Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»पाकिस्तान की फिर हुई किरकिरी, टेस्ट इतिहास में 7वीं बार दोनों पारियों में 0 पर गिरा पहला विकेट
    खेल

    पाकिस्तान की फिर हुई किरकिरी, टेस्ट इतिहास में 7वीं बार दोनों पारियों में 0 पर गिरा पहला विकेट

    News DeskBy News DeskAugust 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तान की फिर हुई किरकिरी, टेस्ट इतिहास में 7वीं बार दोनों पारियों में 0 पर गिरा पहला विकेट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इंग्लैंड में हाल खराब है। अभी तीसरे ही दिन का खेल चल रहा है। इसी में टीम की ऐसी दुर्गति हुई है कि जिसे देखकर आपको भी हंसी आएगी। टीम पहली पारी के आधार पर पहले ही पिछड़ चुकी है, उसके बाद पाकिस्तान की दूसरी का आगाज हुआ तो टीम का कोई भी रन नहीं बना था और पहला विकेट गिर गया। टीम के साथ सातवीं बार ये हादसा हुआ है।

    पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड की 234 रनों की बढ़त
    इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है। इसका पहला मैच लीड्स में चल रहा है। पाकिस्तान की टीम पहले ही दिन केवल 171 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद जब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो 409 रन बना दिए। यानी टीम ने पहली ही पारी के आधार पर 234 रनों की बढ़त बना ली। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने धमाकेदार तरीके से 91 रनों की पारी खेली। जॉर्डन कॉक्स ने 73, जो रूट ने 66 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए किया।

    दोनों पारियों में नहीं खुला टीम का खाता और गिर गया पहला विकेट
    इसके बाद पाकिस्तान की दूसरी पारी का आगाज होता है। दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद पारी के चौथे ओवर में दूसरे ओपनर अजान अवैस भी आउट हो गए। वे 9 ही रन बना सके। मजे की बात ये है कि टीम जब पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही थी, तब भी पहला विकेट उस वक्त गिर गया था, जब टीम का खाता नहीं खुला था। तब​ अजान अवैस मैच की पहली ही बॉल पर आउट हो गए थे। दूसरी पारी में भी ऐसा ही हुआ।

    टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 24वीं बार और पाकिस्तान के साथ सातवीं बार हुआ है ऐसा
    टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा 24वीं बार हुआ है, जब किसी टीम का दोनों पारियों में पहला विकेट शून्य के स्कोर पर गिर गया हो। पाकिस्तान के साथ ऐसा सातवीं बार हुआ है। वहीं इंग्लैंड की जमीन पर ये कमाल पांचवीं बार हुआ है। इससे पहले साल 2018 में टीम टीम इंडिया के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था, उसके बाद अब ये देखने के लिए मिला है। एक और बात समझ लीजिए। साल 2010 से लेकर अब तक पाकिस्तान की टीम 27 टेस्ट पारियों में 50 रन से अधिक की पार्टनरशिप पहले विकेट के लिए नहीं हो पाई है। 51 रन के स्कोर तक पहुंचते पहुंचते टीम के तीन​ विकेट गिर गए थे। अब टीम पर पारी की हार का संकट मंडरा रहा है।

    News Desk

    Related Posts

    गंभीर का दो टूक जवाब- मेरा काम लाइक्स-व्यूज नहीं, टीम इंडिया के लिए ट्रॉफियां जीतना है

    August 22, 2026

    कोलंबो टेस्ट में इतिहास रचने उतरेगा भारत, 2-0 से सीरीज जीत पर नजर

    August 22, 2026

    कुलदीप यादव को बाहर करने की खबरों पर भड़के पुजारा, बोले- जीतने वाला कॉम्बिनेशन मत बदलो

    August 22, 2026

    गॉल टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर मचाया कहर

    August 19, 2026

    युवराज, डिविलियर्स, वॉर्नर समेत क्रिकेट के दिग्गज फिर उतरेंगे मैदान पर, अक्टूबर में होगा बड़ा टूर्नामेंट

    August 18, 2026

    350 टेस्ट विकेट के साथ रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, कपिल देव के खास क्लब में बनाई जगह

    August 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    आईटी पार्क में जलभराव का स्थायी समाधान, सितंबर में होगा सर्वे

    August 22, 2026

    भागीरथी इको सेंसेटिव जोन: निगरानी और सख्त होगी, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई।

    August 22, 2026

    भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा: अपराध रोकने पर बनी रणनीति, दोनों देशों में गहरा सहयोग।

    August 22, 2026

    Uttarakhand News: ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी, युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी….

    August 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.