Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»भारत के एक ही झटके में मालदीव की अक्ल आ गई ठिकाने, विदेश मंत्री बोले- मैं खुद स्वागत…
    देश

    भारत के एक ही झटके में मालदीव की अक्ल आ गई ठिकाने, विदेश मंत्री बोले- मैं खुद स्वागत…

    By May 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत के एक ही झटके में मालदीव की अक्ल आ गई ठिकाने, विदेश मंत्री बोले- मैं खुद स्वागत…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मोहम्मद मुइज्जू के मालदीव का राष्ट्रपति बनने के बाद से नई दिल्ली और माले के बीच संबंध खराब होने लगे।

    चुनाव के दौरान इंडिया आउट का नारा देने वाले मुइज्जू चीन की गोद में बैठ गए। दोनों देशों के बीच जारी गतिरोध के बीच मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर भारत की यात्रा पर आए हुए हैं।

    उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी नई दिल्ली में मुलाकात की। मूसा ने कहा कि वह उन भारतीयों का स्वागत करना चाहेंगे, जो मालदीव की यात्रा करना चाहते हैं।

    उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के बीच संबंध खराब होने के बाद मालदीव पहुंचने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त गिरावट आई है।

    भारतीय पर्यटकों की संख्या में गिरावट पर मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ”मुझे लगता है कि पर्यटन मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह स्वागत करना चाहेंगे और मैं चाहता हूं कि मैं उन सभी भारतीयों का स्वागत करूं जो मालदीव की यात्रा करना चाहते हैं।”

    उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि लंबी अवधि में हम आगे बढ़ेंगे क्योंकि अगर आप पिछले आठ महीनों में देखें तो मालदीव और भारत दोनों ही देश चुनावी चक्र से गुजर रहे हैं,  इसलिए मुझे लगता है कि हम बहुत जल्द उस चरण से आगे बढ़ जाएंगे और हम चाहेंगे सभी भारतीय पर्यटकों का आना जारी रहे। 

    मालदीव के विदेश मंत्री ने आगे कहा कि अगर आप दस साल पहले देखेंगे तो पता चलेगा कि एक बहुत ही महत्वपूर्ण बाजार बन रहा है और फिर कोरोनाकाल के दौरान बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटकों ने मालदीव की यात्रा की और फिर यही ट्रेंड जारी रहा।

    पिछले कुछ महीनों में हमने लगभग 16-17 फीसदी की बढ़ोतरी की है। हालांकि, भारतीयों की संख्या में कमी आई है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में इसमें भी बढ़ोतरी होगी।

    #WATCH | On Indian tourist figures declining in Maldives, Foreign Minister of Maldives, Moosa Zameer says, “I think the Minister of Tourism has clearly said that he would like to welcome and I like myself to welcome all Indians who would like to travel to Maldives…But I think… pic.twitter.com/egsWSD646H

    — ANI (@ANI) May 9, 2024

    बता दें कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के करीब छह महीने पहले पदभार संभालने पर दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव आने के बाद से मालदीव से यह पहली उच्च-स्तरीय यात्रा है।

    पदभार संभालने के बाद से विदेश मंत्री जमीर की यह पहली आधिकारिक यात्रा है। मुइज्जू द्वारा मालदीव में तीन विमानन प्लेटफॉर्म का संचालन करने वाले लगभग 90 भारतीय सैन्यकर्मियों की वापसी पर जोर देने के बाद द्विपक्षीय संबंधों में तनाव में आ गए।

    भारत ने अपने ज्यादातर सैन्यकर्मियों को वापस बुला लिया है।

    राष्ट्रपति मुइज्जू ने अपने देश से सभी भारतीय सैनिकों की वापसी के लिए 10 मई की समय सीमा निर्धारित की है। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था, ”मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का प्रमुख समुद्री पड़ोसी है और विदेश मंत्री जमीर की यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और गति मिलने की उम्मीद है।” 

    Related Posts

    UPI Payment पर लगेगा नया चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर आया बड़ा अपडेट

    September 18, 2026

    TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

    September 18, 2026

    मूडीज का बड़ा अनुमान, भारत की GDP ग्रोथ 1% बढ़कर 7% होने की उम्मीद

    September 18, 2026

    HAL आज वायुसेना को सौंपेगी LCA तेजस ट्रेनर और HTT-40, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

    September 18, 2026

    India’s First Bullet Train: सुरंग से गुजरेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, भव्य स्टेशन बनकर तैयार

    September 18, 2026

    भारत से पंगा लेने उतरा PNS हुनैन, खटारा जहाज होने का दावा; जानें कितना पुराना है पोत

    September 18, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.