Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»तीसरी नहीं, अब चौथी मुंबई बसाने की तैयारी! पालघर में बनेगी Mumbai 4.0
    देश

    तीसरी नहीं, अब चौथी मुंबई बसाने की तैयारी! पालघर में बनेगी Mumbai 4.0

    News DeskBy News DeskAugust 28, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तीसरी नहीं, अब चौथी मुंबई बसाने की तैयारी! पालघर में बनेगी Mumbai 4.0
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई

    मुंबई में आबादी और संसाधनों पर बढ़ते बोझ के बीच मुंबई 3.0 के साथ ही चौथी मुंबई बनाने की तैयारी हो रही है. ये चौथी मुंबई पालघर जिले में बनेगी. विरार, वसई बेल्ट के साथ बोईसर और वधावन के बीच ये आधुनिक शहर होगा. इस मुंबई 4.0 में भारत का सबसे बड़ा पोर्ट, एयरपोर्ट, बुलेट ट्रेन स्टेशन के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और मल्टी मॉडल कॉरिडोर होगा, जो इसे मुंबई से कई गुना तेज रफ्तार वाला शहर बनाएगा.  पालघर मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) का हिस्सा है और इसकी सीमाएं दक्षिण में मुंबई और ठाणे से लगी हैं. पालघर जिले का वसई-विरार सीधे मुंबई महानगर से जुड़ा है और मुंबई लोकल ट्रेन से भी जुड़ा है. इससे पहले रायगड जिले की पेन, उरण और पनवेल तालुका के 124 गांवों को मिलाकर 323 किमी के एरिया में तीसरी मुंबई का खाका खींचा गया है, जो नवी मुंबई एयरपोर्ट और अटल सेतु से लिंक है। 

    मुंबई 4.0 पालघर में जिले में बसेगी
    पालघर जिला मुख्यालय मुंबई से 87 किलोमीटर दूर है लेकिन जिले की दक्षिणी सीमाएं मुंबई और ठाणे शहर से सटी हैं.पालघर जिला, व्यापार, लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक और एक्सपोर्ट हब बना रहा है. मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) को 2030 तक 140 अरब डॉलर से दोगुना बढ़ाकर 300 अरब डॉलर के लक्ष्य पाने के लिए मुंबई 4.0 का खाका खींचा गया है। 

    मुंबई से मुंबई 4.0 तक का प्लान
    मुंबई 1.0: साउथ और सेंट्रल मुंबई का एरिया, बांद्रा, अंधेरी, बोरीवली, जुहू, कुर्ला, घाटकोपर, मुलुंड, दादर, माटुंगा परेल आदि

    मुंबई 2.0: नवी मुंबई को मुंबई का विस्तार कहते हैं, वाशी, नेरुल, खारघर और पनवेल, सीवुड्स इसके प्रुख इलाके हैं. 

    मुंबई 3.0: रायगड जिले की उरण, पेन और पनवेल तालुका के के 124 गांव, अटल सेतु  और नवी मुंबई एयरपोर्ट से नजदीक

    मुंबई 4.0: पालघर में वधावन, दहाणू, बोईसर और पालघर तालुका का तटीय और औद्योगिक क्षेत्र, वसई-विरार बेल्ट भी जुड़ा है

    भारत का समुद्र में बना ऑफशोर एयरपोर्ट
    मुंबई 4.0 में वधावन और दहाणू परियोजनाएं सबसे बड़ी हैं, जहां देश का सबसे बड़ा मेगा वधावन बंदरगाह और भारत का पहला समुद्र में बना ऑफशोर एयरपोर्ट बन रहा है. डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, बुलेट ट्रेन, उत्तन-विरार सी-लिंक, मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे और मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब यह एयरपोर्ट प्रस्तावित है. ये व्यापार और लॉजिस्टिक्स का सबसे बड़ा सेंटर होगा. बोईसर और पालघर तालुका में सिडको एक उन्नत औद्योगिक टाउनशिप बसा रही है. बोईसर में बड़ा मैन्युफैक्चरिंग और एंप्लायेंट सेंटर बन रहा है. वसई-विरार बेल्ट में मुंबई की भीड़भाड़ को कम करने के लिए यहां बुलेट ट्रेन के दो स्टेशन विरार और बोईसर बन रहे हैं. साथ ही विरार-अलीबाग मल्टीमॉडल कॉरिडोर तैयार हो रहा है

    चिंचानी बीच पर वधावन पोर्ट 
    चिंचानी बीच पर वधावन पोर्ट JNPA और महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड द्वारा 76,220 करोड़ से अधिक की लागत से 1448 हेक्टेयर में विकसित हो रहा ग्रीनफील्ड पोर्ट है. इसका 20 मीटर गहरा ड्राफ्ट दुनिया के सबसे बड़े जहाजों को संभालने में सक्षम होगा. इसकी क्षमता JNPA से 3 गुना होगी. जवाहर लाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPA) की तुलना में इसकी क्षमता तीन गुना होगी. यह दुनिया के टॉप 10 पोर्ट में शामिल होगा और इससे 10 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे। 
    .
    मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट
    बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का बोईसर (पालघर) स्टेशन खुलने के बाद यहां से बीकेसी (बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स) की यात्रा 30 मिनट से भी कम वक्त में पूरी होगी. बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की 8 में से 7 सुरंगें पालघर जिले में हैं. इसमें ठाणे क्रीक के नीचे देश की पहली 7 किमी लंबी समुद्र के नीचे से गुजरने वाली रेल टनल शामिल है। 

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी
    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे का जंक्शन पालघर जिले से गुजरेगा. एमएमआरडीए (MMRDA)का नारंगी क्रीक ब्रिज प्रोजेक्ट भी चौथी मुंबई का हिस्सा है. यहां 850 करोड़ का 4 किमी लंबा पुल वसई-विरार को पालघर और बोईसर से सीधे जोड़ेगा. इससे यात्रा 40 किमी छोटी और 45 मिनट में पूरी हो जाएगी. उत्तन-विरार सी-लिंक एक समुद्री पुल परियोजना भी बन रही है. पालघर में नया हवाई अड्डा और सी लिंक कॉरिडोर भी बनाने का प्रस्ताव है। 

    बड़ा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनेगा
    पालघर, तारापुर, बोईसर और वधावन को मिलाकर बड़ा मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स क्लस्टर बनना है. वधावन बंदरगाह से भारत के कुल समुद्री व्यापार (ब्लू इकोनॉमी) को बड़ा उछाल मिलेगा. इससे महाराष्ट्र की जीडीपी ग्रोथ में बड़ा उछाल होगा। 

    News Desk

    Related Posts

    UPI Payment पर लगेगा नया चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर आया बड़ा अपडेट

    September 18, 2026

    TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

    September 18, 2026

    मूडीज का बड़ा अनुमान, भारत की GDP ग्रोथ 1% बढ़कर 7% होने की उम्मीद

    September 18, 2026

    HAL आज वायुसेना को सौंपेगी LCA तेजस ट्रेनर और HTT-40, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

    September 18, 2026

    India’s First Bullet Train: सुरंग से गुजरेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, भव्य स्टेशन बनकर तैयार

    September 18, 2026

    भारत से पंगा लेने उतरा PNS हुनैन, खटारा जहाज होने का दावा; जानें कितना पुराना है पोत

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.