Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राजनीती»परिसीमन बिल पर सरकार की रणनीति फेल, जयराम रमेश ने विपक्षी एकजुटता का खोला राज
    राजनीती

    परिसीमन बिल पर सरकार की रणनीति फेल, जयराम रमेश ने विपक्षी एकजुटता का खोला राज

    News DeskBy News DeskAugust 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    परिसीमन बिल पर सरकार की रणनीति फेल, जयराम रमेश ने विपक्षी एकजुटता का खोला राज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दिल्ली में परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार की रणनीति विफल होने की पूरी कहानी बताई है. उन्होंने बताया कि बजट सत्र के दौरान सरकार द्वारा पेश किए गए इस बिल को विपक्ष की एकजुटता के कारण संसद में पारित नहीं कराया जा सका.

    कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी, एनसीपी और डीएमके ने एकजुट होकर फ्लोर मैनेजमेंट में सरकार का साथ नहीं दिया. सरकार संसद में आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में असमर्थ रही और 17 अप्रैल को उसे बड़ा झटका लगा. अब सरकार अपनी विफलता छिपाने के लिए विपक्ष पर आरोप मढ़ रही है.

    DMK ने दिया विपक्ष का साथ
    जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस, सपा, एनसीपी और डीएमके इस मुद्दे पर पूरी तरह साथ आए.  हालांकि, DMK के साथ हमारे रिश्तों में थोड़ी दूरी रही है, फिर भी वे हमारे साथ थे. फ्लोर मैनेजमेंट में, DMK ने भी दूसरी विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर सरकार का समर्थन नहीं किया.

    उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा के प्रस्ताव का जिक्र करते हुए कहा कि तमिलनाडु विधानसभा में पास हुए प्रस्ताव को देखिए. उन्होंने कहा कि परिसीमन नहीं होना चाहिए, लोकसभा में मौजूदा 543 सीटें ही रहनी चाहिए और राज्यों के प्रतिनिधित्व में कोई बदलाव नहीं होना चाहिए, साथ ही महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू किया जाना चाहिए.

    'अब नैरेटिव मैनेजमेंट में लगे हैं'
    कांग्रेस नेता ने स्पष्ट किया कि तमिलनाडु विधानसभा का प्रस्ताव और एक-तिहाई महिला आरक्षण लागू करने की मांग कांग्रेस पार्टी की भी मुख्य मांग है. सरकार को झटका लगा है, लेकिन अब वो न्यूज और नैरेटिव मैनेजमेंट में लगे हैं और विपक्ष पर दोष मढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. ये सच नहीं है. सच तो ये है कि उनकी रणनीति फेल हो गई है. वह दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में नाकाम रहे, जिसकी उन्हें उम्मीद थी. उन्हें 17 अप्रैल को झटका लगा, जब ये बिल पास नहीं हो सका.

    आपको बता दें कि 17 अप्रैल 2026 को लोकसभा में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान (131वें संशोधन) विधेयक पर मतदान हुआ, जिसमें कुल 528 सांसदों ने हिस्सा लिया. इस विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 वोट पड़े, जबकि दो-तिहाई बहुमत के लिए 352 वोट जरूरी थे, जिससे विधेयक 54 वोटों से गिर गया. विपक्ष (कांग्रेस, सपा, एनसीपी, डीएमके आदि) की मांग थी कि परिसीमन न हो, लोकसभा की सीटें 543 ही रहें, राज्यों के प्रतिनिधित्व में कोई बदलाव न हो और मौजूदा सीटों पर ही एक-तिहाई महिला आरक्षण लागू किया जाए.

    News Desk

    Related Posts

    वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से मांगी माफी

    August 16, 2026

    लाल किले से PM मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ वार, विपक्ष ने बोला तीखा हमला

    August 16, 2026

    MP BJP में बड़े बदलाव की आहट! हेमंत खंडेलवाल की राष्ट्रीय अध्यक्ष से बंद कमरे में 30 मिनट चर्चा

    August 15, 2026

    राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, यूपी का आपराधिक मानहानि मामला रद्द; समन भी हुआ खारिज

    August 14, 2026

    RSS को शाखा लगाने के लिए लेनी होगी सरकारी मंजूरी? कर्नाटक के नए बिल से गरमाई सियासत

    August 14, 2026

    खरगे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर भड़के जेपी नड्डा, बोले- ‘दुखदायी है, हम इसकी जांच करेंगे’; सदन में हंगामा

    August 13, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का बड़ा ऑपरेशन, खारान में हवाई हमलों से बढ़ा तनाव

    August 16, 2026

    परिसीमन बिल पर सरकार की रणनीति फेल, जयराम रमेश ने विपक्षी एकजुटता का खोला राज

    August 16, 2026

    मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती…..

    August 16, 2026

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    August 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.