Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»कुलदीप यादव को बाहर करने की खबरों पर भड़के पुजारा, बोले- जीतने वाला कॉम्बिनेशन मत बदलो
    खेल

    कुलदीप यादव को बाहर करने की खबरों पर भड़के पुजारा, बोले- जीतने वाला कॉम्बिनेशन मत बदलो

    News DeskBy News DeskAugust 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कुलदीप यादव को बाहर करने की खबरों पर भड़के पुजारा, बोले- जीतने वाला कॉम्बिनेशन मत बदलो
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    भारत और श्रीलंका के बीच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में टेस्ट मैच खेला जाना है. सीरीज के इस दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग-11 को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है. गॉल में पहला टेस्ट 165 रनों से जीतने वाली भारतीय टीम स्पिन डिपार्टमेंट में बदलाव कर सकती है. हेड कोच गौतम गंभीर चाइनामैन कुलदीप यादव की जगह ऑफ स्पिनर सारांश जैन को उतार सकते हैं, जिन्होंने अब तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है.

    अब टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी प्लेइंग-11 को लेकर अपनी राय रखी है. पुजारा का मानना है कि ऐसा करना सही नहीं होगा और कुलदीप को एक और मौका मिलना चाहिए. गॉल में कुलदीप का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 25 ओवर की गेंदबाजी में 103 रन खर्च किए और केवल एक विकेट हासिल किया. टीम इंडिया की बड़ी जीत के बावजूद उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन दूसरे टेस्ट से पहले चर्चा का विषय बन गया है.

    चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकइंफो से बातचीत में कहा, 'मेरी राय में भारत को उसी प्लेइंग-11 के साथ उतरना चाहिए, लेकिन मैं सुन रहा हूं कि कुलदीप की जगह सारांश को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है क्योंकि श्रीलंका के पास कई बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं.' पुजारा ने इस संभावित बदलाव का विरोध करते हुए कुलदीप की क्षमता पर भरोसा जताया.

    उन्होंने कहा, 'अगर ऐसा होता है तो मुझे निराशा होगी क्योंकि कुलदीप जैसे खिलाड़ी को एक और मौका दिया जाना चाहिए. वह क्वालिटी गेंदबाज हैं. टेस्ट क्रिकेट में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किए जाते. आप जीतने वाले कॉम्बिनेशन को नहीं बदलते. मुझे लगता है कि कुलदीप को प्लेइंग-11 में रहना चाहिए.'

    कुलदीप ने फेंके काफी कम ओवर
    पहले टेस्ट में कुलदीप भारत के तीसरे स्पिन विकल्प के तौर पर खेले थे. कप्तान शुभमन गिल ने उनसे ज्यादा रवींद्र जडेजा और बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार का इस्तेमाल किया. दोनों स्पिनर्स ने कुलदीप की तुलना में लगभग दोगुने ओवर डाले. कुलदीप के कम इस्तेमाल ने यह सवाल भी खड़ा किया कि क्या टीम मैनेजमेंट मौजूदा परिस्थितियों में कलाई के स्पिन की तुलना में फिंगर स्पिन को ज्यादा उपयोगी मान रहा है. हालांकि भारतीय स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने इसके पीछे रणनीतिक वजह बताई थी. उनके मुताबिक गॉल की सतह से फिंगर स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिल रही थी, इसलिए गेंदबाजी का बंटवारा उसी हिसाब से किया गया.

    33 साल के सारांश जैन ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं और अभी तक भारत के लिए नहीं खेले हैं. श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम में बाएं हाथ के कई बल्लेबाज होने के कारण उनका नाम दूसरे टेस्ट की प्लेइंग-11 के विकल्प के तौर पर सामने आया है. ऑफ स्पिनर का बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ मैच-अप टीम मैनेजमेंट को आकर्षित कर सकता है.

    News Desk

    Related Posts

    गंभीर का दो टूक जवाब- मेरा काम लाइक्स-व्यूज नहीं, टीम इंडिया के लिए ट्रॉफियां जीतना है

    August 22, 2026

    कोलंबो टेस्ट में इतिहास रचने उतरेगा भारत, 2-0 से सीरीज जीत पर नजर

    August 22, 2026

    पाकिस्तान की फिर हुई किरकिरी, टेस्ट इतिहास में 7वीं बार दोनों पारियों में 0 पर गिरा पहला विकेट

    August 22, 2026

    गॉल टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर मचाया कहर

    August 19, 2026

    युवराज, डिविलियर्स, वॉर्नर समेत क्रिकेट के दिग्गज फिर उतरेंगे मैदान पर, अक्टूबर में होगा बड़ा टूर्नामेंट

    August 18, 2026

    350 टेस्ट विकेट के साथ रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, कपिल देव के खास क्लब में बनाई जगह

    August 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    आईटी पार्क में जलभराव का स्थायी समाधान, सितंबर में होगा सर्वे

    August 22, 2026

    भागीरथी इको सेंसेटिव जोन: निगरानी और सख्त होगी, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई।

    August 22, 2026

    भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा: अपराध रोकने पर बनी रणनीति, दोनों देशों में गहरा सहयोग।

    August 22, 2026

    Uttarakhand News: ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी, युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी….

    August 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.