Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»सपनों का उत्तराखंड’ को मिला युवाओं का जबरदस्त साथ।
    राज्य

    सपनों का उत्तराखंड’ को मिला युवाओं का जबरदस्त साथ।

    News DeskBy News DeskAugust 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सपनों का उत्तराखंड’ को मिला युवाओं का जबरदस्त साथ।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उत्तराखंड को विकसित और आदर्श राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ को विद्यार्थियों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। प्रदेश के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को राज्य के भविष्य और नीतियों से जुड़े विषयों पर अपनी सोच साझा करने का अवसर दिया गया है। अब तक 2.50 लाख से अधिक विद्यार्थी अपने रचनात्मक सुझाव और निबंध ऑनलाइन दर्ज करा चुके हैं।
    अभियान का उद्देश्य युवाओं को केवल सरकारी योजनाओं का लाभार्थी बनाने तक सीमित न रखकर उन्हें उत्तराखंड के विकास और नीति-निर्माण की प्रक्रिया में सीधे भागीदार बनाना है।
    आठ प्रमुख विषयों पर मांगे गए सुझाव
    मुख्यमंत्री ने बीते 10 अगस्त को प्रदेशभर के करीब तीन लाख विद्यार्थियों से ऑनलाइन संवाद किया था। इस दौरान उन्होंने युवाओं से आने वाले वर्षों के उत्तराखंड के विकास को लेकर अपना विजन साझा करने का आह्वान किया।
    विद्यार्थियों के सुझावों को एक मंच पर लाने के लिए ‘सीएम विद्यार्थी मंथन’ पोर्टल शुरू किया गया। पोर्टल के माध्यम से सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थी पर्यटन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और तकनीक समेत आठ प्रमुख विषयों पर अपने विचार और सुझाव दे रहे हैं। सुझाव भेजने की अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित की गई है।
    140 विद्यार्थियों को मिलेगा सीएम से संवाद का मौका
    सरकार के अनुसार, यह पहल महज निबंध प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे भविष्य के उत्तराखंड का ब्लू-प्रिंट तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
    अभियान के तहत चुने जाने वाले 140 सर्वश्रेष्ठ और व्यावहारिक विचारों वाले विद्यार्थियों को शासन के वरिष्ठ सचिवों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी अपने विचारों और विजन पर अधिकारियों तथा मुख्यमंत्री के सामने चर्चा कर सकेंगे।
    श्रेष्ठ विद्यार्थियों को मिलेगी स्कॉलरशिप
    अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और करियर निर्माण के लिए स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाएगी। वहीं, पोर्टल पर सुझाव दर्ज करने के बाद विद्यार्थियों को तत्काल डिजिटल प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
    युवा सोच को नीति-निर्माण से जोड़ना उद्देश्य
    अभियान के संयोजक डॉ. राहुल अग्रवाल के अनुसार, पहल का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी की सोच और सुझावों को उत्तराखंड के नीति-निर्माण का हिस्सा बनाना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं।
    जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त को रुद्रपुर में मुख्यमंत्री विद्यार्थियों के साथ उनके सुझावों पर सीधे वैचारिक मंथन कर सकते हैं। इस दौरान युवाओं के विजन और सुझावों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार का मानना है कि प्रदेश के युवाओं की रचनात्मक सोच को विकास की दिशा से जोड़कर उत्तराखंड के भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सकती है।

     

    News Desk

    Related Posts

    घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’, सावन की फुहारों के बीच कथक और शास्त्रीय संगीत ने बांधा समां, कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जीवंत हुआ वर्षा ऋतु का सौंदर्य…..

    August 24, 2026

    परिवहन विभाग ने देहरादून संभाग में तीन दिन में काटे 3,177 चालान, 198 वाहन सीज

    August 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बाबाघाट धाम में किया रुद्राभिषेक, ’विरासत भी, विकास भी’ की सोच से संवारा बाबाघाट, उप मुख्यमंत्री ने सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण….

    August 24, 2026

    वंदे मातरम को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को घेरा, बोले- जन-जन तक पहुंचाएंगे राष्ट्रगीत।

    August 24, 2026

    नवाचार के दम पर उत्तराखंड के युवा बनाएंगे नई पहचान, 10 स्टार्टअप चयनित।

    August 24, 2026

    श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    August 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हर साल 3 फ्री गैस सिलेंडर, महिलाओं को बस में मुफ्त यात्रा; तमिलनाडु में CM विजय ने की सौगातों की बौछार

    August 24, 2026

    घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’, सावन की फुहारों के बीच कथक और शास्त्रीय संगीत ने बांधा समां, कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जीवंत हुआ वर्षा ऋतु का सौंदर्य…..

    August 24, 2026

    परिवहन विभाग ने देहरादून संभाग में तीन दिन में काटे 3,177 चालान, 198 वाहन सीज

    August 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बाबाघाट धाम में किया रुद्राभिषेक, ’विरासत भी, विकास भी’ की सोच से संवारा बाबाघाट, उप मुख्यमंत्री ने सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण….

    August 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.