Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
    छत्तीसगढ़

    केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    News DeskBy News DeskAugust 26, 2026No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाले केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार देश एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में मोदी की गारंटी के तहत किए गए सभी वायदों को पूरा कर राज्य में विकास की गंगा बहा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय आज बालोद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में शामिल होकर राज्य के माताओं, बहनों एवं बालोद जिले वासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।

    इस अवसर पर उन्होंने माताओं एवं बहनों को सम्मान करने के साथ-साथ बालोद जिलें के 02 लाख 45 हजार 28 हितग्राहियों सहित पूरे प्रदेश के 67 लाख 28 हजार 918 हितग्राहियों के खाते में 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रूपये की राशि का अंतरण कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने नगर पंचायत डौंडीलोहारा में सर्व सुविधायुक्त ऑडिटोरियम निर्माण, खरखरा जलाशय में लिफ्ट इरिगेशन की स्वीकृति एवं खरखरा जलाशय के पूरक नहर के जीर्णोद्धार एवं पुननिर्माण तथा धनगांव जलाशय के शीर्ष कार्य वियर के साथ नहर रिमाडलिंग लाइन निर्माण करने के अलावा नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में मस्जिद चैक से शास्त्री नगर मार्ग में 05 करोड़ रूपये की लागत से पुलिया निर्माण तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड में 19 करोड़ रूपये की लागत से संबलपुर से भीमकन्हार-मुड़िया मार्ग के निर्माण करने की घोषणा के साथ-साथ 102 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले के पांच हितग्राहियों से संवाद कर इस योजना के माध्यम से हितग्राहियों के जीवन में हो रहे बदलाव की भूरी-भूरी सराहना की।

    केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री साय

    इस मौके पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग, पूर्व सांसद सुश्री सरोज पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, राज्य एथेलेटिक संघ के उपाध्यक्ष श्री सौरभ लूनिया, नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के अध्यक्ष श्री लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, पूर्व विधायक श्री वीरेंद्र साहू एवं श्री राजेंद्र राय, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवलाल ठाकुर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनबरसा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्रीमती कुसुम शर्मा सहित कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगा राम चव्हाण, वन मंडल अधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में महतारी बंधन योजना के हितग्राहियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं तथा नागरिकगण उपस्थित थे।

    केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री साय

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मेरे लिए सौभाग्य का विषय है कि सावन के पवित्र महिने एवं रक्षाबंधन त्यौहार के ठीक पूर्व आज डौंडीलोहारा में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में शामिल होने का मुझे अवसर प्राप्त हो रहा है। श्री साय ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से मातृ शक्तियों का सम्मान करने के साथ-साथ राज्य के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित 68 लाख हितग्राहियों के खाते में 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रूपये की राशि का अंतरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पिछले ढाई वर्षो के कार्यकाल में योजना के हितग्राहियों के खाते में 20 हजार करोड़ की राशि अंतरित की जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना राज्य के माताओं एवं बहनों को सशक्त एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके लिए प्रत्येक दृष्टि से अत्यंत कारगर एवं उपयोगी साबित हो रहा है। श्री साय ने कहा कि अब हमारी माताओं एवं बहनों को अपनी छोटी-मोटी जरूरत के लिए अपने पति एवं घर वालों के ऊपर आश्रित नहीं रहना पड़ता।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता से वायदा किया था कि  छत्तीसगढ़ के माता एवं बहनों को हम आर्थिक रूप से सशक्त कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएंगे। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इसका अक्षरशः पालन करते हुए राज्य के माताओं एवं बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके तहत हमारी सरकार ने माताओं एवं बहनों का सम्मान करते हुए रक्षाबंधन त्यौहार के पूर्व आज 25 अगस्त को ही उनके खाते में महतारी वंदन योजना के 31वें किश्त की राशि का अंतरण करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के माताओं एवं बहनों सहित पूरे प्रदेश वासियों को रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मंशानुरूप लखपति दीदी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य की जा रही है। इसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक लक्ष्य से अधिक 13 लाख 85 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने में सफलता अर्जित की गई है। इसके अलावा केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से हमारी ड्रोन दिदिया ड्रोन के माध्यम से खेतों में खाद-बीज का छिड़काव कर अच्छी खासी आय अर्जित कर रही है। इसके साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना भी राज्य के महिलाओं को स्वालंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं कारगर साबित हो रहा है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने पिछले ढाई वर्ष के दौरान राज्य में हुए विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से हमारा बस्तर संभाग नक्सलवाद के दंश को झेल रहा था। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के दृढ इच्छा के फलस्वरूप बस्तर को सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्ति प्रदान कर हम बस्तर में विकास के नए अध्याय का शुरूआत कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा बस्तर के सुदूर अंचलों में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ढाई साल के कार्यकाल के दौरान मोदी के गारंटी के तहत किए गए सभी वायदों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 13 दिसंबर 2023 को राज्य की बागडोर संभालने के 14 अगस्त को राज्य में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास निर्माण को स्वीकृति दी है। इसके अलावा राज्य में प्रति क्विंटल 3100 रूपये की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी कर राज्य के अन्नदाता किसानों के श्रम को सम्मानित करने का कार्य किया है। इसके अलावा रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 50 हजार श्रद्धालुओं को भगवान रामलला का दर्शन कराया जा चुका है।

