Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»व्यापार»सचिन, शाहरुख और माधुरी के निवेश वाली कंपनी का आएगा IPO, ₹660 करोड़ जुटाने की तैयारी
    व्यापार

    सचिन, शाहरुख और माधुरी के निवेश वाली कंपनी का आएगा IPO, ₹660 करोड़ जुटाने की तैयारी

    News DeskBy News DeskAugust 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सचिन, शाहरुख और माधुरी के निवेश वाली कंपनी का आएगा IPO, ₹660 करोड़ जुटाने की तैयारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली
    सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित के निवेश वाली कंपनी पर्पल स्टाइल का आईपीओ आने वाला है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार Pernia's Pop-Up Shop की पैरेंट कंपनी 660 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने जा रही है। यह आईपीओ इसी महीने यानी अगस्त के अंत तक आ सकता है। मल्टी लग्जरी ओमनी चैनल प्लेटफॉर्म का संचालन करने वाली कंपनी ने अपडेटेड RHP मार्केट रेगुलेटर सेबी को जमा कर दिया है। बता दें, कंपनी को सेबी की तरफ से आईपीओ लाने की मंजूरी इसी साल जनवरी में मिल गई थी।

    कैसा होगा IPO
    कंपनी के DRHP के अनुसार प्रस्तावित आईपीओ 660 करोड़ रुपये का है। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। ऑफर फार सेल के जरिए एक भी शेयर नहीं बेचे जा रहे हैं। यानी मौजूदा निवेशकों की तरफ से कोई भी बिक्री नहीं हो रही है। आखिरी बार कंपनी ने 402 करोड़ रुपये 3662 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर जुटाया था।

    आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी
    इस आईपीओ से इकट्ठा किए पैसों के जरिए कंपनी अपनी सब्सिडियरी पीएसल रिटेल के मौजूदा कर्ज को चुकाएगी। साथ देश भर में बैक एंड ऑफिस के लिए भी इश्यू से जुटाए पैसों का उपयोग होगा। कुछ हिस्सा मार्केटिंग और सेल्स को मजबूत करने के लिए होगा। वहीं, बाकि बचे पैस जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए उपयोग किया जाएगा।

    एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड को आईपीओ का बैंकर्स नियुक्त किया गया है।

    कंपनी में कौन-कौन है हिस्सेदार
    इस समय कंपनी के प्रमोटर अभिषेक अग्रवाल के पास 27.10 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं, आकाश भंसाली, मुकुल अग्रवाल ने भी कंपनी में निवेश किया है। सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान और उनका परिवार, माधुरी दीक्षित और महेश बाबू की कंपनी में हिस्सेदारी है।

    माधुरी दीक्षित इस कंपनी की शुरुआती निवेशकों में से एक हैं। गौरी खान फैमिली ट्रस्ट ने नवंबर 2024 में और सचिन तेंदुलकर ने मार्च 2025 में प्रीफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए निवेश किया था।

    कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है?
    फाइनेंशियल ईयर 2020 के दौरान कंपनी का रेवन्यू 45 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2024 के दौरान कंपनी का रेवन्यू 508 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। यानी 11 गुना इजाफा कंपनी के रेवन्यू में इस दौरान देखने को मिला।

    Pernia’s Pop-Up Shop पर 1300 से अधिक डिजाइनर्स और 2 लाख से अधिक प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे। कंपनी अपने प्रोडक्ट ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों तरीके से बेचती है। मौजूदा समय में इस कंपनी के पास कुल 14 एक्सपिरियंस सेंटर है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू 588 करोड़ रुपये था।

    News Desk

    Related Posts

    Mahindra Thar का आ रहा बड़ा अपडेट! कंपनी ने शुरू की तैयारी, जानें कब होगी लॉन्च

    September 12, 2026

    Share Market Crash: सेंसेक्स 552 अंक टूटा, निफ्टी 23,300 के नीचे; निवेशकों में मची हलचल

    September 11, 2026

    HUL को कोर्ट से बड़ी राहत, Beco को 1 हफ्ते में हटाने होंगे Surf Excel-Vim से जुड़े विवादित ऐड

    September 11, 2026

    शेयर बाजार में भूचाल! भरभराकर टूटे ये स्टॉक्स, निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

    September 11, 2026

    Adani Stock में आएगी 46% तक तेजी? विदेशी ब्रोकरेज Jefferies ने दी खरीदारी की सलाह

    September 11, 2026

    iPhone 18 Pro लॉन्च के बाद बड़ा झटका, सस्ता होने के बजाय महंगे हुए पुराने iPhones

    September 11, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एनएमडीसी ने क्षमता निर्माण कार्यक्रम के माध्यम से सतर्कता जागरूकता को मजबूत किया

    September 12, 2026

    एनएमडीसी ने क्षमता निर्माण कार्यक्रम के माध्यम से सतर्कता जागरूकता को मजबूत किया

    September 12, 2026

    अफगानिस्तान सीरीज से पहले टॉप-3 पर बहस, रहाणे ने वैभव को दी सलाह

    September 12, 2026

    Yash की Toxic का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 500 करोड़ के बजट वाली फिल्म पर 300 करोड़ नुकसान का दावा

    September 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.