Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले दिल्ली स्टेडियम में हाईटेक सुरक्षा, कबूतरों और बंदरों से निपटने के खास इंतजाम
    खेल

    BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले दिल्ली स्टेडियम में हाईटेक सुरक्षा, कबूतरों और बंदरों से निपटने के खास इंतजाम

    News DeskBy News DeskAugust 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले दिल्ली स्टेडियम में हाईटेक सुरक्षा, कबूतरों और बंदरों से निपटने के खास इंतजाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    सोचिए… वर्ल्ड चैंपियनशिप का मैच चल रहा हो और तभी ऊपर से कबूतर की एंट्री हो जाए! कबूतर पॉटी करके कोर्ट खराब कर दें और मैच रुक जाए. प्लेयर्स आगे मुकाबला खेलने से ही इनकार कर दें! कुछ ऐसी ही शर्मिंदगी इस साल जनवरी में हुए इंडिया ओपन बैडमिंटन के दौरान हुई थी. इतना ही नहीं, स्टेडियम के आसपास बंदर की मौजूदगी ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं थीं. अब दिल्ली में 17 अगस्त से शुरू होने जा रही BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले आयोजकों ने ठान लिया है कि इस बार कोर्ट पर सिर्फ खिलाड़ी दिखेंगे, कोई ‘पंख वाला मेहमान’ नहीं। 

    नॉन टॉक्सिक जेल और खास मशीन
    इस बड़े टूर्नामेंट के लिए इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम को हाईटेक तरीके से तैयार किया जा रहा है. स्टेडियम में खास नॉन-टॉक्सिक स्लिपरी जेल लगाया गया है. यह जेल पक्षियों को नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन उन्हें कोर्ट और स्टेडियम की संरचनाओं पर बैठने से रोकता है. इसके अलावा अमेरिका से शिकारी पक्षियों की आवाज निकालने वाली खास मंगाई मशीनें मंगाई गईं है. इन आवाजों से कबूतरों को खतरे का एहसास होता है और वे स्टेडियम से दूर रहते हैं। 

    इस बार पूरे स्टेडियम का कायाकल्प हो गया
    दरअसल, इंडिया ओपन के दौरान डेनमार्क की खिलाड़ी मिया ब्लिकफेल्ट ने प्रैक्टिस कोर्ट की सफाई और पक्षियों की समस्या को लेकर सवाल उठाए थे. एक अन्य खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन ने वायु प्रदूषण का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था. जिसके बाद आयोजकों, खेल मंत्रालाय और भारत सरकार की जमकर किरकिरा हुई थी. अब अब स्टेडियम का पूरा लुक बदल दिया गया है. नई सीटें, नया वुडन कोर्ट, आधुनिक लाइटिंग सिस्टम और छत की वाटरप्रूफिंग जैसे काम हो चुके हैं। 

    1982 एशियन गेम्स के लिए बनाया गया था स्टेडियम
    17 साल बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप भारत लौट रही है. 17 से 23 अगस्त तक 400 से ज्यादा खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे. यह इनडोर स्टेडियम मूल रूप से 1982 के एशियाई खेलों के लिए बनाया गया था और 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए इसे 
    रिनोवेट किया गया था. अब इसे फाइनल टच दिया जा रहा है। 

    News Desk

    Related Posts

    ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश ने रचा इतिहास, कंगारुओं को 9 विकेट से हराकर दर्ज की पहली टेस्ट जीत

    August 17, 2026

    गॉल टेस्ट में यशस्वी का अजीब रनआउट, पुजारा ने केएल राहुल को ठहराया जिम्मेदार

    August 16, 2026

    ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत, 9 विकेट से जीता पहला टेस्ट

    August 16, 2026

    VVS Laxman बनेंगे BCCI के Director of Cricket? गौतम गंभीर से भी बड़ी जिम्मेदारी की तैयारी

    August 16, 2026

    तलाक हुआ तो जॉर्जिना को हर महीने मिलेंगे ₹1.10 करोड़! रोनाल्डो के साथ करोड़ों की डील की रिपोर्ट

    August 15, 2026

    अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, जमानत खारिज कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत

    August 14, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Stock Market Down: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 500 अंक टूटा; IT-टेक स्टॉक्स में भारी गिरावट

    August 17, 2026

    ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश ने रचा इतिहास, कंगारुओं को 9 विकेट से हराकर दर्ज की पहली टेस्ट जीत

    August 17, 2026

    जाह्नवी कंदुला को मिला न्याय, सिएटल हादसे में परिवार को ₹262 करोड़ का नागरिक समझौता

    August 17, 2026

    वंदे मातरम् पर बवाल! सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग, कांग्रेस मुख्यालय के कार्यक्रम पर विवाद

    August 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.