Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»अमित शाह का बड़ा वादा, अगली बार वोट मांगने से पहले खत्म होगी जलभराव की समस्या
    देश

    अमित शाह का बड़ा वादा, अगली बार वोट मांगने से पहले खत्म होगी जलभराव की समस्या

    News DeskBy News DeskAugust 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमित शाह का बड़ा वादा, अगली बार वोट मांगने से पहले खत्म होगी जलभराव की समस्या
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गांधीनगर 

     अहमदाबाद के बोपल, घुमा, आंबली और शेला इलाकों में जुलाई महीने में हुई भारी बारिश से लोगों के घरों और सोसायटियों में पानी भर गया था. इस समस्या को लेकर लोगों में काफी नाराजगी थी. अब केंद्रीय गृहमंत्री और गांधीनगर के सांसद अमित शाह ने इन इलाकों के लोगों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया है कि अगली बार जब वे वोट मांगने आएंगे, उससे पहले यह समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। 

    उन्होंने कहा कि अब चाहे 30 इंच बारिश भी क्यों न हो जाए, सोसायटियों में पानी नहीं भरेगा. इसी के साथ उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि नगर निगम की योजना में कमी रही है। 

    रक्षाबंधन के त्योहार पर गुजरात आए अमित शाह ने अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान एक खास लोक दरबार का आयोजन किया. इसमें बोपल, घुमा, आंबली और शेला जैसे इलाकों के लोग और सोसायटियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। 

    दरअसल जुलाई में हुई तेज बारिश के कारण इन नए इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया था. पीने के पानी की दिक्कत भी हुई थी और गंदे पानी की निकासी की लाइनों का पानी उल्टा घरों में आने लगा था. उस समय अमित शाह गुजरात में नहीं थे, इसलिए वे लोगों का हाल जानने नहीं आ सके थे. इसी वजह से उन्होंने इस बार खास तौर पर यह लोक दरबार रखा और लोगों की परेशानी सीधे सुनी। 

    बैठक में मौजूद लोगों ने बताया कि पिछले 50 साल में कभी भी एक साथ 21 इंच बारिश दर्ज नहीं हुई थी. इतनी ज्यादा बारिश होने से अहमदाबाद नगर निगम की मौजूदा व्यवस्था नाकाफी साबित हुई। 

    अमित शाह ने साफ कहा कि इस समस्या के लिए मेयर या नगर आयुक्त नहीं बल्कि वे खुद सांसद होने के नाते जिम्मेदारी लेते हैं और इसका पक्का हल निकालेंगे. उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि देश की बड़ी समस्याएं सुलझाने की जिम्मेदारी तो उन्हें मिली है, लेकिन साथ ही यह भी उनका काम है कि लोगों के इलाके में पानी न भरे। 

    उन्होंने आगे कहा कि इस बार जरूरत से ज्यादा बारिश हुई, इसलिए अब 21 इंच नहीं बल्कि 30 इंच बारिश झेलने लायक व्यवस्था बनाई जाएगी. अगर आगे और ज्यादा बारिश हुई तो उसी हिसाब से इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत किया जाएगा। 

    उन्होंने सभी सोसायटियों के चेयरमैन से कहा कि वे अपनी शिकायतें लिखित में भेजें ताकि हर समस्या को दूर किया जा सके. उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के रहते जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। 

    News Desk

    Related Posts

    सोनिया गांधी की ऑटोबायोग्राफी पर विवाद! एडिटोरियल बदलाव न मानने पर पेंगुइन ने पीछे खींचे कदम?

    August 28, 2026

    83 Km/h का मानसूनी बवंडर! 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन से 18 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

    August 28, 2026

    त्योहारों से पहले महंगाई का झटका! दूध के दाम सीधे ₹9 बढ़े, जानें नई कीमतें कब से लागू

    August 28, 2026

    कंगना संग विवाद भूले बाबा रामदेव, भेजे मिठाई-तोहफे; एक्ट्रेस बोलीं- भाई का प्रेम स्वीकार है

    August 28, 2026

    तीसरी नहीं, अब चौथी मुंबई बसाने की तैयारी! पालघर में बनेगी Mumbai 4.0

    August 28, 2026

    भारत ने पलटी बाजी! इस देश का सबसे बड़ा पेट्रोलियम सप्लायर बना, UAE-सऊदी अरब छूटे पीछे

    August 28, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सोनिया गांधी की ऑटोबायोग्राफी पर विवाद! एडिटोरियल बदलाव न मानने पर पेंगुइन ने पीछे खींचे कदम?

    August 28, 2026

    83 Km/h का मानसूनी बवंडर! 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन से 18 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

    August 28, 2026

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, बोले- भाई-बहन के प्रेम के साथ नारी सम्मान और सामाजिक सद्भाव का पर्व….

    August 28, 2026

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, बोले- भाई-बहन के प्रेम के साथ नारी सम्मान और सामाजिक सद्भाव का पर्व….

    August 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.