिलेंगे ₹25,000? जानिए कौन उठा सकेगा इस सुविधा का लाभ

    June 26, 2026

    भारत-जापान शिखर सम्मेलन के लिए 1 जुलाई को भारत आएंगी जापान की प्रधानमंत्री, कई अहम समझौतों पर रहेगी नजर

    June 26, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, वॉर मेमोरियल पर किया गया अंकित

    June 26, 2026

    केतन अग्रवाल हत्याकांड: फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस, पीड़ित परिवार से मिले CM फडणवीस

    June 26, 2026

    Pune Fort Case: सिया की WhatsApp चैट से बड़ा खुलासा! ट्रैकिंग का प्लान केतन का था या चेतन का? माता-पिता ने की कड़ी सजा की मांग

    June 26, 2026

    Passport Rule Change: 14 साल बाद पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, 1 जुलाई से बढ़ेंगी फीस, जानें नई रेट लिस्ट

    June 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड: पीएम सूर्य घर योजना के वेंडर्स पर कसेगा शिकंजा, लापरवाही या अधूरी फिटिंग पर बंद होगा पोर्टल अकाउंट

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    Uttarakhand News: शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा उत्तराखंड…..

    June 26, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.