    इसी तरह 5500 रूपये मानक बोरा की दर से तेंदुपत्ता की खरीदी पर तेंदुपत्ता संग्राहकों को उनके मेहनत का वाजिब दाम दिलाया जा रहा है। इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत भूमिहीन परिवारों को 10 हजार रूपये राशि की प्रदान कर उन्हें संबल प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टाॅरलेंस की नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य में द्वारा भ्रष्टाचार पर संलिप्त लोगों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। श्री साय ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा जनजातीय वर्गों के सर्वांगीण विकास हेतु विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान हेतु प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत उनके गांवों में सड़क, बिजली, पानी एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के अलावा उन्हें शासन के अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ’सबका साथ, सबका विकास’ के मूलमंत्र को आत्मसात कर राज्य के चंहुमूखी विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप विकसित भारत की तर्ज पर हम सब मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण करेंगे। इसके लिए समुचित छत्तीसगढ़ वासियों का सहयोग एवं सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री भोजराज नाग ने सावन के पवित्र महिने सावन के सावन के पवित्र महिने में माताओं एवं बहनों के सम्मान समारोह का आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस पवित्र अवसर पर माताओं एवं बहनों के खाते में  महतारी वंदन योजना के 31वें किश्त की राशि का वितरण अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्री नाग ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले केन्द्र सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास की अनवरत गंगा बहाई जा रही है। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डे ने महतारी वंदन सम्मान समारोह के साथ-साथ राज्य के माताओं एवं बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना के 31वें किश्त की राशि के अंतरण की भूरी-भूरी सराहना की।

    इस अवसर पर उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों के संबध में विस्तार से प्रकाश डाला। स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन वाचन प्रस्तुत करते हुए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने महतारी वंदन सम्मान समारोह के आज के इस महत्वपूर्ण आयोजन में उपस्थिति के लिए मुख्यमंत्री श्री साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप बालोद जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान, मिशन अंकुर एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

    समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय ने 3.2 करोड़ रूपये की लागत से 12 किमी लंबी उमरादाह से निपानी मार्ग, 26 करोड़ रूपये की लागत से अर्जुंदा ओडारसकरी मार्ग एवं 2.5 करोड़ रूपये की लागत से बालोद से पिकरीपार मार्ग निर्माण सहित 102 करोड़ रूपये की लागत से भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

    News Desk

    Related Posts

    NEET में एकलव्य विद्यालय भैरमगढ़ के तीन विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, ज्ञानेश्वर, कशिश नेताम और पूर्वी वाचम की सफलता से विद्यालय और जिले में खुशी की लहर….

    August 26, 2026

    मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से संवाद कर उनके जीवन में आ रहे बदलाव की सराहना की, राज्य के मुखिया से आत्मीय बातचीत कर अभिभूत हुई हितग्राही महिलाएं….

    August 26, 2026

    ग्राम हेमांबद में पशुओं को बंधक बनाए जाने के मामले में जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई….

    August 26, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान…..

    August 26, 2026

    कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल…

    August 26, 2026

    अपनों के बीच जमीन पर बैठकर देसी स्वाद का आनंद, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा—यही हमारी संस्कृति की असली पहचान…..

    August 26, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कोरियन लड़कियों जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये आसान स्किनकेयर रूटीन

    August 26, 2026

    Uttarakhand News: जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! सड़कों की बदहाली पर CM धामी सख्त, प्रदेशभर की सड़कें दुरुस्त करने के लिए बनी बड़ी कार्ययोजना…..

    August 26, 2026

    Uttarakhand News: जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! सड़कों की बदहाली पर CM धामी सख्त, प्रदेशभर की सड़कें दुरुस्त करने के लिए बनी बड़ी कार्ययोजना…..

    August 26, 2026

    Uttarakhand News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा देहरादून, धामी ने टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का किया शुभारंभ, आस्था के रंग में रंगा शहर…

    August 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.