Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»गॉल टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर मचाया कहर
    खेल

    गॉल टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर मचाया कहर

    News DeskBy News DeskAugust 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गॉल टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर मचाया कहर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रनों से हरा द‍िया है. मैच का नतीजा पांचवें द‍िन (19 अगस्त) म‍िला. मानव सुथार ने पांचवें द‍िन कमाल की गेंदबाजी की, उनको दूसरी पारी में 6 व‍िकेट म‍िले. वहीं मैच में उन्होंने कुल 10 विकेट लिए. अब दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो (SSC) में खेला जाएगा.

    भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रन का टारगेट रखा. पांचवें द‍िन श्रीलंका ने 84 रन पर 4 व‍िकेट से आगे से खेलना शुरू किया. सोनल द‍िनुषा और धनंजया डी स‍िल्वा क्रीज पर थे.

    श्रीलंका को पांचवें द‍िन पहला झटका धनंजया डी स‍िल्वा के रूप में लगा, जो 59 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए. श्रीलंका को पांचवां झटका 142 के स्कोर पर लगा. डी स‍िल्वा और द‍िनुषा के बीच 95 रनों की पार्टनरश‍िप की.  इसके बाद आए न‍िरोशन ड‍िकेवाला भी कुछ खास नहीं कर पाए और 10 रन बनाकर प्रस‍िद्ध कृष्णा की गेंद पर विकेटकीपर पंत को कैच थमा बैठे. यह श्रीलंका का छठा व‍िकेट रहा, जो 156 के स्कोर पर ग‍िरा.  

     लंच के बाद मानव सुथार का जलवा
    लंच के बाद मानव सुथार ने बैक टू बैक 3 व‍िकेट ल‍िए और श्रीलंका की कमर तोड़ दी. पहले सोनल द‍िनुषा (84) और फ‍िर प्रभात जयसूर्या (0) को आउट किया. इसके बाद मानव सुथार ने लाह‍िरु कुमारा (0) को भी पंत के हाथों कैच आउट करवाया, 199 के स्कोर पर श्रीलंका के ये 3 व‍िकेट ग‍िरे.  जो उनका मैच का पांचवां व‍िकेट रहा. मानव सुथार का बैक टू बैक दूसरे मैच में यह दूसरा पांच व‍िकेट हॉल रहा.

    भारत ने पहली पारी में बनाए 462 रन
    भारत ने इस टेस्ट में अपनी पहली पारी में 462 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था. इसके बाद श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में 284 रन पर सिमट गई. भारत को पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल हुई और उसने दूसरी पारी में 193 रन बनाए. इसके बाद श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा गया.

    गॉल टेस्ट में टीम इंड‍िया की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

    गॉल टेस्ट में श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो

    News Desk

    Related Posts

    युवराज, डिविलियर्स, वॉर्नर समेत क्रिकेट के दिग्गज फिर उतरेंगे मैदान पर, अक्टूबर में होगा बड़ा टूर्नामेंट

    August 18, 2026

    350 टेस्ट विकेट के साथ रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, कपिल देव के खास क्लब में बनाई जगह

    August 17, 2026

    बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी मुश्किलें, धीमी ओवर गति पर कट सकते हैं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक

    August 17, 2026

    Community Shield: आर्सनल ने मैनचेस्टर सिटी को 3-0 से रौंदा, खिताब के साथ नए सीजन का आगाज

    August 17, 2026

    Cincinnati Open 2026: नोवाक जोकोविक को बड़ा झटका, तिरांते ने 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन को हराया

    August 17, 2026

    BWF World Championship 2026: रिकॉर्ड छठे पदक के लिए उतरेंगी पीवी सिंधू, घर में रच सकती हैं इतिहास

    August 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    तमिलनाडु में विजय सरकार का यू-टर्न, छात्रों को राजनीतिक प्रदर्शनों से रोकने वाला आदेश वापस

    August 19, 2026

    फैमिली कोर्ट के बाहर दिखीं सुनीता आहूजा, बेटे यश ने संभाला; तलाक की अटकलें तेज

    August 19, 2026

    पीयूष गोयल को BJP का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाने के बाद उठे सवाल, क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल?

    August 19, 2026

    BookMyShow में KKR की एंट्री, अमेरिकी इन्वेस्टमेंट फर्म खरीदेगी माइनॉरिटी हिस्सेदारी

    August 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.