Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»8वें वेतन आयोग के ToR में बदलाव संभव, पेंशनकर्मियों की मांग पर सरकार लेगी फैसला
    व्यापार

    8वें वेतन आयोग के ToR में बदलाव संभव, पेंशनकर्मियों की मांग पर सरकार लेगी फैसला

    News DeskBy News DeskAugust 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    8वें वेतन आयोग के ToR में बदलाव संभव, पेंशनकर्मियों की मांग पर सरकार लेगी फैसला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    केंद्रीय कर्मचारियों के साथ पेंशनकर्मियों को भी आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो वेतन आयोग अगले साल की पहली छमाही में अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप देगा। इससे पहले, कर्मचारियों के अलग-अलग संगठन 8वें वेतन आयोग के 'टर्म्स ऑफ रेफरेंस' (ToR) में बदलाव करने की मांग कर रहे हैं। अब सवाल है कि क्या यह बदलाव संभव है। अब तक के पैटर्न के हिसाब से समझते हैं।

    क्या है मांग?
    बीते कुछ महीनों से भारत पेंशनर्स समाज (BPS) और ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF) जैसे प्रमुख कर्मचारी संगठनों, स्टेकहोल्डर्स ने ToR में बदलाव करने की मांग की है। इन संगठनों ने 'नॉन-कंट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम' की 'अनफंडेड कॉस्ट' (बिना फंड वाली लागत) के जिक्र को हटाने की भी मांग की है। उनका तर्क है कि पेंशन को सिर्फ सरकारी खर्च के तौर पर नहीं बल्कि रिटायर कर्मचारियों के लिए आर्थिक सुरक्षा के तौर पर देखा जाना चाहिए। यह मांग रिटायर हो चुके कर्मचारियों और उनके परिवारों के जीवन-स्तर को बेहतर बनाने के मकसद से की गई है। इसमें 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर होने वाले कर्मचारियों की पेंशन और फैमिली पेंशन में बदलाव की बात भी शामिल है।

    क्या बदलाव संभव है?
    अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक अपडेट या जानकारी नहीं आई है। हालांकि, सरकार को लगता है कि कुछ और मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है और उन्हें आयोग के अधिकार क्षेत्र में शामिल किया जाना चाहिए तो वह ToR में बदलाव कर सकती है। पिछले वेतन आयोगों ने दिखाया है कि ToR बदले जा सकते हैं। 5वें वेतन आयोग में ToR को 1995 और 1996 के बीच चार बार बदलाव किए गए थे। छठे वेतन आयोग में भी दो बार बदलाव हुए जबकि सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट जमा करने की समय-सीमा बढ़ाने के लिए सितंबर 2015 में उसके ToR में बदलाव किया गया था। कहने का मतलब है कि आठवें वेतन आयोग में भी ToR में बदलाव संभव है।

    इस बार ToR में 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए लोगों की पेंशन में बदलाव को शामिल करना है या नहीं, यह सरकार का नीतिगत फैसला होगा। बता दें कि कैबिनेट ने 28 अक्टूबर 2025 को एक आधिकारिक बयान के जरिए 8वें वेतन आयोग के ToR को मंजूरी दी थी।

    बीते साल नवंबर महीने में आठवें वेतन आयोग के लिए समिति का गठन हुआ था। इसके बाद फरवरी 2026 में वेतन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट को लॉन्च किया। इस वेबसाइट के जरिए वेतन आयोग समय-समय पर बैठकों के अपडेट देता रहता है। इसके अलावा, हितधारकों या स्टेकहोल्डर्स से सुझाव की मांग की जाती है। बता दें कि 8वां वेतन आयोग राजस्थान और तमिलनाडु में कर्मचारी यूनियनों और स्टेकहोल्डर्स के साथ अपनी अगली बैठकें क्रमशः 31 अगस्त और 7 सितंबर को करेगा।

    News Desk

    Related Posts

    Bank Holiday: कल 22 अगस्त को बंद रहेंगे बैंक, चौथा शनिवार होने से नहीं होगा ब्रांच में काम

    August 21, 2026

    BookMyShow में KKR की एंट्री, अमेरिकी इन्वेस्टमेंट फर्म खरीदेगी माइनॉरिटी हिस्सेदारी

    August 19, 2026

    चांदी का 4000 साल पुराना इतिहास, सोने से पहले सिल्वर बनी दुनिया की ताकतवर करेंसी; भारत में ऐसे बढ़ा दबदबा

    August 18, 2026

    Skoda Slavia Facelift: कल होगी लॉन्च, नए लुक के साथ मिलेंगे बड़े अपडेट; 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स खास

    August 18, 2026

    Aerospace X1 ने रचा इतिहास, दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक विमान ने भरी पहली उड़ान; 27 मिनट का खर्च सिर्फ ₹480

    August 18, 2026

    Stock Market Down: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 500 अंक टूटा; IT-टेक स्टॉक्स में भारी गिरावट

    August 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    युवा रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें : धामी।

    August 21, 2026

    Uttarakhand News: घर वापसी का प्लान तैयार! पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए धामी सरकार का बड़ा कदम, रोजगार के साथ रिवर्स पलायन पर फोकस,,,,

    August 21, 2026

    Uttarakhand News: घर वापसी का प्लान तैयार! पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए धामी सरकार का बड़ा कदम, रोजगार के साथ रिवर्स पलायन पर फोकस,,,,

    August 21, 2026

    सौर सुजला योजना-किसानों के खेतों तक पहुंची सूरज की रोशनी, बढ़ी सिंचाई की ताकत….

    August 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.